• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पलक झपकते ही मिल रही यूपी-112 की मदद, अपराधों में आई भारी कमी

Writer D by Writer D
10/11/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
UP-112

UP-112

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत और सुदृढ़ करने के लिए योगी सरकार अनेक प्रयास कर रही है। इसी क्रम में योगी सरकार ने टेक्नोलॉजी का सहारा लिया है। साथ ही आॅनलाइन या कॉल के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सेवाओं को इंटीग्रेट किया जा रहा है। इन प्रयासों का अब असर भी देखने को मिल रहा है। प्रदेशवासियों को इसका सबसे बड़ा लाभ ये मिल रहा है कि किसी भी तरह की समस्या पर लोगों को तुरंत पुलिस की सहायता प्राप्त हो रही है। UP-112 का औसत रिस्पॉन्स टाइम 2017 की तुलना में बहुत कम हो गया है। इससे लूट, हत्या, डकैती, बलवा, अपहरण, बलात्कार समेत जघन्य अपराधों में भारी कमी दर्ज की गई है। एनसीआरबी के डेटा ने भी इसकी पुष्टि की है।

6 साल में 25 मिनट से 9 मिनट तक पहुंचा UP-112 का रिस्पॉन्स टाइम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की सत्ता संभालने के साथ ही लॉ एंड आर्डर को अपनी प्राथमिकताओं में रखा था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिसिंग को मजबूत करने के लिए उसे मॉडर्न टेक्नोलाॅजी से लैस किया। इसके लिए भारी-भरकम धनराशि जारी की गई। इससे प्रदेश में जहां कानून का राज स्थापित हुआ, वहीं अपराध में काफी कमी दर्ज की गयी। सीएम योगी की मॉनिटरिंग का ही असर है कि वर्ष 2017 में जहां UP-112 का औसत रिस्‍पांस टाइम 25 मिनट 42 सेकंड था, वहीं आज यह घटकर औसतन 9 मिनट 18 सेकेण्‍ड रह गया है। इसके लिए योगी सरकार ने वर्ष 2018 में प्रदेश के सुदूर, दुर्गम एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को त्‍वरित पुलिस सहायता प्रदान करने के लिए UP-112 की फ्लीट में 1600 दो पहिया पीआरवी वाहन शामिल किये थे। इससे प्रदेश में वर्ष 2016 के सापेक्ष वर्ष 2022 में लूट, हत्या, डकैती, बलवा, अपहरण, बलत्कार समेत जघन्य अपराध में काफी कमी दर्ज की गयी है।

फिरौती के मामलों में 103 प्रतिशत की दर्ज की गई कमी

UP-112 की एडीजी नीरा रावत ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरुप प्रदेशवासियों को पुख्ता सुरक्षा का अहसास कराने के लिए विभाग की आेर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत महिला हेल्‍पलाइन 1090, वीमेन एण्‍ड चाइल्‍ड हेल्‍पलाइन 181, मेडिकल हेल्‍पलाइन 108, जीआरपी, फायर सर्विसेज, स्‍मार्ट सिटी, लखनऊ एवं साइबर हेल्‍पलाइन 1930 को UP-112 के साथ एकीकृत किया गया। इससे प्रदेशवासियों को सहायता मांगने पर जल्द से जल्द तुरंत उपलब्ध कराई जा रही है।

इसके अलावा सवेरा योजना के तहत 15 लाख 30 हजार सीनियर सिटीजन का रजिस्ट्रेशन किया गया। योजना के तहत पीआरवी उन्हे हर सहायता मुहैया कराने के साथ उनका समय-समय पर कुशलक्षेम लेती रहती है। वहीं 2000 महिलाओं को रात्रि स्‍कोर्ट सेवा के माध्‍यम से सहायता प्रदान की जा चुकी है। वहीं UP-112 के रिस्पांस टाइम में सुधार, फ्लीट में बढ़ोतरी एवं त्‍वरित कार्यवाही से वर्ष 2016 के सापेक्ष 2022 में विभिन्‍न अपराधों में कमी दर्ज की गई है।

एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में डकैती के अपराध में वर्ष 2016 के सापेक्ष वर्ष 2022 में 468 प्रतिशत की कमी, लूट के अपराध में वर्ष 2016 के सापेक्ष वर्ष 2022 में 202 प्रतिशत की कमी, हत्या के अपराध में वर्ष 2016 के सापेक्ष वर्ष 2022 में 59 प्रतिशत की कमी, बलवा के अपराध में वर्ष 2016 के सापेक्ष वर्ष 2022 में 123 प्रतिशत की कमी, गृहभेदन के अपराध में वर्ष 2016 के सापेक्ष वर्ष 2022 में 11 प्रतिशत की कमी तथा फिरौती के लिए अपहरण के अपराध में वर्ष 2016 के सापेक्ष वर्ष 2022 में 103 प्रतिशत की कमी दर्ज की गयी।

महिला संबंधी अपराधों में भी दर्ज की गयी कमी

एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में महिला संबंधी अपराधों में भी काफी कमी दर्ज की गयी है। प्रदेश में बलात्कार के अपराध में वर्ष 2016 के सापेक्ष वर्ष 2022 में 77 प्रतिशत की कमी, शीलभंग के अपराध में वर्ष 2016 के सापेक्ष वर्ष 2022 में 17 प्रतिशत की कमी, अपहरण के अपराध में वर्ष 2016 के सापेक्ष वर्ष 2022 में 23 प्रतिशत की कमी दर्ज की गयी।

Tags: Lucknow NewsUp 112Yogi News
Previous Post

दीपोत्सव के लिए अयोध्या तैयार, विश्व रिकॉर्ड बनाने को तैयार योगी सरकार

Next Post

वर्ल्ड कप के बीच ICC का बड़ा एक्शन, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को किया निलंबित

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ किए 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू

29/09/2026
अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
Next Post
ICC suspends Sri Lanka Cricket Board

वर्ल्ड कप के बीच ICC का बड़ा एक्शन, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को किया निलंबित

यह भी पढ़ें

CM Yogi

पांच राज्यों में बजा चुनावी बिगुल, हर राज्य में बढ़ी सीएम योगी की डिमांड

11/10/2023
Dating app Tinder activated its feature Block Contacts

डेटिंग ऐप टिंडर  ने अपने फीचर ब्लॉक कॉन्टैक्ट को किया एक्टिवेट

13/06/2021
Anandiben Patel

राज्यपाल ने 75वें स्वंतत्रता दिवस पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

14/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version