• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इमरजेंसी में जैसे हारी थी कांग्रेस, 2024 में ऐसे हारेगी भाजपा: शिवपाल यादव

Writer D by Writer D
04/11/2023
in उत्तर प्रदेश, इटावा, राजनीति
0
Shivpal Yadav

Shivpal Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इटावा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Yadav)  ने दावा किया है कि जैसे 1975 में इमरजेंसी के दरम्यान कांग्रेस और इंदिरा गांधी की जबरदस्त हार हुई थी ठीक वैसे ही 2024 के संसदीय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और उनके एनडीए समर्थकों की भी हार होगी।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Yadav)  अपने गृह जिले इटावा में ऐतिहासिक इस्लामिया इंटर कॉलेज में आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए 1975 में कांग्रेस राज की इमरजेंसी का जिक्र करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर बड़ा जुबानी हमला बोला है।

श्री यादव (Shivpal Yadav)  ने कहा कि एक समय था जब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेताओं में ईमानदारी दिखाई देती थी लेकिन आज संघ के नेता पैसे वसूलने में जुटे हुए हैं, वसूली करने वाले नेता पैसे भी वसूल करते हैं और किसी का कोई काम भी नहीं करते हैं। लोग इस बाबत शिकायत भी किसी अधिकारी के पास जाकर के करने की स्थिति में नहीं है।

उन्होंने (Shivpal Yadav) ने योगी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि जनता त्रस्त है। प्रदेश का बुरा हाल बना है। गलती एक करता है और सजा पूरे परिवार और रिश्तेदारों को मिलती है। सभी के घरों पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं। कानून है लेकिन ये लोग लोकतंत्र को नहीं मानते। इस सरकार में सब त्रस्त हैं। इस तरीके से लोकतंत्र नहीं चलता है । यह तो साफ-साफ तानाशाही और निरंकुशता प्रतीत हो रही है।

आजम खान और उनके परिवार के खिलाफ की जा रही कार्रवाई पर उन्होंने कहा कि आजम को झूठे मामलों में फंसाया गया है। पूरे परिवार पर झूठे मुकदमे लाद दिए गए हैं।इस सरकार ने उनको बर्बाद किया है। देश में किसी भी अन्य नेता पर इतना अन्याय नहीं किया गया जितना आजम खान और उनके परिवार पर सरकार के इशारे पर बदनीयत से कार्रवाई की जा रही है।

उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर शिवपाल ने योगी सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं वेंटिलेटर पर हैं। डेंगू से लोग मर रहे हैं।अस्पतालों में दवाएं और डॉक्टर नहीं हैं। स्वास्थ्य मंत्री केवल बोलते हैं। केजीएमसी में पूर्व सांसद का बेटा तक भर्ती नहीं हो पाया, जिसकी बाद में मौत हो गई है इससे बड़ा दर्दनाक और क्या हो सकता है कि पीड़ित को अस्पताल में भर्ती ही ना किया गया हो वह भी कोई और नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद का बेटा हो।

उन्होंने कहा यह सरकार कहती तो है कि स्वास्थ्य सेवा अच्छी है। लेकिन हकीकत में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह ठप्प है। हम कई बार बोल चुके हैं यह मुद्दा विधानसभा में भी उठा चुके हैं। पूरी स्वास्थ्य सेवाएं वेंटिलेटर पर हैं। अस्पतालों में डॉक्टर नहीं है, दवाइयां नही है। गंभीर बीमारी की घटिया दवाई अस्पतालों में मिल रही है।

उन्होंने कांग्रेस को आडे हाथों लेते हुए उत्तर प्रदेश में उसके वजूद तक को चुनौती दे दी है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का कोई वजूद नहीं है। उत्तर प्रदेश में केवल भारतीय जनता पार्टी को हराने में समाजवादी पार्टी ही सक्षम है । समाजवादी पार्टी से बड़ा दिल करके कांग्रेस पार्टी को गठबंधन का रास्ता बना करके रखना चाहिए।

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच ठन गई है इसका प्रमाण शिवपाल सिंह यादव के बयान से साफ-साफ देखा जा सकता है।उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन बनाये रखने की कांग्रेस की जिम्मेदारी है क्योंकि वो गठबंधन की सबसे बड़ी और राष्ट्रीय पार्टी है। 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने की जिम्मेदारी कांग्रेस की है।

उन्होंने कहा कि देश में हो रहे पांच राज्यों के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ेगा और यहीं से केंद्र की सरकार की विदाई की तैयारी हो जाएगी।

Tags: Etawah newsshivpal yadavup news
Previous Post

तेज भूकंप से कांपी धरती, दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में भी महसूस हुए झटके

Next Post

यूपी में 750 डाटा सेंटर्स की स्थापना करेगा व्यूनाऊ

Writer D

Writer D

Related Posts

BSB
उत्तर प्रदेश

छात्रों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता, बीएसबी से संबद्ध विद्यालयों को मुख्यधारा से जोड़ रही योगी सरकार

23/06/2026
Keshav Prasad Maurya
Main Slider

केशव मौर्य की पहल, CM आवास योजना में एसिड अटैक पीड़ितों को प्राथमिकता

23/06/2026
Khan Global Classes sealed after Lucknow fire
Main Slider

लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रयागराज में बड़ी कार्रवाई, खान ग्लोबल क्लासेस सील

23/06/2026
CM Yogi pays tribute to Dr. Shyama Prasad Mukherjee
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रवाद की लौ प्रज्ज्वलित करता रहेगा डॉ. मुखर्जी का बलिदान: मुख्यमंत्री

23/06/2026
Consensus reached on Yamuna water dispute
राजनीति

पानी के मुद्दे पर हरियाणा-राजस्थान में बनी सहमति

23/06/2026
Next Post
Data Center

यूपी में 750 डाटा सेंटर्स की स्थापना करेगा व्यूनाऊ

यह भी पढ़ें

CM Yogi

सीएम योगी ने की ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत, सोशल मीडिया प्रोफाइल की बदली डीपी

13/08/2023
Encounter

पुलिस मुठभेड़ में दो चोर गिरफ्तार

23/06/2023
Btech Student Commit Suicide

बहराइच : ग्राम विकास अधिकारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

28/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version