• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राष्ट्रपति कोविंद ने सपरिवार बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी

Writer D by Writer D
05/06/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
president
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ramnath Kovind) ने रविवार शाम को बाबा विश्वनाथ (Baba Vishwanath) के स्वर्णिम दरबार में हाजिरी लगाई। बाबा के दरबार (Baba Vishwanath) में राष्ट्रपति ने सपरिवार स्वर्ण शिखर को नमन कर गर्भ गृह में प्रवेश किया।

मन्दिर के पुजारियों की देखरेख में सस्वर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच राष्ट्रपति कोविंद और उनकी पत्नी सविता कोविंद ने पावन ज्योर्तिलिंग का षोडशोपचार विधि से दुग्धाभिषेक कर विधिवत पूजन अर्चन किया।

दरबार में राष्ट्रपति ने पूरे श्रद्धाभाव से बाबा के प्रति अपनी गहरी आस्था दिखाते हुए देश में खुशहाली की कामना की। दर्शन पूजन के बाद राष्ट्रपति ने काशी विश्वनाथ धाम के नव्य और भव्य विस्तारित स्वरूप का अवलोकन किया। धाम में राष्ट्रपति के आगमन को देख रेड कार्पेट बिछाई गई थी। मंदिर में राष्ट्रपति का डमरुओं की निनाद के बीच स्वागत किया गया। इस दौरान प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी साथ रहीं।

Image

राष्ट्रपति कोविंद एक दिवसीय पर प्रवास पर अपराह्न में वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंचे। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, मंत्री रविंद्र जायसवाल, सांसद बीपी सरोज, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति की अगवानी की और पुष्प गुच्छ और अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत किया। बाबतपुर एयरपोर्ट से राष्ट्रपति कोविंद बरेका के हेलीपैड पर वायुसेना के विशेष हेलीकॉप्टर से आये।

सीएम योगी ने राष्ट्रपति व राज्यपाल को भेंट की टेराकोटा की मूर्तियां

यहां राष्ट्रपति का स्वागत पहले से मौजूद महाप्रबंधक अंजली गोयल ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर किया। गेस्ट हाउस में भी महाप्रबंधक ने राष्ट्रपति की अगवानी की। बरेका गेस्टहाउस में विश्राम के बाद राष्ट्रपति ने पत्नी के साथ बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। दर्शन पूजन के बाद राष्ट्रपति बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गये।

Tags: baba vishwanathPresident Ram Nath Kovindup newsvaranasi news
Previous Post

‘मूसेवाला जैसा हाल कर देंगे…’, सलमान को मिला धमकी भरा पत्र

Next Post

विद्युत लोड का गहनता से निरीक्षण करने के दिए निर्देश : एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

Sarva Pitru Amavasya
Main Slider

दान करते समय न करें ये गलती, वरना हो जाएंगे कंगाल

16/06/2026
Dry Hair
Main Slider

रूखे-बेजान बालों के लिए अपनाएं ये टिप्स, आजमाते ही दिखेगा असर

16/06/2026
Dahi Paratha
Main Slider

टिफिन में पैक करें ये टेस्टी डिश, बच्चों के फेस पर आएगी मुस्कान

16/06/2026
Coffee Ice Cream
Main Slider

इस डिश से गर्मियों को बनाएं Cool-Cool, नोट करें टेस्टी रेसिपी

16/06/2026
hands
फैशन/शैली

हाथों का कालापन करता है शर्मिंदा, इन उपायों से दूर करें समस्या

16/06/2026
Next Post
AK Sharma

विद्युत लोड का गहनता से निरीक्षण करने के दिए निर्देश : एके शर्मा

यह भी पढ़ें

Xi Jinping

शी जिनपिंग तीसरी बार बने चीन के राष्ट्रपति

10/03/2023
अब Google से सीधे कर पाएंगे खरीदारी, Flipkart-Amazon की नहीं पड़ेगी जरूरत!

Flipkart-Amazon को मिलेगी टक्कर, Google से अब सीधे खरीद सकेंगे सामान

13/01/2026
JOSA CSAB

सीसैब आज जारी करेगा स्पेशल राउंड का फर्स्ट सीट अलॉटमेंट रिजल्ट

20/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version