• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गंगोत्री धाम के कपाट बंद, 9 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, टूटा ये रिकॉर्ड

Writer D by Writer D
14/11/2023
in उत्तराखंड, धर्म, राष्ट्रीय
0
Gangotri Dham

Gangotri Dham

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम (Gangotri Dham) के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए आज अन्नकूट के पावन पर्व पर अभिजीत मुहूर्त की शुभ बेला पर 11 बजकर 45 मिनट पर बंद किए गए हैं। इस दौरान पूरा धाम मां गंगा के जयकारे के साथ भक्तिमय हो गया। अब 6 माह तक मां गंगा के दर्शन मुखबा गांव में होंगे।

चार धाम यात्रा (Chaar Dham Yatra) 2023 यात्रा अब धीरे धीरे शीतकाल के लिए बंद होना शुरू हो गई है। आज गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने के साथ ही इसका आगाज हो गया। कपाट बंद होने के बाद मां गंगा की उत्सव डोली अपने मायके मुखीमठ मुखबा के लिए प्रस्थान कर चुकी है।

रात्रि निवास भैरोघाटी स्थित देवी मंदिर में होगा। कल 15 नवंबर को भाईदूज के पर्व पर मां गंगा की उत्सव डोली अपने मायके मुखबा मुखीमठ में पहुंचेगी। जहां मां गंगा का स्वागत एक बेटी की तरह गांव के ग्रामीणों द्वारा किया जाएगा। शीतकाल के छह माह तक मां गंगा की पूजा मुखबा स्थित गंगा मंदिर में होगी।

दीपावली और कपाटबंदी के लिए गंगोत्री धाम (Gangotri Dham) को फूलों से सजाया गया। मां गंगा के शीतकालीन पड़ाव मुखबा स्थित गंगा मंदिर को भी फूलों से सजाया गया है। इस बार यात्रा ने सारे रिकॉर्ड तोड़े। अब तक चारधाम यात्रा में 55.65 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। गंगोत्री धाम में 9 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने मां गंगा के दर्शन किए।

2022 में गंगोत्री में 6.24 लाख यात्रियों ने गंगाजी के दर्शन किए। यमुनोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट 15 नवंबर को बंद किए जाएंगे। बद्रीनाथ के कपाट 18 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे।

Tags: char dham yatragangotri dhamNational newsUttarakhand News
Previous Post

भारतीय सीमा में घुसे 2000 नागरिक, मिलिशिया ग्रुप PDF और सेना से छिड़ी जंग

Next Post

पराली जलाने की घटनाओं पर योगी सरकार अलर्ट मोड पर

Writer D

Writer D

Related Posts

money
धर्म

इस दिशा में पैसे रखने की न करें भूल, उठाना पड़ेगा नुकसान

02/07/2026
Ashish Chauhan
उत्तराखंड

औचक निरीक्षणः कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के सख्त निर्देश

01/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों को बताया “देवभूमि के आरोग्य प्रहरी”, सेवा भावना को किया नमन

01/07/2026
Ashish Chauhan
उत्तराखंड

मानसून में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, जनसुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकताः डॉ0 आशीष चौहान

01/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

धामी सरकार ने विकास कार्यों और आपदा राहत के लिए जारी किए रु. 8.61 करोड़, उत्तरकाशी के प्रभावित परिवारों को मिलेगी सहायता

01/07/2026
Next Post
Stubble

पराली जलाने की घटनाओं पर योगी सरकार अलर्ट मोड पर

यह भी पढ़ें

Hizbul commander terrorist Bagu Khan killed in encounter

आतंकियों का ‘समंदर चाचा’ एनकाउंटर में ढेर, 100 से अधिक घुसपैठ में था हाथ

30/08/2025
Siddharth nath

सिद्धार्थनाथ ने वर्चुअल ट्रेड फेयर का किया उद्घाटन, कहा- प्रदेश का निर्यात में अग्रणी स्थान

09/03/2021
DM Savin Bansal

जिला प्रशासन का दुरस्थ भ्रमण महज यात्रा नहीं, धैर्य, दृढता का है संगम

15/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version