• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उप्र के शहरों में नगरीय सड़क प्रबंधन प्रणाली विकसित करेगा यूरिडा

नगर विकास विभाग ने की अर्बन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एजेंसी (यूरिडा) की स्थापना

Writer D by Writer D
22/10/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बढ़ते नगरीकरण के कारण सड़कों पर आए अतिरिक्त वाहनों के बोझ को कम करने तथा आवागमन में सुगमता के लिए योगी सरकार ने हाल ही में कैबिनेट बैठक में शहरों की सड़कों को इंटरनेशनल लुक देने के लिए 500 करोड़ रुपये की मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (अर्बन) यानी ‘सीएम ग्रिड्स योजना’ को मंजूरी दी है। इस योजना को धरातल पर लाने और निकायों की सड़कों के विकास, वित्त पोषण और कार्यों की निगरानी के लिए मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर नगर विकास विभाग ने अर्बन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एजेंसी (URIDA) की स्थापना की है।

प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि नगर विकास विभाग ने यूरिडा की स्थापना के साथ ही उसके दायित्व भी तय कर दिए हैं। इसके तहत यूरिडा (URIDA) सड़कों के विकास एवं रखरखाव के साथ ही नगरीय सड़क प्रबंधन प्रणाली को भी विकसित करेगी। साथ ही जरूरी रिसोर्सेज को जुटाने से लेकर नगरीय निकायों की वित्तीय स्थिति को सुधारने और रोड इंफ्रास्ट्रक्चर में नई तकनीक के इस्तेमाल को भी सुनिश्चित करेगी। यूरिडा का कार्यालय स्थानीय निकाय निदेशालय, लखनऊ के भवन में स्थापित होगा। सीएम ग्रिड्स (अर्बन) की गतिविधियों की निगरानी के लिए एक जनरल बॉडी और उसके अधीन एक कार्यकारी समिति का भी गठन किया गया है।

ये होगा URIDA का मुख्य दायित्व

शहरी सड़कों के लिए सभी परिसंपत्तियों के विकास एवं रख-रखाव के लिए ‘नगरीय सड़क प्रबंधन प्रणाली’ का विकास करना।

शहरी सड़क के विकास एवं प्रबंधन के क्षेत्र में थिंक टैंक, नॉलेज रिर्साेसेज आर्गनाईजेशन एवं एडवाइजरी सपोर्ट के रूप में कार्य करना।

सरकार, नगरीय निकायों और नागरिकों को शामिल करते हुए वैल्यू कैप्चरिंग के माध्यम से नगरीय निकायों की वित्तीय स्थिति में सुधार करना।

नगरीय निकायों में सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए उपयुक्त क्षमता निर्माण के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम, सेमिनार इत्यादि का आयोजन करना।

अनुसंधान संस्थानों की सहायता से सड़कों के विकास में नवीनतम एवं आधुनिक तकनीकी का प्रयोग करते हुए पर्यावरण अनुकूल एवं कॉस्ट इफेक्टिव सड़कों के विकास हेतु प्रयास करना।

सीएम ग्रिड्स (अर्बन) के मानक और दिशा-निर्देश तैयार कराना नगर निकायों के राजस्व संग्रहण में वृद्धि के आधार पर योजनान्तर्गत अनुदान उपलब्ध कराना।

सीएम ग्रिड्स (अर्बन) के अन्तर्गत निर्माण व पुनर्निर्माण हेतु सड़कों का चयन करने हेतु ‘सड़क चयन मानदण्ड’ तैयार कराना व उसमें संशोधन करना।

प्रत्येक वित्तीय वर्ष की समाप्ति के छह माह के अन्दर चार्टर्ड अकाउंटेंट से सीएम-ग्रिड्स (अर्बन) के बैंक अकाउंट का ऑडिट कराना। नगरीय निकाय, सीएम-ग्रिड्स (अर्बन) के बैंक अकाउंट का मिलान विवरण और इसकी सटीकता पर चार्टर्ड अकाउंटेंट का प्रमाण-पत्र एजेन्सी को प्रस्तुत करेंगे।

प्रत्येक छमाही होगी आम सभा की बैठक

प्रवक्ता ने बताया कि नगर विकास विभाग द्वारा सड़कों के विकास से संबंधित संचालित योजनाओं के साथ-साथ सीएम ग्रिड्स (अर्बन) योजना की प्रभावी मॉनिटरिंग, एसेसमेंट व रिव्यू के लिए एजेंसी की एक आमसभा का गठन किया गया है। इसमें मुख्य सचिव अध्यक्ष होंगे, जबकि नगर विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव या प्रमुख सचिव उपाध्यक्ष होंगे। प्रमुख सचिव अथवा सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन, प्रमुख सचिव या सचिव, लोक निर्माण विभाग, सचिव, नगर विकास विभाग, निदेशक, स्थानीय निकाय निदेशालय सदस्य होंगे। वहीं विशेष सचिव, नगर विकास व सीईओ यूरिडा इसके सदस्य सचिव होंगे। आमसभा के सदस्य सचिव द्वारा शहरी सड़क विकास से संबंधित योजनाओं की प्रगति व निष्पादन आदि से समय-समय पर एजेंसी की आमसभा को अवगत कराया जाएगा। आमसभा की बैठक प्रत्येक छमाही आहूत की जाएगी।

कार्यकारी समिति देखेगी प्लानिंग, टेंडरिंग समेत अन्य गतिविधियां

सरकारी प्रवक्ता के अनुसार एजेंसी के अंतर्गत एक कार्यकारी समिति का गठन किया गया है, जिसमें अपर मुख्य सचिव अथवा प्रमुख सचिव, नगर विकास विभाग अध्यक्ष और निदेशक, स्थानीय निकाय निदेशालय उपाध्यक्ष होंगे। कार्यकारी समिति सीएम-ग्रिड्स (अर्बन) की समस्त गतिविधियों जैसे प्लानिंग, डिजाइनिंग, टेंडरिंग, मॉनीटरिंग एवं अनुरक्षण का प्रबंधन करेगी। साथ ही नगर विकास विभाग द्वारा संचालित सड़क निर्माण से संबंधित सभी योजनाओं का अनुश्रवण एवं मूल्यांकन करेगी। क्षमता निर्माण के लिए ऑनलाईन संगोष्ठियों एवं कार्यक्रमों का आयोजन, सड़क निर्माण के मानक एवं दिशा-निर्देश जारी करना तथा उन्हें ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध कराना एवं सृजित परिसंपत्तियों के प्रबंधन व रख-रखाव के लिए प्रणाली का विकास करने के साथ ही रोड डायरेक्ट्री एवं रोड डाटा बैंक का निर्माण इसकी प्रमुख जिम्मेदारियों में शुमार होगा।

Tags: Lucknow Newsup newsURIDAYogi News
Previous Post

सीएम धामी ने 167 आंगनबाड़ी और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित किए नियुक्ति पत्र

Next Post

Ind vs Nz: रोहित के धुरंधरों ने न्यूजीलैंड के जबड़े से छीनी जीत, धर्मशाला में रचा इतिहास

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव पर केशव मौर्य का हमला, 2027 में BJP की जीत का दावा

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी में एयर शो की भव्य तैयारी, सुरक्षा में उतरेंगे 11,900 जवान

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

UP MLC Election: 23 अक्टूबर को वोटिंग, घर बैठे चेक करें पोलिंग बूथ

20/10/2026
Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ की डीप टेक स्टार्टअप सर्कुलॉजी ने योगी सरकार और इन्वेस्ट यूपी के साथ किया एमओयू

20/10/2026
Next Post
IND vs NZ

Ind vs Nz: रोहित के धुरंधरों ने न्यूजीलैंड के जबड़े से छीनी जीत, धर्मशाला में रचा इतिहास

यह भी पढ़ें

Pitru Paksha

पितृ पक्ष आज से शुरू, जानिए किस तिथि पर किसका करें श्राद्ध

10/09/2022
Shahjadi

बांदा की शहजादी को रहम या मिलेगी ‘मौत’, दुबई कोर्ट में 29 को फैसला

28/09/2024

मानवीय संवेदना के धरातल पर वेदना को समझा सीएम योगी ने

19/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version