• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जब कुछ नहीं कर सकती तो कांग्रेस जैसे बोझ को ढोने का क्या मतलब: योगी

Writer D by Writer D
15/11/2023
in Main Slider, मध्य प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पन्ना/अशोकनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने आज कांग्रेस पर देश के लिए कुछ नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब कुछ नहीं कर सकती है तो कांग्रेस जैसे बोझ को ढोने का क्या मतलब है।

श्री योगी (CM Yogi)  ने पन्ना के पवई और अशोकनगर में सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सरकार बदलने से क्या परिवर्तन हो सकते हैं, यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने दिखाया है। काशी विश्वनाथ धाम में पहले एक साथ पांच लोगों का जाना मुश्किल था। आज 50 हजार लोग भी चले जाएं, तो जगह की कमी नहीं होगी। केदारनाथ धाम कांग्रेस के समय में तबाह हो चुका था, लेकिन मोदी सरकार ने उसका पुनरुद्धार कराया। उज्जैन में महाकाल महालोक बना है और अयोध्या में श्री राम का भव्य मंदिर तैयार है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने कहा कि कांग्रेस होती तो क्या राम मंदिर का निर्माण हो पाता। कांग्रेस होती तो क्या बाबा विश्वनाथ धाम का निर्माण हो पाता। कांग्रेस होती तो क्या देश से आतंकवाद और नक्सलवाद समाप्त हो पाते। जो कांग्रेस देश को सुरक्षा नहीं दे सकती, विकास और गरीब कल्याण के काम नहीं कर सकती, लोगों की आस्था का सम्मान नहीं कर सकती, तो उस कांग्रेस रूपी बोझ को ढोने का मतलब क्या है।

श्री योगी (CM Yogi)  ने कहा कि डबल इंजन सरकार का लाभ कैसे मिलता है, यह बीते सालों में मध्यप्रदेश ने देखा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने मिलकर मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य की स्थिति से उबारा और विकसित राज्यों की श्रेणी में खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकारें जो काम 55-60 सालों में नहीं कर सकी थी, प्रधानमंत्री श्री मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री चौहान की जोड़ी ने वह काम सिर्फ 9 सालों में कर दिखाया है।

सीएम योगी के मंच पर भावुक हुए बीजेपी प्रत्याशी, छलक पड़े आंसू

उन्होंने कहा कि हर गरीब के पास सिर छुपाने के लिए छत होना, गरीब के घर में शौचालय का निर्माण होना, हर गरीब को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पांच लाख तक इलाज की सुविधा उपलब्ध कराना, हर घर में बिजली पहुंचाना, उज्जवला योजना में गैस कनेक्शन देना जैसे काम कांग्रेस भी कर सकती थी। उसे भी 60 सालों तक काम करने का मौका मिला था। लेकिन विकास उसके एजेंडे का हिस्सा नहीं रहा।

उन्होंने (CM Yogi)  कहा कि कांग्रेस सिर्फ समस्याएं पैदा करती हैं। ये समस्याएं उसकी वोट बैंक की राजनीति का आधार रही हैं, इसलिए वो इन समस्याओं को पोषित करती रही है, उनका समाधान नहीं किया। इन समस्याओं का समाधान प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार कर रही है।

Tags: cm yogimadhya pradesh election 2023madhya pradesh news
Previous Post

IND vs NZ Semi Final 1: फाइनल में पहुंचा भारत, न्यूजीलैंड को 70 रनों से हराया, शमी ने झटके 7 विकेट

Next Post

बच्चों पर कुत्तों का हमला, एक की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Modi
Main Slider

लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है… वाशिंगटन हिल्टन होटल फायरिंग पर बोले PM मोदी

26/04/2026
Fire In Charminar Express Train
Main Slider

चलती चारमीनार एक्सप्रेस में भीषण आग, जान बचाने के लिए यात्रियों ने लगाई छलांग

26/04/2026
Raghu Rai
Main Slider

नहीं रहा कैमरे का जादूगर, फेमस फोटोग्राफर रघु राय ने दुनिया को कहा अलविदा

26/04/2026
Swiss flight
Main Slider

स्विस एयर के इंजन में आग, यात्रियों में चीख-पुकार; दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा

26/04/2026
Firing during dinner at the White House
Main Slider

व्हाइट हाउस में डिनर के दौरान चली गोली, बाल-बाल बचे ट्रंप

26/04/2026
Next Post
Dog Attack

बच्चों पर कुत्तों का हमला, एक की मौत

यह भी पढ़ें

AAP MLA Harmeet Singh

रेप केस में फरार MLA हरमीत सिंह भगोड़ा घोषित

21/12/2025
PM Modi flagged off electric SUV e-VITARA

पीएम मोदी ने देश की पहली इलेक्ट्रिक SUV e-VITARA को दिखाई हरी झंडी, जानें फीचर्स

26/08/2025
Stole

गुरूजी से बाइक और मोबाइल छीन कर भागे बदमाश

17/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version