• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नरक चतुर्दशी पर जानें यम दीप जलाने के नियम, न करें ये गलतियां

Writer D by Writer D
18/10/2025
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Narak Chaturdashi

Narak Chaturdashi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दिवाली से एक दिन पहले नरक चतुर्दशी (Narak Chaturdashi) मनाई जाती है। इसे छोटी दिवाली भी कहा जाता है। धार्मिक रूप से इस त्योहार को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इसे दिवाली का अहम हिस्सा माना जाता है। इस दिन शास्त्रों में मृत्यु के देवता यमराज की पूजा का विधान है। ऐसा करने से मृत्यु का डर कम होता है। नरक चतुर्दशी के दिन यम दीप जलाने का विशेष महत्व है।

नरक चतुर्दशी (Narak Chaturdashi) के दिन यम दीप जलाने से परिवार में अकाल मृत्यु का भय खत्म हो जाता है। घर से नकारात्मक ऊर्जा भी दूर रहती है। नरक चतुर्दशी के दिन यम दीप जलाने के कुछ विशेष नियम हिंदू धर्म शास्त्रों में बताए गए हैं। यम दीप जलाते समय सही दिशा और नियमों का ध्यान रखना आवश्यक है।

कब है नरक चतुर्दशी (Narak Chaturdashi)?

नरक चतुर्दशी (Narak Chaturdashi) कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को पड़ती है। पंचांग के अनुसार, इस साल चतुर्दशी तिथि 19 अक्टूबर को दोपहर 1 बजकर 51 मिनट पर प्रारंभ हो रही है। इसका समापन 20 अक्टूबर को दोपहर 3 बजकर 44 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के मुताबिक 20 अक्टूबर को इस साल नरक चतुर्दशी होगी। 20 अक्टूबर को ही दिवाली का भी त्योहार मनाया जाएगा।

यम दीप जलाने के नियम

चौमुखी दीप हो

यम दीप हमेशा चार मुख वाला ही जलाना चाहिए। इसमें चार बाती भी लगानी चाहिए। इस दीप की चार बातियां चार दिशाओं में रोशनी फैलाने का प्रतीक मानी जाती हैं। चौमुखी दीपक जलाने से यमराज प्रसन्न होते हैं। यम दीप से अकाल मृत्यु और गंभीर संकटों से परिवार की रक्षा होती है।

दक्षिण दिशा में जलाएं

शास्त्रों में यम दीप जलाने की दिशा का वर्णन है। यम दीप हमेशा दक्षिण दिशा में ही प्रज्वलित करना चाहिए। दक्षिण यमराज की दिशा मानी गई है। मिट्टी काया फिर आटे का बना दिया ही इस दिन यमराज के लिए जलाना चाहिए। यम दीप सरसों के अलावा किसी और तेल से नहीं जलाना चाहिए।

14 दीपक जलाएं

यम दीप जलाने के साथ ही अन्य 14 दीपक भी जलाने चाहिए। इसे घर के अलग-अलग जगहों जैसे- पूजाघऱ, रसोई, पीने के पानी के स्थान पर, तुलसी के पास, मुख्य द्वार, छत और बाथरूम आदि स्थानों पर रखना चाहिए। ये दीप घर के लिए बहुत शुभ होते हैं।

दीप को पूरे घर में घुमाएं

यम दीप जलाने के बाद सबसे पहले इसे पूरे घर में घुमाना चाहिए। फिर घर के बाहर दक्षिण दिशा वाले स्थान पर रख देना चाहिए। दीप रखते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि जहां वो रखा जा रहा है वो स्थान साफ और शुद्ध हो।

नरक चतुर्दशी (Narak Chaturdashi) की शाम को यम दीप जलाया जाता है। हालांकि लोग धनतेरस के दिन भी यम दीप जलाते हैं। अगर आप धनतेरस पर यम दीप जलाना चाहते हैं, तो 18 अक्टूबर की शाम को जलाएं। वहीं अगर आप दिवाली से एक दिन पहले यम दीप जलाना चाहते हैं, तो इसे 19 अक्टूबर की शाम को जला सकते हैं।

Tags: narak chaturdashi
Previous Post

धनतेरस पर इन मुहूर्तों में करें खरीदारी, घर आएगी अपार समृद्धि!

Next Post

धनतेरस पर राशि अनुसार करें इन चीजों की खरीदारी, बनेंगे शुभ संयोग

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नव नियुक्त कार्मिक सेवाभाव, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ निभाएं जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री

05/10/2026
Main Slider

आईटीआई प्रवेश के पांचवें चरण की प्रक्रिया शुरू, 11 अक्टूबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

05/10/2026
Deepotsav
Main Slider

योगी सरकार के नेतृत्व में भव्य होगा 10वां दीपोत्सव, 33 लाख दीपों से जगमगाएगी रामनगरी

05/10/2026
Main Slider

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

05/10/2026
Main Slider

गरीब, महिला, युवा और दिव्यांग की समस्याओं पर संवेदनशील सरकार—जनता दर्शन में मौर्य ने अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश

05/10/2026
Next Post
dhanteras

धनतेरस पर राशि अनुसार करें इन चीजों की खरीदारी, बनेंगे शुभ संयोग

यह भी पढ़ें

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने रुड़की को दी करोड़ों रुपये की सौगात

10/09/2021
maxwell free

आउट होकर जा रहे मैक्सवेल को अंपायर ने बुलाया वापस, चहल से हुई गलती

08/12/2020
Bank Holiday

नए साल के पहले महीने इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देख लीजिये पूरी लिस्ट

26/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version