• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

24 जनवरी तक होगी दलहन व तिलहन की खरीद

Writer D by Writer D
27/10/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Pulses

pulses

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ । योगी सरकार (Yogi Government) ने दलहन (Pulses) व तिलहन की खरीद बुधवार से प्रारंभ कर दी। दलहन (मूंग व उड़द) तथा तिलहन (मूंगफली व तिल) की यह खरीद 24 जनवरी तक चलेगी। सरकार ने किसानों से क्रय केंद्रों पर ऑनलाइन पंजीकरण कराने को कहा है। सरकार तीन कार्य दिवस में आधार से लिंक खाते में किसानों को भुगतान करेगी। उड़द, मूंग, मूंगफली व तिल उत्पादक जनपदों में पीसीएफ, पीसीयू व जेफेड द्वारा संचालित क्रय केंद्रों यह खरीद होगी।

296400 मीट्रिक टन उड़द खरीद का लक्ष्य

योगी सरकार ने दलहन (Pulses) व तिलहन फसलों के लिए खरीद का लक्ष्य तय किया है। उड़द के लिए 296400 मीट्रिक टन, मूंगफली के लिए 27148 मीट्रिक टन, तिल के लिए 15538 मीट्रिक टन व मूंग के लिए 3240 मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य रखा गया है। तिल का न्यूनतम समर्थन मूल्य 8635 रुपये प्रति कुंतल, मूंग का 8558 रुपये प्रति कुंतल, उड़द का 6950 रुपये प्रति कुंतल व मूंगफली का 6377 रुपये प्रति कुंतल रखा गया है।

तीन दिन में किसानों को भुगतान करेगी सरकार

दलहन (Pulses) व तिलहन खरीद के लिए सरकार तीन कार्य दिवस में किसानों का भुगतान करेगी। भुगतान के लिए किसानों का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए। पंजीकरण के समय किसानों को आधार कार्ड के साथ मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। किसानों का ध्यान देना होगा कि पंजीकरण उसी मोबाइल नंबर से कराना होगा, जिससे आधार व बैंक से लिंक्ड होगा। साथ ही आधार और बैंक पासबुक में नाम, पिता के नाम व मोबाइल नंबर भी समान होने चाहिए। ऐसा होने से पारदर्शिता पूर्वक समयावधि में योगी सरकार किसानों को भुगतान करेगी।

मूंग, उड़द, मूंगफली व तिल के उत्पादक जिले

मूंगः झांसी, ललितपुर, उन्नाव, हमीरपुर व महोबा
तिलः झांसी, बांदा, हरदोई, हमीरपुर, महोबा, जालौन, फतेहपुर, सीतापुर, उन्नाव, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर व रायबरेली
मूंगफलीः झांसी, महोबा, हरदोई, ललितपुर, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, उन्नाव, मैनपुरी, सहारनपुर, गोरखपुर, कन्नौज, मीरजापुर, बहराइच, देवरिया, संतकबीरनगर, फर्रुखाबाद, रायबरेली, बांदा व महराजगंज
उड़द के उत्पाद जिले ललितपुर, बदायूं, बरेली, उन्नाव, झांसी, शाहजहांपुर, हरदोई, संभल, महोबा, सीतापुर, हमीरपुर, मुरादाबाद, जौनपुर, रायबरेली, फतेहपुर, जालौन, प्रतापगढ़, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी, लखनऊ, अमरोहा, कानपुर नगर- देहात, बांदा, बुलंदशहर, हापुड़, मेरठ, औरैया, बिजनौर, रामपुर, अमेठी, वाराणसी व सोनभद्र हैं।

Tags: agriculture newsfarming newspulsesYogi News
Previous Post

डिजीलॉकर पर फैमिली आईडी को एक्सेस कर सकेंगे प्रदेश के नागरिक

Next Post

किशोरी को घर में घुसकर जिंदा जलाया, प्रधान सहित आठ के खिलाफ हत्या का मुकदमा

Writer D

Writer D

Related Posts

Transfer
Main Slider

यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को निर्वाचन कार्यालय में तैनाती

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में कारोबार को नई उड़ान, सुरक्षा और बिजली व्यवस्था से बढ़ीं संभावनाएं

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, शारदीय नवरात्र में आस्था ने रचा नया अध्याय

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी सामूहिक विवाह योजना: 28,833 जोड़ों का विवाह, 1.16 लाख आवेदन

22/10/2026
अयोध्या

योगी सरकार के दसवें दीपोत्सव की तैयारी तेज, 30 लाख दीपों से जगमगाएगी रामनगरी

22/10/2026
Next Post
Burnt Alive

किशोरी को घर में घुसकर जिंदा जलाया, प्रधान सहित आठ के खिलाफ हत्या का मुकदमा

यह भी पढ़ें

CM Dhami reached AIIMS Rishikesh

सीएम धामी पहुंचे एम्स ऋषिकेश, रुद्रप्रयाग बस दुर्घटना में घायल यात्रियों का हाल-चाल जाना

27/06/2025
Two Israeli embassy staff shot dead in US

अमेरिका में इजरायली दूतावास के दो कर्मियों की हत्या, यहूदी म्यूजियम के पास गोलियों से भूना

22/05/2025
Imprisonment

गैंगस्टर एक्ट के तीन आरोपियों को तीन साल के कारावास की सजा

22/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version