• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

धनतेरस पर राशि अनुसार करें इन चीजों की खरीदारी, बनेंगे शुभ संयोग

Writer D by Writer D
18/10/2025
in धर्म, फैशन/शैली
0
dhanteras

dhanteras

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दिवाली के त्यौहार की शुरुआत धनतेरस (Dhanteras) के साथ हो जाती हैं। इस पावन दिन में भगवान धनवंतरी, माता लक्ष्मी, कुबेर देवता, गणेश जी आदि देवी-देवताओं की पूजा का विधान है। इस दिन सोना-चांदी खरीदने की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है। लोग अपने सामर्थ्य के हिसाब से अलग-अलग सामानों की खरीदारी करते हैं। मान्‍यता है कि इस दिन खरीदी गई वस्‍तु आपके लिए बेहद लाभदायी साबित होती है।

मान्यता है कि इस दिन यदि आप अपनी राशि के अनुसार चीज़ो की खरीददारी करते हैं तो आपके घर में सुख समृद्धि का आगमन हो सकता है और घर में धन धन्य की प्राप्ति के योग भी बढ़ेंगे। तो आइये जानते हैं राशि अनुसार धनतेरस (Dhanteras) पर किन चीजों की खरीदी करें।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को धनतेरस (Dhanteras) पर चांदी के बर्तन खरीदने चाहिए। यह उनके लिए बहुत ही लाभकारी होगा। चांदी खरीदने से भगवान कुबेरजी प्रसन्न होते हैं और उनके धन में अपार वृद्धि की संभावना होती है। सायंकाल हनुमानजी की पूजा अवश्य करें। हो सके तो 11 पाठ हनुमान चालीसा का एकान्त होकर करें, आश्चर्यजनक लाभ मिलेगा। इसके साथ ही आपके लिए प्रोपर्टी में निवेश करना भी आपके लिए शुभ रहेगा।

वृष राशि

वृष राशि के जातकों को धनतेरस (Dhanteras) पर चांदी की वस्तु या आभूषण खरीदना बहुत ही शुभ है। वृष राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है जो सुख, संपन्नता और वैभव का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसलिए वृष राशि वालों को अपने धन में वृद्धि करने के लिए चांदी की वस्तु खरीदना बड़ा ही शुभ रहेगा। वाहन खरीदने का मन बना रहे हैं तो धनतेरस का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को सोने के आभूषण खरीदने चाहिए और हरे रंग का घरेलू सामान खरीदना उनके लिए फलदायी रहेगा। मान्यता है कि आभूषण खरीदने से घर में धन संपदा बनी रहती है। ऐसा करने से आप पर भगवान धन्वंतरि की कृपा बरसेगी। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स की खरीदारी करें।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातक चांदी का श्रीयंत्र धनतेरस (Dhanteras) को लेना लाभकारी है। श्रीयंत्र लेने के बाद कुछ और भी खरीदें तो भी शुभ रहेगा और आपकी तिजोरी कभी खाली नहीं होगी, आप पर देवी महालक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। आपके लिए शेयर बाजार में निवेश करना भी लाभप्रद रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए सोना खरीदना अति उत्तम माना जाता है। धनतेरस पर सोने की वस्तु जैसे सोने के सिक्के, सोने के गहने और सोने के बर्तन खरीदना अत्यंत शुभ रहेगा। इसके साथ-साथ बर्तन या कोई धार्मिक किताबें खरीद सकते हैं। इस वर्ष आप पर देवी महालक्ष्मी जी की अटूट कृपा बरसेगी।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक कांसे से बनी चीजों की खरीद करें। इन से आपके धन में वृद्धि होगी और धन को किसी शुभ जगह पर निवेश करने पर लाभ प्राप्त होगा। शुभता पाने के लिए आप इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स की खरीदारी कर सकते हैं।

तुला राशि

इस धनतेरस (Dhanteras) को शुभ और फलदायी बनाने के लिए तुला राशि के जातक सौंदर्य से संबंधित वस्तुएं खरीदें। इत्र, सोने-चांदी के आभूषण खरीद सकते हैं। चांदी से बना आभूषण या चांदी के सिक्के जरूर खरीदें, इससे आपको सुख समृद्धि की प्राप्ति होगी और माता लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी। शेयर मार्किट में निवेश से भी फायदा मिल सकता है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को धनतेरस पर सोने के गहने और सिक्के या फिर तांबे के बर्तन खरीदना चाहिए। इस दिन आप पीतल भी खरीद सकते हैं क्योंकि अगर वृश्चिक राशि वाले धनतेरस के शुभ दिन पीतल की वस्तु खरीदते हैं तो उनके धन में अपार वृद्धि की संभावना होती है। इस राशि के लोगों को प्रोपर्टी में निवेश करने से अच्छा मुनाफा मिल सकता है।

धनु राशि

इस राशि के जातकों के लिए धनतेरस (Dhanteras) के दिन चांदी के बर्तन और वाहन खरीदना शुभ रहेगा। धनु राशि वालों के लिए चांदी बेहद शुभ मानी जाती है। इसलिए आप धनतेरस पर चांदी की कोई चीज जरूर खरीदें। ऐसा करने से आपके घर में सुख-समृद्धि आएगी।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए धनतेरस काफी मायने रखता है। धनतेरस के इस पर्व पर वाहन और सजावट की चीजें खरीदना आपके लिए शुभ रहेगा। आप चांदी और स्टील के बर्तन भी खरीद सकते है। मगर यह भी ध्यान रहे कि यदि आप वाहन खरीद रहे हैं तो उसकी पेमेंट एक दिन पहले ही कर दें क्योंकि धनतेरस वाले दिन बड़ी पेमेंट करना शुभ नहीं माना जाता।

कुंभ राशि

कुंभ राशि का स्वामी शनि है। ऐसे में आपके लिए चांदी और स्टील के बर्तन की खरीदारी करना शुभ और अत्यधिक फलदायी होगा। इसके साथ ही आप इस दिन बैंकों में पैसे जमा करवा सकते हैं इससे धन के देवता भगवान कुबेरजी की कृपा बरसेगी।

मीन राशि

मीन राशि वालों का ग्रह स्वामी गुरु को माना जाता है। ऐसे में ये लोग धनतेरस पर चांदी के बर्तन या गहनें जरूर खरीदें। इस राशि के लिए चांदी बेहद शुभ मानी जाती है। इस दिन चांदी खरीदने से आप पर धन के देवता कुबेर की असीम कृपा होगी।

Tags: dhantears 2025dhantears shopping
Previous Post

नरक चतुर्दशी पर जानें यम दीप जलाने के नियम, न करें ये गलतियां

Next Post

धनतेरस पर शनि देव का साया, खरीदारी करते समय रखें ये सावधानियां!

Writer D

Writer D

Related Posts

Ceiling Fan
फैशन/शैली

चुटकियों में साफ हो जाएगी सीलिंग फैन पर जमा गंदगी, बहुत काम का है ये हैक्स

27/09/2026
Lipstick
फैशन/शैली

लिपस्टिक लगाते समय न करें ये गलतियां

27/09/2026
Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Dark chocolate milkshake
फैशन/शैली

बच्चों के लिए बनाएं डार्क चॉकलेट मिल्क शेक, खुशी से उछल जाएंगे

27/09/2026
men fashion
फैशन/शैली

पुरुषों के बैग में ये चीजे होनी ही चाहिए

27/09/2026
Next Post
dhanteras

धनतेरस पर शनि देव का साया, खरीदारी करते समय रखें ये सावधानियां!

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

CM Yogi

पाकिस्तान भूखों मर रहा, भारत 80 करोड़ लोगों को राशन दे रहा: योगी आदित्यनाथ

18/04/2024
bra

Bra Less होने से होते हैं ये कमाल के फायदे

04/11/2022
Earthquake

भूकंप के झटकों से थर्राया ये राज्य, जानमाल का नुकसान नहीं

11/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version