• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तुलसी पूजा से बनी रहती है मां लक्ष्मी की कृपा, ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी

Writer D by Writer D
15/10/2023
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Basant Panchami

tulsi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिन्दू धर्म में तुलसी पूजा (Tulsi Puja) का बहुत महत्व बताया गया हैं जिसमें भगवान विष्णु व मां लक्ष्मी का वास होता हैं। इसलिए हर घर में तुलसी का पौधा लगाया जाता हैं और उसका पूजन किया जाता हैं। तुलसी पूजन घर में खुशहाली लाती हैं व धन-धान्य की कमी को दूर करती हैं। लेकिन तुलसी पूजन करते समय कुछ नियमों की पालना करना जरूरी हैं। इनकी अनदेखी आपके लिए घातक साबित हो सकती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको तुलसी पूजन की विधि और इसके नियमों से अवगत कराने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

तुलसी पूजन (Tulsi Puja) करते समय न करें ये गलतियां

– यदि आप प्रतिदिन तुलसी पूजन (Tulsi Puja) करते हैं और जल चढ़ाते हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि रविवार के दिन तुलसी में जल नहीं चढ़ाना चाहिए।

– यदि आप संध्याकाल में पूजन कर रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि तुलसी को दूर से ही प्रणाम करें, भूलकर भी शाम को तुलसी के पौधे को स्पर्श नहीं करना चाहिए।

– अक्सर हम लोग तुलसी में जब दीपक जलाते हैं तो आसन नहीं देते हैं लेकिन तुलसी में दीपक जलाते समय अक्षत (चावल) का आसन देना चाहिए।

– मान्यता के अनुसार महिलाओं को तुलसी पूजन करते समय बालों को खुला नहीं रखना चाहिए, अन्य पूजा अनुष्ठानों की तरह तुलसी पूजा करते समय भी बालों को बांधकर रखना चाहिए।

– कई बार देखने में आता है कि घर के सभी सदस्य एक-एक करके तुलसी में जल अर्पित करते हैं लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। अधिक जल से तुलसी की जड़ को नुकसान पहुंचता है जिससे वे सूख जाती हैं और तुलसी का सूखना शुभ नहीं माना जाता है।

– अक्सर लोग तुलसी को चुनरी ओढ़ाने के बाद उसे बदलते नहीं हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। अन्य देवी-देवताओं की तरह तुलसी के वस्त्र भी बदलते रहना चाहिए।

– तुलसी (Tulsi) के पौधे को संध्या काल में छूना वर्जित बताया गया है। यदि आपको पूजन या अन्य की काम के लिए तुलसी तोड़ना हो तो सुबह का समय ही सही रहता है।

– तुलसी तोड़ते समय ध्यान रखें कि पहले प्रणाम करने के बाद ही पत्ते तोड़े इसके साथ ही इस बात को भी ध्यान में रखना चाहिए कि तुलसी कभी भी नाखून से खींचकर नहीं तोड़ना चाहिए।

तुलसी  पूजन (Tulsi Puja) विधि

– प्रतिदिन प्रातः जल्दी उठकर स्नानादि करने के पश्चात पूजाघर में पूजन के साथ तुलसी (Tulsi) का भी पूजन करना चाहिए।

– तुलसी (Tulsi) के नीचे हमेशा गाय के शुद्ध घी का दीपक प्रज्वलित करना चाहिए, इसी के साथ नियमित रुप से संध्या के समय भी तुलसी में दीपक जरूर जलाना चाहिए।

– तुलसी में दीपक जलाने के साथ ही तुलसी में जल अर्पित करके परिक्रमा अवश्य करनी चाहिए।

– तुलसी (Tulsi) का पौधा गुरूवार के दिन लगाना चाहिए, इसी के साथ कार्तिक का महीना तुलसी लगाने के लिए बेहद शुभ माना गया है।

– शरद पूर्णिमा से कार्तिक मास आरंभ हो जाएगा। यह पूरा माह तुलसी नियमित रुप से तुलसी पूजा के लिए बेहद ही शुभ होता है।

Tags: Astrology tipsastrology tips in hinditulsi poojan
Previous Post

महिलाओं की उंगलियों से जानें, पति के लिए होगी वे कितनी भाग्यशाली

Next Post

नवरात्रि में बनाएं टेस्टी शकरकंदी की टिक्की, नोट करें रेसिपी

Writer D

Writer D

Related Posts

Hibiscus
फैशन/शैली

हर समस्या का इलाज है ये पौधा, फायदे जान हो जाएंगे हैरान

26/06/2026
curd capsicum vegetable
Main Slider

कभी भी बनाएं ये टेस्टी सब्जी, सीखिए बनाने का तरीका

26/06/2026
glowing skin
फैशन/शैली

फेस ग्लो के लिए करें इस फूल का इस्तेमाल, जानें फायदे

26/06/2026
glowing skin
फैशन/शैली

अंडे देंगे निखरी और दमकती स्किन, बस ऐसे करें इस्तेमाल

25/06/2026
Honey Chilli Chicken
Main Slider

इस वीकेंड पर बनाएं ये स्पेशल चाइनीज डिश

25/06/2026
Next Post
Shakarkandi ki Tikki

नवरात्रि में बनाएं टेस्टी शकरकंदी की टिक्की, नोट करें रेसिपी

यह भी पढ़ें

Hariyali Teej

अखंड सौभाग्य के लिए रखें हरियाली तीज व्रत, जानें पूजन विधि

06/08/2024
CM Yogi

सीएम योगी ने श्रमिकों की जान बचाने वाले हर एक व्यक्ति को कहा धन्यवाद

28/11/2023
Thalipeeth

संडे स्पेशल में ले इस स्पेशल डिश का स्वाद, बनाना भी है आसान

14/06/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version