• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गोण्डा में “शक्ति वंदन” के साथ स्थापित होगा प्रदेश का पहला “मिशन शक्ति कैफे”

Writer D by Writer D
20/10/2023
in उत्तर प्रदेश, गोंडा, राजनीति
0
Mission Shakti Cafe

Mission Shakti Cafe

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोण्डा/लखनऊ। प्रदेश में नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति समर्पित योगी सरकार मिशन शक्ति (MIssion Shakti 4.0) के चौथे चरण में एक अनूठी पहल करने जा रही है। इसके अंतर्गत गोण्डा जनपद में महिलाओं के सशक्तिकरण और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रदेश के पहले मिशन शक्ति कैफे (Mission Shakti Cafe) की शुरुआत की जा रही है। सीएम योगी (CM Yogi) के मार्गदर्शन में आगामी 22 अक्टूबर को जनपद में दुर्गाष्टमी के पावन अवसर पर इसका शुभारंभ किया जाएगा। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा एक स्कूल से इसकी शुरुआत की जा रही है। इससे न सिर्फ इन महिलाओं को प्रोत्साहित किया जाएगा बल्कि छात्र एवं छात्राओं को भी जंक फूड की बजाय पोशक आहार उपलब्ध होगा। उल्लेखनीय है कि गोण्डा में 22 अक्टूबर को ही 11,000 बेटियों का भव्य कन्या पूजन समारोह “शक्ति वंदन” का भी आयोजन किया जा रहा है। यह सिर्फ प्रदेश ही नहीं बल्कि देश का अब तक का सबसे कन्या पूजन समारोह है।

महिलाओं को समर्पित होगा कैफे (Mission Shakti Cafe)

गोण्डा की जिलाधिकारी नेहा शर्मा (DM Neha Sharma) ने बताया कि शक्ति वंदन समारोह के साथ ही सरकारी सहायता प्राप्त श्री लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय से इस मिशन शक्ति कैफे (Mission Shakti Cafe) की शुरुआत की जा रही है। यह कैफे स्कूल और कॉलेजों में स्थापित किए जा रहे हैं। जिनका संचालन स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा किया जाएगा। यह प्रदेश का पहला मिशन शक्ति कैफे है जो स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को अपने पैरों पर खड़ा होने का अवसर देगा तो वहीं, छात्र-छात्राओं को पोषक और साफ-स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराएगा।

Mission Shakti Cafe

उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को नवदेवी सम्मान

नेहा शर्मा (DM Neha Sharma) शक्ति वंदन समारोह को लेकर तैयारियों में जुटी हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ मिशन की थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में 11 हजार कन्याओं को शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज (टॉमसन) के प्रांगण में कन्या भोज कराया जाएगा। इस दौरान इन सभी बेटियों को पोषण पोटली और हाइजीन किट भी प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के आधार पर 9 अलग-अलग क्षेत्रों जैसे पुलिस, उद्यमी, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, स्वयं सहायता समूह, पंचायती राज, कला, एनजीओ में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को समारोह के दौरान नव देवी सम्मान से भी सम्मानित किया जाएगा।

बिना भेदभाव हर तबके की बेटियों का होगा सम्मान

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिस तरह सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश में बिना भेदभाव अपनी योजनाओं का लाभ हर वर्ग और तबके तक पहुंचाया है, उसी तरह इस कार्यक्रम में भी हर वर्ग और तबके को शामिल किया जाएगा। सीएम योगी की मंशा के अनुरूप सभी जाति और पंथ की बेटियों को इस समारोह में एक समान सम्मान देकर समाज को जागरूक किया जाएगा। इसमें खासतौर पर बड़ी संख्या में पिछड़ी, अति पिछड़ी जातियों के साथ ही दलित, आदिवासी, वनटांगियां समाज की बेटियों को सम्मिलित कर उनका पूजन किया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने कई विद्यालयों और समाजसेवी संगठनों से संपर्क किया है। गोण्डा जनपद में वनटांगिया समुदाय के लिए पहले भी कई कार्य किए गए हैं और उन्हें बिजली व सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं से जोड़कर मुख्य धारा में लाने का प्रयास किया गया है। इस पहल के माध्यम से इन सभी समुदायों की बेटियों को सम्मान और स्वावलंबी बनाने का प्रयास किया जाएगा।

देश-दुनिया में मान बढ़ाने वाली महिला शक्ति को समर्पित होगी वॉल

देश और दुनिया में भारत का मान बढ़ाने वाली महिला शक्ति को गोण्डा जिला प्रशासन ने एक नए अंदाज में सम्मनित किया है। अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली देश की महिलाओं को समर्पित एक वॉल तैयार की गई है। इस वॉल में देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, रानी दुर्गावती, रानी लक्ष्मीबाई, सरोजनीनायडू से लेकर सुषमा स्वराज, सानिया मिर्जा, जिमनास्टर दीपा कर्माकर समेत 25 शख्सियतों को स्थान दिया गया है।

जिलाधिकारी नेहा शर्मा (DM Neha Sharma) ने बताया कि यह शख्सियत सभी के लिए एक मिसाल हैं। इन्होंने अपनी मेहनत, कौशल, दृढ़ संकल्प और अथक प्रयासों से समाज में कभी न मिटने वाली एक छाप छोड़ी है। आने वाली पीढ़ी भी इनसे प्रेरणा ले, इसलिए यह वॉल तैयार की गई है। शक्ति वंदन समारोह के दौरान ही इसका भी लोकार्पण किया जाएगा।

Tags: gonda newsMission Shakti 4.0Mission Shakti CafeNeha Sharmaup news
Previous Post

उत्तर प्रदेश को विद्युत की दुर्व्यवस्था से हमेशा के लिए निकालना है: एके शर्मा

Next Post

कांग्रेस-सपा एक-दूसरे को दे रही धोखा, जनता इनके बहकावे में न आए: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

काशी में एयर शो की भव्य तैयारी, सुरक्षा में उतरेंगे 11,900 जवान

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

UP MLC Election: 23 अक्टूबर को वोटिंग, घर बैठे चेक करें पोलिंग बूथ

20/10/2026
Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ की डीप टेक स्टार्टअप सर्कुलॉजी ने योगी सरकार और इन्वेस्ट यूपी के साथ किया एमओयू

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Next Post
AK Sharma

कांग्रेस-सपा एक-दूसरे को दे रही धोखा, जनता इनके बहकावे में न आए: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

suicide

आंदोलन में शामिल पंजाब के वकील ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी वजह

27/12/2020
Haryana-Rajasthan water agreement

30 साल का इंतजार खत्म! हरियाणा-राजस्थान जल समझौते पर लगी मुहर, अमित शाह की मौजूदगी में MOU साइन

29/06/2026

73 दिन में नहीं मिलेगी कोरोना वैक्सीन, एसआईआई ने जारी किया स्पष्टीकरण

23/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version