• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इंदिरा मैराथन : ‘रन फॉर स्वच्छता नो प्लास्टिक’ में दौड़े देशभर के धावक

Writer D by Writer D
19/11/2023
in उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, राजनीति
0
Indira Marathon

Indira Marathon

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ/प्रयागराज। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जन्मदिवस पर हर साल की तरह इस वर्ष भी संगम नगरी प्रयागराज में 38वीं अखिल भारतीय प्राइजमनी इंदिरा मैराथन (Indira Marathon) का आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर किया गया। इस मैराथन में देश भर के 394 धावकों ने भाग लिया जिसमें 345 पुरुष और 49 महिला धावकों ने भाग लिया है। जिसमें जसवंत बघेल ने पहला स्थान, दूसरे स्थान पर सेना के ही वी सिरानू और प्रयागराज के अनिल कुमार तीसरे स्थान पर रहे।

प्रयागराज में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जन्मतिथि (19 नवंबर) पर आयोजित इंदिरा मैराथन (Indira Marathon) में शामिल धावकों को सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव, मेयर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी और डीएम नवनीत सिंह चहल ने आनंद भवन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वर्ष 1985 में अंतर्राष्ट्रीय मनकों के तहत 42 किलोमीटर की इंदिरा मैराथन की शरुआत के पहले पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।

स्वच्छ भारत मिशन नगरीय द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्त अभियान के क्रम में इस बार इंदिरा मैराथन (Indira Marathon) की थीम “रन फॉर स्वच्छता नो प्लास्टिक” रखी गयी। देशभर से मैराथन में आये तमाम नामचीन धावकों का का खासा उत्साह देखने को मिला। मैराथन के रुट पर धावकों के लिए 16 स्थानों पर जलपान और मेडिकल एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई है। हर किलोमीटर पर एनसीसी के कैडेट्स वालेंटियर के रूप में लगाए गए हैं। तकरीबन 1000 कर्मचारियों को इस आयोजन में लगाया गया है. 42.195 किलोमीटर की इंदिरा मैराथन में पहली बार महिला और पुरुष धावकों को एक साथ रवाना किया गया।

Indira Marathon

खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में खेल को बढ़ावा देने के लिए ऐतिहासिक कार्य प्रदेश सरकार कर रही है। इंदिरा मैराथन (Indira Marathon) में भाग लेने वाले धावक इलाहाबाद विश्वविद्यालय के सामने से तेलियरगंज होते हुए म्योहाल चौराहे की ओर बढ़ें और अपराह्न 2 बजकर 30 मिनट पर मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में मैराथन का समापन हो गया।

मैराथन में जसवंत ने पहला स्थान हासिल किया। जिसमें उन्होंने दौड़ दो घंटा, 21 मिनट और 50 सेंकड में पूरी की। दूसरे स्थान पर आर्मी पुणे के बी सिरानू रहे। उन्होंने दो घंटा, 21 मिनट और 56 सेंकड का समय लिया। तीसरे स्थान पर प्रयागराज के अनिल कुमार सिंह रहे। उन्होंने दो घंटा, 22 मिनट और 21 सेकंड का समय लिया। चौथे स्थान पर प्रदीप सिंह रहे। इन्होंने 2 घंटा, 23 मिनट और 11 सेकंड का समय लिया।

देश-धर्म की रक्षा की प्रेरणा देता है सिख गुरुओं का त्याग और बलिदान : योगी

42.195 किलोमीटर लंबी इस मैराथन को जीतने वाले को दो लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार एक लाख और तृतीय स्थान पाने वाले को 75 हजार रुपये मिले। इसके अलावा चौथे स्थान से लेकर 14वें स्थान पर रहने वाले धावकों को 10-10 हजार रुपये का सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

मैराथन में इस बार पिछले बार के विजेता ओलंपियन सुधा सिंह व ओलंपियन गोपी टी शामिल नहीं हुए। जबकि पूर्व विजेता हेतराम, वाराणसी के राहुल पाल, आर्मी पुणे के राहुल, उप विजेता रह चुकीं रंजना, दिव्यांका, सेना के सिरानू, प्रदीप जसवंत, 2021 के उप विजेता अनिल कुमार सिंह, नीरज कुमार, आरती पटेल, तामसी सिंह, श्यामली सिंह, नीता पटेल, अनीता रानी, रानी यादव शामिल रहीं।

Tags: indira gandhi birth anniversaryIndira MarathonPrayagraj Newsup news
Previous Post

योगी राज में तीन गुना बढ़ा सेतु निगम का टर्न ओवर, पांच गुना हुआ लाभांश

Next Post

पीएम मोदी ने धामी को किया फोन, टनल में फंसे मजदूरों के रेसक्यू का लिया अपडेट

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

दीपावली-छठ पर योगी सरकार का तोहफा, 12 दिन तक चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें

30/10/2026
उत्तर प्रदेश

बच्चों की सेहत और पोषण की प्रहरी बनी योगी सरकार, भोजन परोसने से पहले गुणवत्ता जांचने की व्यवस्था

30/10/2026
उत्तर प्रदेश

टेक्नोलॉजी की पावर से अधिक प्रभावी और जनोपयोगी बनेंगी गांवों के विकास की योजनाएं

30/10/2026
Deepotsav
Main Slider

दीपोत्सव-2026 से पहले अयोध्या में UPSTDC की सौगात, छह घंटे में होंगे प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन

30/10/2026
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने पूर्व राज्यसभा सांसद आर.के. सिन्हा के निधन पर शोक जताया

30/10/2026
Next Post
PM Modi took rescue update from CM Dhami

पीएम मोदी ने धामी को किया फोन, टनल में फंसे मजदूरों के रेसक्यू का लिया अपडेट

यह भी पढ़ें

pm modi

बेंगलुरु टेक समिट के वीडियो कॉन्फ्रेंस मे PM मोदी बोले, ‘टेक ने हमारी जिंदगी बदल दी’

19/11/2020
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय Veer Bahadur Singh Purvanchal University

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय को बीएड कॉलेजों की सूची अपलोड करने के निर्देश

04/10/2020
Savera Prakash

पाकिस्तान में पहली बार हिंदू महिला लड़ेगी चुनाव, जानिए कौन है सवेरा प्रकाश

26/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version