• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘परेशान मत हो, जमीन मुक्त कराकर उस पर आवास भी बनवाएंगे’, योगी ने महिला को दिया आश्वासन

Writer D by Writer D
04/11/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में लगे जनता दर्शन में 300 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन में जुटे करीब 300 लोगों से मिले और इस दौरान जमीन कब्जा किए जाने से जुड़ी शिकायतों पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जमीन कब्जाने वाले दबंगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। ऐसी ही एक शिकायत लेकर पहुंची महिला को मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि उनकी जमीन को कब्जामुक्त कराने के साथ ही आवास भी बनवाया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi)  गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन में जुटे करीब 300 लोगों से मिले। उन्होंने मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक खुद जाकर उनकी समस्याएं सुनीं और पास में मौजूद अधिकारियों को समस्या निस्तारण के लिए त्वरित कार्यवाही का निर्देश दिया।

उन्होंने सभी लोगों को भरोसा दिया कि सबकी समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन्हें आवास की समस्या है उन्हें सरकारी योजना से आवास दिलाया जाएगा। गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए पर्याप्त आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। किसी की जमीन पर अवैध कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। भू माफिया के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।

पीएम मोदी ने निभाया वादा, स्केच बनाने वाली लड़की को लिखी चिट्ठी

जनता दर्शन में एक महिला ने मुख्यमंत्री (CM Yogi) को बताया कि आर्थिक स्थिति ठीक न होने से उसके पास पक्का आवास नहीं है साथ ही जमीन पर दबंग ने कब्जा कर लिया है। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जल्द से जल्द जमीन कब्जा से मुक्त कराकर महिला को वापस दिलाने का आदेश दिया। योगी ने महिला से कहा परेशान मत हों। जमीन खाली कराकर वापस तो दिलाएंगे ही उस पर प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री आवास योजना से पक्का आवास भी बनवाएंगे। जमीन पर कब्जा संबंधी सभी शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि दबंगों व भू माफिया को करारा कानूनी सबक सिखाकर जमीनों को कब्जे से मुक्त कराएं।

हर बार की तरह शनिवार को भी कई लोग गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक सहायता की गुहार लेकर आए थे। योगी (CM Yogi) ने उन्हें आश्वस्त किया कि इलाज में मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से भरपूर मदद मिलेगी। इसे लेकर उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज संबंधी इस्टीमेट की प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण कर शासन में भेजें।

जनता दर्शन में परिजनों के साथ आए बच्चों को उन्होंने दुलारा और आशीर्वाद दिया और साथ ही उन्हें खूब पढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए चॉकलेट दिया।

Tags: cm yogigorakhpur newsjanta darshanup news
Previous Post

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूँजा AMU, जेल से छूटकर आए छात्र ने कैम्पस में की फायरिंग

Next Post

‘चला छठ गीत गावल जाय’ भोजपुरी गीत रिलीज

Writer D

Writer D

Related Posts

Homestay
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की बेड एंड ब्रेकफास्ट, होमस्टे नीति से यूपी में बदल रहा पर्यटन का स्वरूप

26/05/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

सरकारी धन के एक-एक पैसे का हिसाब लूंगा, लापरवाही पर होगी दंडात्मक कार्रवाई: केशव प्रसाद मौर्य

26/05/2026
Anand Bardhan
राजनीति

आंगनवाड़ी केंद्रों में बिजली-पानी सुनिश्चित करने के निर्देश, टेक होम राशन का 100% वितरण एफआरएस से होगा: मुख्य सचिव

26/05/2026
CM Yogi inaugurated Ganga Aarti on the floating jetty at Sangam.
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने संगम में फ्लोटिंग जेटी पर गंगा आरती का किया शुभारंभ

26/05/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

मां गंगा की धारा की तरह बढ़ रही विकास यात्रा: सीएम योगी

26/05/2026
Next Post
Chhath ke baratiya

'चला छठ गीत गावल जाय' भोजपुरी गीत रिलीज

यह भी पढ़ें

TMC

TMC के आज 23 साल पूरे, ममता बोली- हमारे सालों का संघर्ष लंबा रहा

01/01/2021
एस जयशंकर पोम्पियो के बीच बात

माइक पोम्पियो ने एस जयशंकर से क्‍वॉड फार्मेट पर की बात, QUAD से होगा ड्रैगन का इलाज!

07/08/2020
Rakhi Sawant

ऑप्रेशन के बाद राखी सावंत की हालत है नाजुक, एक्ट्रेस को मिली जान से मारने की धमकी

22/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version