• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

50 हजार की इनामी शाइस्ता परवीन के आने की सुगबुगाहट, हटवा पहुंची फोर्स

Writer D by Writer D
20/10/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रयागराज
0
Shaista Parveen

Shaista Parveen

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। 50 हजार की इनामी शाइस्ता परवीन (Shaista Parveen) के हटवा आने की सुगबुगाहट पर फोर्स बढ़ा दी गई है। बालगृह से छूटने के बाद अतीक के दोनों बेटे रिश्तेदार अंसार अहमद के घर पर हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि उनकी मां शाइस्ता (Shaista Parveen) उनसे मिलने का प्रयास जरूर करेगी। हटवा में अंसार के घर पर फोर्स बढ़ाई गई है, गांव में भी फोर्स लगा दी गई है। इसमें महिला सिपाही भी मौजूद हैं। इसके अलावा थाने और कंट्रोल रूम की गाड़ियां भी दिन में गांव के कई चक्कर लगा रही हैं।

उमेश पाल की हत्या के बाद से ही अतीक के दोनों नाबालिग बेटे अहजम और आबान को राजरूपपुर स्थित बालगृह में रखा गया था। इसी बीच अहजम पांच अक्टूबर को बालिग हो गया था। बाल कल्याण समिति ने दोनों को उनकी बुआ को सौंपने का निर्णय लिया। नौ अक्टूबर को दोनों को बुआ परवीन कुरैशी को सौंप दिया गया। दोनों को अशरफ के साढ़ू अंसार अहमद के घर रखा गया है। उनकी सुरक्षा में अंसार के घर फोर्स भी लगाई गई है।

सुगबुगाहट है कि शाइस्ता परवीन (Shaista Parveen) अपने नाबालिग बेटों से मिलने हटवा आ सकती है। शाइस्ता की खोजबीन में लगी पुलिस इस खबर से सक्रिय हो गई है। हटवा में अंसार के घर पर फोर्स बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही गांव में भी फोर्स तैनात है। कई सिपाहियों को सादे वेष में भी तैनात किया गया है।

शाइस्ता परवीन के बाद अब गुड्डू मुस्लिम भी भगोड़ा घोषित

महिला पुलिस की तैनाती की गई है कि क्योंकि शाइस्ता कुछ बुर्कानशीं महिलाओं के साथ ही रहती है। वह खुद भी नकाब में रहती है। इसी कारण पुलिस अब तक न तो शाइस्ता को पकड़ पाई है न ही अशरफ की पत्नी जैनब को। अंसार के घर आने जाने वाले सभी को पूरी जांच पड़ताल के बाद ही अंदर जाने दिया जा रहा है। अतीक के दोनों बेटे भी घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। एसओ पूरामुफ्ती अजीत सिंह ने बताया कि गांव में फोर्स तैनात है। अतीक के बेटों से मिलने जुलने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

Tags: Atiq Ahmedcrime newsPrayagraj NewsShaista Parveenumesh pal murder caseup news
Previous Post

कैदी नंबर 338 बने आजम खान, रामपुर जेल में ऐसी गुजरी रात

Next Post

गगनयान मिशन की तैयारियां पूरी, कल पहली परीक्षण उड़ान भरेगा टीवी-डी1

Writer D

Writer D

Related Posts

firing on property dealer
Main Slider

लखनऊ में बेखौफ बदमाशों का आतंक, दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग

27/05/2026
Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

‘महा विद्युत आपदा’ पर अखिलेश का तंज, बोले- गनीमत है CM ने दिल्ली के दूत पर साजिश का आरोप नहीं लगाया

27/05/2026
FIR
उत्तर प्रदेश

BJP नेता पर FIR, महिला डॉक्टर ने लगाए गंभीर आरोप

27/05/2026
Asaram Bapu
Main Slider

आसाराम की उम्रकैद की सजा बरकरार, कोर्ट ने तुरंत सरेंडर का दिया आदेश

27/05/2026
Homestay
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की बेड एंड ब्रेकफास्ट, होमस्टे नीति से यूपी में बदल रहा पर्यटन का स्वरूप

26/05/2026
Next Post
Gaganyaan Mission

गगनयान मिशन की तैयारियां पूरी, कल पहली परीक्षण उड़ान भरेगा टीवी-डी1

यह भी पढ़ें

Cannes Film Festival

अभिनेता राहुल रॉय पूरे परिवार समेत हुए कोरोना पॉजिटिव

14/04/2021
Flying from a government school to IIT Bombay

सरकारी स्कूल से आईआईटी बॉम्बे तक उड़ान: संभल के बच्चों ने रचा इतिहास

26/12/2025

पठानकोट में आर्मी कैम्प के पास ग्रेनेड ब्लास्ट, अलर्ट जारी

22/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version