• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में हलाल सर्टिफिकेशन पर लग सकता है बैन, सीएम योगी हुए सख्त

Writer D by Writer D
18/11/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हलाल मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। हलाल सर्टिफिकेशन (Halal Certification) को लेकर यूपी की योगी सरकार सख्त हो गई है। उत्तर प्रदेश में हलाल सर्टिफिकेशन से जुड़े उत्पादों की बिक्री पर बैन लगा सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार  हलाल सर्टिफिकेशन (Halal Certification) को लेकर  कई कंपनियों और संस्थाओं के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

शैलेन्द्र शर्मा की शिकायत पर हजरतगंज कोतवाली में हलाल सर्टिफिकेशन (Halal Certification)  देकर उत्पाद बेचने वाली कंपनियों पर मामला दर्ज किया है। हलाल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड चेन्नई, जमीयत उलेमा हिंद हलाल ट्रस्ट दिल्ली, हलाला काउंसिल ऑफ इंडिया मुंबई, जमीयत उलेमा महाराष्ट्र मुंबई और हलाल सर्टिफिकेशन (Halal Certification)  देकर सामान बेचने वाली अज्ञात कंपनियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एफआईआर में कहा गया है कि कुछ कंपनियों द्वारा जैसे हलाल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड चेन्नई, जमीयत उलेमा हिंद हलाल ट्रस्ट दिल्ली, हलाल काउंसिल ऑफ इंडिया मुंबई, जमीयत उलेमा महाराष्ट्र मुंबई, आदि वे एक मजहब विशेष के ग्राहकों को मजहब के नाम से कुछ उत्पादों पर हलाल प्रमाण पत्र प्रदान कर उनकी बिक्री बढ़ाने के लिए आर्थिक लाभ देकर छल करते हुए हलाल प्रमाण पत्र विभिन्न उत्पादन के लिए निर्गत किए जा रहे हैं।

एफआईआर में लिखा गया है कि प्रदेश भर में इस प्रकार के उत्पाद बाजार में देखे जा सकते है जो जन आस्था के साथ खिलवाड़ है। बिना किसी प्रकार के कूट रचित दस्तावेज के द्वारा कूटरचित प्रमाण पत्रों का प्रयोग कर किया जा रहा है तथा निर्धारित मानकों का पालन भी नहीं किया जा रहा है।

योगी सरकार का मोहम्मद शमी को खास गिफ्ट, वर्ल्ड कप फाइनल से पहले किया ये बड़ा ऐलान

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शैलेन्द्र कुमार शर्मा द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर में कहा गया है कि मुझे आशंका है कि इस अनुचित लाभ को समाज विरोधी/ राष्ट्र विरोधी तत्वों को पहुंचाया जा रहा है। इस प्रकार एक समाज विरोधी षडयंत्र एक समुदाय विशेष एंव उनके उत्पादों के विरुद्ध किया जा रहा है। यहां तक की शाकाहारी उत्पादों जैसे सौंदर्य प्रसाधन तेल, साबुन, टूथपेस्ट आदि की बिक्री हेतु हलाल प्रमाण पत्र दिया जा रहा है। जबकि शाकाहारी वस्तुओं पर ऐसे किसी प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं होती है।

क्या होता है हलाल सर्टिफिकेशन (Halal Certification)

इस्लामी धर्म शास्त्र में जिन चीजों को हराम बताया गया है उसे करने की मनाही होती है, वही जिन बातों को हलाल बताया गया है उन्हें करने की इजाजत होती है। इस्लामी मान्यताओं के अनुसार हलाल खाने पीने की चीजों की निर्माण प्रक्रिया और जानवरों के वध पर लागू होता है। हलाल सर्टिफाइड का मतलब है कि किसी अमुक उत्पाद को इस्लामी मान्यताओं के अनुरुप तैयार किया गया है। कई कंपनियां अपने उत्पादों पर हलाल सर्टिफाइड का स्टैंप लगाती हैं।

Tags: Halal CertificationLucknow NewsYogi News
Previous Post

ChatGPT के बॉस सैम ऑल्टमैन को OpenAI ने सीईओ पद से हटाया, भारतीय मूल की इस महिला को मिली जिम्मेदारी

Next Post

आज बंद हो जाएंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा का होगा समापन

Writer D

Writer D

Related Posts

Suryapratap Shahi
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में 24 से शुरू होगा रश्मिरथी पर्व, दिनकर की कृति पर तीन दिवसीय भव्य आयोजन

18/04/2026
PM Modi
Main Slider

विपक्ष ने एक तरह महिलाओं के सपने को कुचल दिया…महिला आरक्षण पर बोले PM मोदी

18/04/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी के नारी शक्ति वंदन अधिनियम के सम्बन्ध में राष्ट्र के नाम संदेश सुना

18/04/2026
black marketing lpg
Main Slider

LPG सिलेंडर कालाबाजारी व अवैध गैस रिफिलिंग पर जिला प्रशासन का सख्त एक्शन; प्राथमिकी दर्ज

18/04/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

महिला आरक्षण विधेयक पर संसद में गतिरोध दुर्भाग्यपूर्ण: एके शर्मा

18/04/2026
Next Post
Badrinath Mandir

आज बंद हो जाएंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा का होगा समापन

यह भी पढ़ें

यौन शोषण

टिकटॉक स्टार ने छात्रा को प्रेम में फांस किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर करवाया गर्भपात

12/11/2020

देश के कई राज्यों में बरसेंगे बादल, IMD का अलर्ट जारी

11/10/2021
murder

सर्राफ कारोबारी को बेटे ने गोली मारकर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

07/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version