• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश में अपराध चरम पर, कानून व्यवस्था ध्वस्त: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
23/10/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था और अपराध को लेकर मुख्यमंत्री के दावे हवा हवाई है। प्रदेश में अपराध चरम पर है, कानून व्यवस्था ध्वस्त है। भाजपा सरकार में दबंगों और अपराधियों को खुली छूट मिली हुई है।

श्री यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि राजधानी लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में अपराधों की बाढ़ है। भाजपा सरकार का जीरो टॉलरेंस झूठा है। लखनऊ जनपद के मोहनलालगंज क्षेत्र में एक महिला के साथ धमकी देकर दुष्कर्म किया गया। खुद भाजपा मंडल अध्यक्ष के घर में चोरो ने लाखों का माल चोरी कर ले गए। ऑटो पर बैठी महिला ने दरोगा की चेन उड़ा दी। कानपुर में भाजपा नेताओं की मार से दवा व्यवसायी भाटिया की आंख को भी नुकसान पहुंचा। पुलिस देखती रही। भाजपाई दबंगों को रोकने की हिम्मत नहीं हुई। कहीं भाजपाई किसानों की जमीनें धोखे से छीन रहे हैं और कहीं व्यापारियों से रंगदारी वसूल रहे हैं।

उन्होंने (Akhilesh Yadav)  कहा कि भाजपा दिखावे के लिए ‘बेटी पढ़ाओं-बेटी बचाओं, अभियान चलाती है जबकि भाजपा राज में महिलाओं, बच्चियों के साथ सर्वाधिक अपराध की घटनाएं हुई है। सरकार के अहंकार में भाजपाई दबंगई कर रहे हैं। सीतापुर में भाजपा सरकार के मंत्री के गुंडे बेटो ने दो बहनों की सरेआम पिटाई की है जिसके दृश्य सामने आए हैं। इन्हीं विधायक के कर्मचारी ने एक गरीब चाटवाले पर मोटरसाइकिल चढ़ा दी थी। जालौन के माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र में खेत पर चारा लेने गई बालिका के साथ प्रधान के भतीजे ने दुष्कर्म किया तो पुलिस मामला दर्ज करने में टाल मटोल कर रही है। उरई में अकेली महिला के साथ दुष्कर्म हुआ।

उन्होंने (Akhilesh Yadav)  सरकार पर तीखा कटाक्ष करते हुए कहा “ मुख्यमंत्री जी का बुल्डोजर गरीब के घर जाता है, दबंगों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर क्यों नहीं पहुंच पाता है? अपने पार्टी के उदंड लोगों पर कार्रवाई करने में भाजपा सरकार की सांस फूलने लगती है। यह सरकार अपराधियों, माफियाओं की संरक्षक बन गयी है। भाजपा की सरकार से सभी परेशान है। महिलाएं, बेटियां सुरक्षित नहीं है। जनता यह सब देखकर चुपचाप नहीं रहेगी। 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा सरकार को हटाकर इस सबका जवाब देगी।”

Tags: akhilesh yadavLucknow News
Previous Post

सड़क हादसे में दो किसानों की मौत

Next Post

दो ट्रक से भारी मात्रा में शराब जब्त

Writer D

Writer D

Related Posts

BJP
Main Slider

यूपी MLC चुनाव: BJP ने घोषित किए 6 और प्रत्याशी

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े से की शिष्टाचार भेंट

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

बाइक पर पीछे बैठने वालों पर भी सख्ती, हेलमेट नहीं लगाया तो कटेगा ऑनलाइन चालान

29/09/2026
Main Slider

यूपीआईटीएस: लोकल से ग्लोबल की बड़ी छलांग

29/09/2026
Main Slider

विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा: मुख्यमंत्री

29/09/2026
Next Post
Liquor

दो ट्रक से भारी मात्रा में शराब जब्त

यह भी पढ़ें

ट्रकों की टक्कर

हरदोई : ट्रकों की आमने-सामने टक्कर के बाद लगी आग, दो घायल

10/09/2020
विराट कोहली virat kohli

पूर्व कंगारू कप्तान : विराट के ऐसा न करने पर 4-0 से टेस्ट सीरीज हारेगी टीम इंडिया

24/11/2020
Samsung Galaxy S26 Ultra की लॉन्च डेट लीक, फीचर्स भी आए सामने

इस मस्त स्मार्टफोन की लॉन्च डेट लीक, फीचर्स भी आए सामने

04/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version