• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम धामी ने 167 आंगनबाड़ी और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित किए नियुक्ति पत्र

Writer D by Writer D
22/10/2023
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने रविवार को मुख्य सेवक सदन, मुख्यमंत्रीआवास में आयोजित कार्यक्रम में 167 आंगनबाड़ी और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सुपरवाइजर के पद के नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस दौरान उन्होंने नन्दा गौरा योजना और मुख्यमंत्रीमहालक्ष्मी किट योजना के ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ भी किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि दुर्गा अष्टमी के दिन 167 आंगनबाड़ी और मिनी आंगनबाड़ी माताओं-बहनों को सुपरवाइजर के पद पर नियुक्ति पत्र प्रदान करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की समाज में अहम भूमिका है। बच्चों के पालन पोषण में आंगनबाड़ी की अहम भूमिका है। आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां, मां यशोदा की तरह बच्चों का पालन-पोषण करती हैं। प्रदेश सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति मजबूत करने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा आंगनवाड़ी, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को सशक्त बनाने के लिए उनके मानदेय में वृद्धि की गई है। आंगनबाड़ी पद से चयन कर सुपरवाइजर के लिए निर्धारित कुल 299 पदों के सापेक्ष 167 रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जा रही है। साथ ही समस्त आंगनबाड़ी कर्मियों का मानदेय राज्य स्तर से सीधे उनके बैंक खातों में ऑनलाइन लगभग 24 करोड़ रुपये प्रति माह भुगतान किया जा रहा है।

Chief Minister  आंगनबाड़ी और मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्तियों को  नियुक्ति पत्र  वितरित करते.

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना में 23895 महिलाओं को 9।35 करोड़ की धनराशि उनके बैंक खाते में जारी की गई है। आज महालक्ष्मी किट योजना के अनुश्रवण (मॉनिटरिंग) के लिए पोर्टल के उद्घाटन से प्रति वर्ष राज्य की लगभग 50 हजार धात्री महिलाओं व नवजात शिशुओं को आवश्यक कपड़े और किट की सामग्री सुलभता से उपलब्ध होगी। साथ ही नन्दागौरा योजना के पोर्टल के उद्घाटन से प्रतिवर्ष लगभग 50 हजार बालिकाओं को जन्म पर 11 हजार व कक्षा 12 उत्तीर्ण करने पर 51 हजार की धनराशि के लिए आवेदन करने की ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध हो जायेगी। यह डिजिटल उत्तराखंड की ओर प्रदेश सरकार का महत्वपूर्ण कदम होगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड को 3940 आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान की है। प्रत्येक आंगनबाड़ी केन्द्र के लिए 12 लाख की धनराशि- मनरेगा, केन्द्र व राज्य का अंश मिलाकर-निर्धारित की गई है। इस प्रकार कुल 472 करोड़ की धनराशि व्यय कर महिलाओं और बच्चों के लिए सुविधाजनक आंगनबाड़ी केन्द्र उपलब्ध कराये जाएंगे।

Chief Minister  आंगनबाड़ी और मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्तियों को  नियुक्ति पत्र  वितरित करते.

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली सरकार ने प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं को सशक्त बनाने का कार्य किया है। आज वित्तीय समावेश से लेकर सामाजिक सुरक्षा, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा से लेकर आवास, शिक्षा से लेकर उद्यमिता तक, महिलाएं समाज का नेतृत्व कर रही हैं।

राज्य में खेल संस्कृति का हो रहा विकास: धामी

महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मुख्यमंत्रीधामी के नेतृत्व में प्रदेश के अंदर आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों के हित में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। सभी के मानदेय में वृद्धि की गई है। आज प्रदेश के अंदर महिलाओं का मनोबल बढा है। महिलाओं के कल्याण एवं उनको स्वावलंबी बनाने के लिए राज्य में कई नीतियों पर कार्य हुआ है। प्रदेश सरकार महिलाओं के विकास एवं कल्याण हेतु हमेशा तत्पर है।

कार्यक्रम में सचिव हरीश चंद्र सेमवाल, अपर सचिव प्रशांत आर्य और अन्य लोग मौजूद रहे।

Tags: cm dhamidehradun newsNational newsUttarakhand News
Previous Post

राज्य में खेल संस्कृति का हो रहा विकास: धामी

Next Post

उप्र के शहरों में नगरीय सड़क प्रबंधन प्रणाली विकसित करेगा यूरिडा

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
उत्तराखंड

उत्तराखंड में सेब, कीवी और ड्रैगन फ्रूट की खेती को मिलेगा बढ़ावा, क्लस्टर आधारित उत्पादन पर जोर

11/08/2026
Haridwar Kanwar Mela
Main Slider

कांवड़ मेला 2026: करीब 5 करोड़ शिवभक्त पहुंचे हरिद्वार, CM धामी ने जताया आभार

11/08/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 , युवाओं को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग

11/08/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

कर्मचारी संगठनों की मांगों पर CM धामी ने लिया संज्ञान, अधिकारियों को समाधान के निर्देश

11/08/2026
Chardham Yatra
Main Slider

चारधाम यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, 114 दिनों में 47 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

11/08/2026
Next Post
CM Yogi

उप्र के शहरों में नगरीय सड़क प्रबंधन प्रणाली विकसित करेगा यूरिडा

यह भी पढ़ें

CM Yogi

परिवारवादियों को स्वीकार्य नहीं,” सबका साथ-सबका विकास”: सीएम योगी

19/04/2025
NIA

देवबंद में NIA की छापेमारी, मदरसे से रोहिंग्या छात्र को हिरासत में लिया

23/06/2022
fire brokeout in cosmetic factory

कॉस्मेटिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 18 गाड़ियां मौके पर

27/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version