• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

IND vs NZ Semi Final 1: फाइनल में पहुंचा भारत, न्यूजीलैंड को 70 रनों से हराया, शमी ने झटके 7 विकेट

Writer D by Writer D
15/11/2023
in Main Slider, खेल
0
Mohammed Shami

Mohammed Shami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वनडे विश्व कप (World Cup) के पहले सेमीफाइनल में आज भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच भिड़ंत हुई। इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया।

विराट कोहली और श्रेयस अय्यर की धुआंधार शतकीय पारी के बाद शमी के सात विकेटों की बदौलत भारत ने बुधवार को आईसीसी विश्वकप के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 70 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारत का 19 नवंबर को फाइनल में कल होने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से मुकाबला होगा।

398 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही। शमी ने शानदार गेंदबाजी का मुजाहिरा करते हुए न्यूजीलैंड की डेवेन कॉन्वे और रचिन रविंद्र की सलामी जोड़ी टीम के 39 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। दोनों ही बल्लेबाजों ने क्रमश: 13-13 बनाये। इसके बाद कप्तान केन विलियमसन 69 रन और डैरिल मिचेल 134 ने न्यूजीलैंड की उम्मीदों को जिंदा रखा। 33वें ओवर की दूसरी गेंद पर शमी ने विलियमसन को सूर्यकुमार के हाथों कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ते हुए न्यूजीलैंड की उम्मीदों को तीसरा झटका दिया। उसी ओवर में टॉम लेथम शून्य को शमी पगबाधा कर पवेलियन भेज दिया।

इसके बाद 43ओवर में ग्लेन फिलिप्स 41 रन को बुमराह ने जडेजा के हाथों कैच आउट करा दिया। 46ओवर में शमी ने डैरिल मिचेल 134 रन को जडेजा के हाथों कैच कराकर न्यूजीलैंड की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। मार्क चैपमैन दो रन, मिचेल सैंटनर नौ रन, टिम साउदी नौ रन बनाकर आउट हुय। शमी ने अपने सातवें विकेट के रूप में लॉकी फ़र्ग्युसन छह रन को के एल राहुल के हाथों कैच आउट कराकर न्यूजीलैंड को 327 रनों पर समेट दिया। ट्रेंट बोल्ट दो रन बनाकर नाबाद रहे।

भारत की ओर शमी ने सात विकेट लिये। वहीं जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और कुलदीप ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Ind vs NZ: कोहली ने वानखेड़े में रचा इतिहास, सेमीफाइनल में सचिन का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

इससे पहले आज यहां वानखेड़े स्‍टेडियम में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। रोहित शर्मा और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी पहले विकेट के लिए 71 रनों की साझेदारी करते हुए भारत को मजबूत शुरुआत दी। भारत का पहला विकेट आठवें ओवर में रोहित शर्मा 29 गेंदों में 47 रन के रूप में गिरा। उन्हें साउदी की गेंद पर c विलियमसन ने कैच आउट किया।

इसके बाद बल्लेबाजी करने आये विराट कोहली ने शुभमन गिल के साथ पारी को संभाला। विराट कोहली आज धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 113 गेंदों में 117 रनों की रिकार्ड पारी खेली। विराट इस मुकाबले में शतक बनाने के साथ ही शतकों का अर्धशतक बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गये। उन्हें साउदी ने कॉन्वे के हाथें कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा। अंतिम ओवरों में शॉट लगाने के प्रयास में श्रेयस अय्यर 70 गेंदों में 105 रन बनाकर बोल्ट का शिकार बने। सूर्यकुमार यादव एक रन बनाकर साउदी की गेंद पर फिलिप्स को कैच थमा बैठे।

इसके बाद खेल के बीच में 79 रनों पर रिटायड हार्ट हुए शुभमन गिल खेलने आये। वह 80 रन बनाकर और के एल राहुल 20 गेंदों में 39 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत ने 50 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 397 रन बनाये।

न्यूजीलैंड की ओर से टिम साउदी ने तीन विकेट लिये। वहीं ट्रेंट बोल्ट ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

Tags: cricket newsind vs nzsemi final 1World Cup
Previous Post

राजद के आगे नीतीश कुमार के घुटने टेकने से बढ़ा बालू माफिया का दुस्साहस: सुशील मोदी

Next Post

जब कुछ नहीं कर सकती तो कांग्रेस जैसे बोझ को ढोने का क्या मतलब: योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

गांवों को वोट बैंक समझने वालों की राजनीति से गांव पीछे रह गए- सीएम योगी

02/10/2026
Main Slider

जनता के पैसे पर डकैती डालने वालों की जेबें प्रधानमंत्री मोदी ने खाली कराईं: मुख्यमंत्री

02/10/2026
Main Slider

अखिलेश के विपक्षी एकता के आह्वान पर संजय निषाद-दानिश आजाद का पलटवार, बोले- सिर्फ बयानबाजी से कुछ हासिल नहीं होगा

02/10/2026
Main Slider

गांधी और शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण, अर्पित किए श्रद्धासुमन

02/10/2026
Deepotsav
Main Slider

त्रेता युग की आस्था के पथ पर अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप

02/10/2026
Next Post
CM Yogi

जब कुछ नहीं कर सकती तो कांग्रेस जैसे बोझ को ढोने का क्या मतलब: योगी

यह भी पढ़ें

CM Yogi inaugurated UP's first green hydrogen plant

जीवसृष्टि बचाने को न्यूनतम करना होगा कार्बन उत्सर्जन : सीएम योगी

17/08/2025
mumbai indians

हैदराबाद के इस गेंदबाज को भी ट्रेड करना चाहती थी मुंबई इंडियंस

11/11/2020
HIV Positive

एचआईवी पॉज़िटिव युवक ने बीमारी छुपा कर रचाई शादी, संक्रमित होने पर पत्नी ने किया केस

31/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version