• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किशोरी को घर में घुसकर जिंदा जलाया, प्रधान सहित आठ के खिलाफ हत्या का मुकदमा

Writer D by Writer D
27/10/2023
in Main Slider, अमेठी, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
Burnt Alive

burnt alive

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अमेठी। जिले में बाजार शुकुल में दिल दहला देने वाली वारदात में एक किशोरी को उसी के घर की छत पर सरेशाम जिंदा(Burnt Alive)  जला दिया गया। बाजार शुकुल कस्बे में बुधवार की शाम पिता की तहरीर पर ग्राम प्रधान समेत आठ के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। हालांकि, घटना के पीछे वजह क्या है, यह स्पष्ट नहीं हो सका।

बाजार शुकुल कस्बा निवासी जितेंद्र शुक्ला बुधवार देर शाम घर के पास ही स्थित बैंक गए थे। इसी बीच उनके भतीजे रजत शुक्ला ने उन्हें घर में आग लगने की सूचना दी। वह घर पहुंचे तो देखा कि छत पर उनकी 16 वर्षीय पुत्री शिवी लपटों से घिरी थी। आनन-फानन परिजन शिवी को लेकर सीएचसी बाजार शुकुल पहुंचे, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि जब उनकी पुत्री जल (Burnt Alive) रही थी तो उन्होंने 7-8 लोगों को छत से कूदकर भागते हुए देखा। एसओ अवनीश चौहान ने बताया कि जितेन्द्र शुक्ल की तहरीर पर धनेशा राजपूत के ग्राम प्रधान रामबहादुर यादव, फैजान निवासी लुहागी का पुरवा दक्खिनगांव, प्रिंस पाल निवासी कस्बा बाजार शुकुल, जावेद अहमद निवासी रहमतगढ़ और गुरफान निवासी लुहागी का पुरवा दक्खिनगांव के साथ ही तीन अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।वहीं एसपी डॉ. इलामारन जी ने बताया मामले की जांच की जा रही है। पुलिस टीम साक्ष्य जुटा रही है।

आग से जलाकर (Burnt Alive) मारी गई किशोरी के शव का अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार की शाम को कड़ी सुरक्षा के बीच किया गया। किशोरी की मौत से परिजनों में शोक की लहर है। वहीं, कस्बे में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। किशोरी की मौत के मामले में दर्ज मुकदमे में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित के घर से सबूत एकत्र किए। जिस रास्ते से आरोपियों के भागने की बात मृतका के पिता ने कही है, उस स्थान पर पुलिस ने घर के पीछे सीढ़ी लगाकर छत से फिंगर प्रिंट व अन्य सुबूत जुटाने की कोशिश की। इसके अतिरिक्त पुलिस परिजनों से मिली अन्य जानकारी की भी पड़ताल कर रही है।

एसपी डॉ. इलामारन जी का कहना है कि प्रकरण में रिपोर्ट दर्ज है। हरेक पहलू की जांच की जा रही है। फॉरेंसिक जांच के साथ ही इलेक्ट्रानिक साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। अब तक की जांच में घटना की वजह का पता नहीं चल सका है। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं।

Tags: amethi newsburnt alivecrime newsup news
Previous Post

24 जनवरी तक होगी दलहन व तिलहन की खरीद

Next Post

युवक की हत्या, थानाध्यक्ष समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ किए 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू

29/09/2026
अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
Next Post
Suspended

युवक की हत्या, थानाध्यक्ष समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित

यह भी पढ़ें

सनी लियोनी ने सोते हुए पति के साथ किया कुछ ऐसा प्रैंक

10/08/2020
car bomb blast

पाकिस्‍तान के रावलपिंडी में पुलिस स्‍टेशन के पास विस्‍फोट, 14 लोग घायल

13/12/2020
Rajya Sabha

हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही अपराह्न दो बजे तक स्थगित

07/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version