• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देवरिया की घटना का राजनीतिक लाभ लेना चाहती है भाजपा: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
17/10/2023
in उत्तर प्रदेश, देवरिया
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देवरिया। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सोमवार को कहा कि देवरिया में पिछले दिनो जमीनी विवाद में हुयी छह लोगों की हत्या का भारतीय जनता पार्टी(पार्टी) के लाेग राजनीतिक लाभ लेना चाहते हैं। श्री यादव ने आज फतेहपुर लेहड़ा गांव गये जहां घटना का शिकार हुये सत्य प्रकाश दुबे के परिवार का कोई सदस्य गाँव पर नहीं मिला जिसके बाद वह दूसरे पक्ष के प्रेम यादव के घर गये और उनके परिजनों से करीब आधा घंटा बातचीत की। बाद में पत्रकारों से बातचीत में उन्होने कहा कि हम सभी को घटना की निंदा करनी चाहिये। यह घटना शासन, प्रशासन और न्याय व्यवस्था के लिए विशेष इसलिए बनती है कि सरकार जीरो टारेन्स की बात करती थी। घटना की सच्चाई अभी तक सामने नहीं आ सकी है।

उन्होंने कहा “ मुख्यमंत्री देवरिया को भी अपना गृह जिला कहते हैं। देवरिया में इतनी बड़ी घटना के मुख्यमंत्री के जीरो टारेन्स का दावा की पोल खुल गई है। हमारे मुख्यमंत्री योगी हैं और योगी का का दायित्व होता है कि वे सबके दुख दर्द को समझे। लेकिन देवरिया की दर्दनाक घटना के बाद इस तरह का भेदभाव फैलाया जायेगा और उसका राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास किया जायेगा। यह जनता देख रही है। ”

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बुलडोजर से घर से गिराने की बात कहकर डराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सवाल सरकार की नियत का है, मदद दोनों पक्षों की जाए। बुलडोजर जनता चलाने नहीं देगी। घटना के बाद देवरिया के जिला मजिस्ट्रेट का बयान सुना था। जिसमें जिला मजिस्ट्रेट कहा था कि रिटेलिएशन में घटना हुई। उन्होंने कहा कि आखिरकार सरकार क्यों इस बात को छुपाना चाहती है कि प्रेम यादव को बुलाकर के मारा और किसने मारा।

उन्होंने पत्रकारों से ही सवाल करते हुए कहा “ आप बताइए क्या सुल्तानपुर में एक ब्राह्मण डॉक्टर को ड्रिल से नहीं मार दिया, क्या उनके परिवार के बच्चों को आपने गले लगाया? प्रदेश के कुछ और घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि उस घटनाओं के पीड़ितों के परिवार को गले लगाया गया। प्रेम यादव के परिवार के सुरक्षा के नाम पर एक तरीके से कैद कर लिया गया है। पीड़ित परिवार को अगर सहायता की बात आती है, तो मैं करूँगा। सरकार दोनों पीड़ित परिवारों की सहायता करें।

श्री यादव ने कहा “ मृतक सत्य प्रकाश दुबे का बेटा उनसे नहीं मिलना चाहता वो उसकी भावना है। हो सकता है उसके बेटे की भावना ना भी हो, कुछ नेता है जो उसको समझा रहे होंगे। मैं आर्थिक सहायता प्रेम यादव के परिवार के और अगर वो दुबे परिवार भी कहेगा तो उस परिवार की भी करूंगा।”

Tags: akhilesh yadavDeoria Newsup news
Previous Post

पति की हत्या मामले में प्रेमी संग पत्नी गिरफ्तार

Next Post

सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Samuhik Vivah Samaroh
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में ओबीसी परिवारों के लिए संबल बनी सामूहिक विवाह योजना

18/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

कुछ लोग गाय का दूध पिएंगे और सड़क पर छोड़ देंगे, जब वह फसल का नुकसान करेगी तो दोष मुझे देंगे: सीएम योगी

18/06/2026
NEET-2026
Main Slider

योगी सरकार का छात्र हितैषी निर्णय, NEET-2026 के अभ्यर्थियों को नगरीय परिवहन बसों के किराए में 50 प्रतिशत की छूट

18/06/2026
Illegal notice on Yogi's dream project
Main Slider

मुख्तार की जमीन पर बना योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट अवैध करार, ध्वस्तीकरण की तैयारी

18/06/2026
CM Yogi
Main Slider

सपा के लिए सैफई ही घर-परिवार, मेरे लिए उत्तर प्रदेश घर, 25 करोड़ लोग परिवार: मुख्यमंत्री

18/06/2026
Next Post
Road Accident

सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत

यह भी पढ़ें

Bulli Bai app

Bulli Bai एप मामले में मुख्यारोपी महिला साथी समेत गिरफ्तार

04/01/2022
CM Dhami

सीएम धामी से एक्टर नाना पाटेकर ने की भेंट

01/10/2022
arrested

ओएलएक्स पर चोरी का वाहन बेचने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

10/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version