• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी ने अक्टूबर में 9078.05 करोड़ की दी सौगात, 4484 कार्यों का शिलान्यास-लोकार्पण

Writer D by Writer D
31/10/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रकृति व परमात्मा की असीम कृपा वाले यूपी के छोटे शहरों में भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) विकास की बड़ी बयार बहा रहे हैं। एक तरफ मिशन शक्ति से महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन पर ध्यान दिया तो दूसरी तरफ अनेक जिलों में पहुंचकर उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ा। जनपदों में मुख्यमंत्री (CM Yogi) का यह दौरा विकास की जमीनी हकीकत से रूबरू होने वाला भी रहा। सभी 75 जनपदों में समान रूप से विकास की गंगा बहाने वाले सीएम ने स्थानीय जनप्रतिनिधियो व आमजन से विकास की बातें कीं और मूलभूत सुविधाओं से भी जोड़ा।

अक्टूबर में दो दर्जन से अधिक जनपदों को दी 9078.05 करोड़ की सौगात

सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के कार्यकाल में यूपी के सभी 80 जनपदों में समान रूप से विकास कार्य होते हैं। वे स्वयं भी जनपदों में जाकर जमीनी हकीकत से रूबरू होते हैं। अक्टूबर में सीएम दो दर्जन से अधिक जनपदों में पहुंचे और 9078.05 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को गति दिया। इन जनपदों में 4484 कार्यों का शिलान्यास-लोकार्पण कर सड़क, पेयजल, स्वच्छता, पुल आदि मूलभूत सुविधाओं को आगे बढ़ाया।

युवाओं के भविष्य को संवारना भी न भूले योगी (CM Yogi) 

सीएम योगी (CM Yogi)  अपनी अनेक व्यस्ततताओं व कार्यक्रमों के बीच भी युवाओं का ध्यान रखना न भूले। लखनऊ में उन्होंने 10 अक्टूबर को 394 होम्योपैथिक फार्मासिस्ट और 13 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग द्वारा चयनित 219 प्रधानाचार्य को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। वहीं मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर में मुख्यमंत्री ने रोजगार मेले के तहत स्वरोजगार के लिए 500 करोड़ का ऋण किया वितरित, कई अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपकर सुखद भविष्य का मार्ग प्रशस्त किया।

महिलाओं के सम्मान व स्वावलंबन पर भी रहा जोर

सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने शारदीय नवरात्रि के पहले जहां मिशन शक्ति के चतुर्थ चरण का आगाज किया। वहीं कई नियुक्ति पत्र व योजनाओं की लाभार्थियों को चाबी, टैबलेट आदि देकर उन्हें स्वावलंबन से भी जोड़ा। रामनगरी में मिशन महिला सारथी का शुभारंभ किया और यहीं से महिलाओं को रोडवेज बसों में सारथी (चालक) के रूप में स्थापित होने में कारगर भूमिका भी निभाई। योगी सरकार के प्रयास से शक्ति की प्रतीक बेटियां इन गाड़ियों को चलाते भी दिखीं।अक्टूबर में सीएम द्वारा इन जनपदों में बहाई गई विकास की गंगा

1 अक्टूबर: नैमिषारण्य में श्रमदान और 550 करोड़ से विकास कार्यों को गति
6 अक्टूबर: पीलीभीत में 26 परियोजना का लोकार्पण-शिलान्यास, 248 करोड़ की दी सौगात
9 अक्टूबर: उन्नाव में 804 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
13 अक्टूबर: अमेठी में 700 करोड़ की 879 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
15 अक्टूबर: गोरखपुर नगर निगम की 189 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व 114 का लोकार्पण। 233.20 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात

अन्नदान की महत्ता को भारतीय से अधिक कोई नहीं समझ सकताः मुख्यमंत्री योगी

17 अक्टूबर: बुलन्दशहर में 632 करोड़ की 256 परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास
17 अक्टूबर: हापुड़ में 136 करोड़ की 102 परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास
19 अक्टूबर: अलीगढ़ में 497 करोड़ की 208 परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास
19 अक्टूबर: हाथरस में 177.29 करोड़ की 214 परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास
26 अक्टूबर: बागपत में 351 करोड़ की 311 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास
28 अक्टूबरः औरैया में 688 करोड़ की 145 विकास परियोजनाओं की सौगात
28 अक्टूबरः कानपुर में 501 करोड़ की 152 विकास परियोजनाओं की सौगात, कोरथा गांव में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं के बेहतर पुनर्वासन के लिए 1.56 करोड़ की वेदव्यास ग्राम विकास परियोजना का लोकार्पण
30 अक्टूबरः मीरजापुर में 202 करोड़ की 660 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
30 अक्टूबरः प्रयागराज में 3357 करोड़ की 424 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

Tags: cm yogiLucknow Newsup newsYogi News
Previous Post

अन्नदान की महत्ता को भारतीय से अधिक कोई नहीं समझ सकताः मुख्यमंत्री योगी

Next Post

कार्तिक मास में योगी ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी

Writer D

Writer D

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
Next Post
CM Yogi

कार्तिक मास में योगी ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी

यह भी पढ़ें

प्रो. सूर्यप्रसाद दीक्षित Prof. Suryaprasad Dixit

लोक-भाषाओं, लोक-बोलियों के उत्थान हेतु कार्य कर रहे हैं : प्रो. सूर्यप्रसाद दीक्षित

24/12/2020
Gama Pehalwan

1200 किलो का पत्थर उठा लेते थे गामा पहलवान, डाइट जान रह जाएंगे हैरान

22/05/2022
ICC

ICC मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ की शार्टलिस्ट जारी, इस भारतीय खिलाड़ी का नाम शामिल

07/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version