• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी राज में तीन गुना बढ़ा सेतु निगम का टर्न ओवर, पांच गुना हुआ लाभांश

Writer D by Writer D
19/11/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। पूरे देश में वर्ष 2017 से पहले बीमारू राज्य के रूप में पहचाने जाने वाला उत्तर प्रदेश योगी सरकार (Yogi Government) में नये कीर्तिमान रच रहा है। योगी सरकार में पिछले साढ़े छह वर्षों में स्थापित कानून का राज देश ही नहीं विदेशों में भी चर्चा का विषय बन गया है। साढे़ छह वर्ष पहले जहां प्रदेश के कई विभाग घाटे में चल रहे थे, वहीं योगी सरकार में वह न केवल घाटे से उबरे हैं बल्कि प्रॉफिट भी कमा रहे हैं। लोक निर्माण विभाग के अधीनस्थ उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड ने पिछले साढ़े छह वर्षों में पांच गुना अधिक लाभ कमाया है, जबकि तीन गुना टर्न ओवर में बढ़ोत्तरी हुई है।

पिछले साढ़े छह वर्षों में बनाए 370 सेतु

योगी सरकार (Yogi Government) में उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड ने पिछले साढ़े छह वर्षों में 370 सेतुओं का निर्माण किया है। इनमें 253 नदी सेतु, 107 आरओबी और 10 फ्लाईओवर शामिल हैं। इन सेतुओं के निर्माण से विभाग के टर्न ओवर में पिछले साढ़े छह वर्षों में तीन गुना की बढ़ोत्तरी हुई है। निगम का वर्ष 2017-18 में टर्न ओवर 1013.74 करोड़ रहा, वहीं इस वर्ष 2800 करोड़ से अधिक होने की उम्मीद है जबकि पिछले साल 1946 करोड़ का टर्नओवर रहा।

इसी तरह निगम के लाभांश में भी पिछले साढ़े छह वर्षों में पांच गुना की बढ़ोत्तरी हुई है। वर्ष 2017-18 में निगम का लाभांश जहां 24.92 करोड़ का था, वहीं वर्ष 2022-23 में निगम ने रिकार्ड 119.63 करोड़ का लाभ कमाया था। वहीं निगम ने वर्तमान वित्तीय वर्ष में 52 नदी सेतु और 45 आरओबी बनाने का लक्ष्य रखा। इसके सापेक्ष निगम ने अब तक 15 नदी सेतु और 15 आरओबी का निर्माण कार्य पूरा कर लिया है जबकि 37 नदी सेतु और 30 आरओबी का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।

एलिवेटेड फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने जा रहा सेतु निगम

सेतु निगम राजधानी में अर्जुनगंज से मरीमाता मंदिर होते हुए शहीदपथ तक प्रीकॉस्ट सेगमेंटल बॉक्स प्रणाली पर आधारित एलिवेटेड फ्लाईओवर का निर्माण करने जा रहा है। निगम इस 2.10 किमी. के एलिवेटेड फ्लाईओवर का निर्माण कार्य 18 माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इसमें शहीदपथ के नीचे अंडरपास का निर्माण कार्य भी शामिल है। इसके अलावा निगम राजधानी के अतिव्यस्तम अवध चौराहे पर मेट्रो रेल की लाइन होने की वजह से जाम से मुक्ति दिलाने को पुशिंग तकनीक से अंडरपास का निर्माण करने जा रहा है।

देश-धर्म की रक्षा की प्रेरणा देता है सिख गुरुओं का त्याग और बलिदान : योगी

इसके अलावा निगम की ओर से अयोध्या में निर्माणाधीन रेल उपरिगामी सेतुओं के नीचे वायाडक्ट भाग में आवश्यकतानुसार अयोध्या के ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को दृष्टिगत रखते हुए सौंदर्यीकरण क्रीड़ा स्थल, पार्किंग, फूडस्टॉल, पार्क, शौचालय, फसाड, विज्ञापन स्थल इत्यादि का कार्य स्वपोषित अनुरक्षण मॉडल के अनुरूप विकसित कराया जा रहा है।

Tags: cm yogiLucknow Newsup news
Previous Post

देश-धर्म की रक्षा की प्रेरणा देता है सिख गुरुओं का त्याग और बलिदान : योगी

Next Post

इंदिरा मैराथन : ‘रन फॉर स्वच्छता नो प्लास्टिक’ में दौड़े देशभर के धावक

Writer D

Writer D

Related Posts

Surya Pratap Shahi
उत्तर प्रदेश

किसान हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही योगी सरकार: सूर्य प्रताप शाही

28/05/2026
Cattle
उत्तर प्रदेश

जनभागीदारी से मिलेगा निराश्रित गोवंश को सहारा

28/05/2026
Jal Jeevan Mission
लखनऊ

योगी सरकार में जल गुणवत्ता का परीक्षण: जल जीवन मिशन बना ग्रामीण महिलाओं की आय का नया जरिया

28/05/2026
CM Dhami and Mahendra Bhatt felicitated Nitin Nabeen
Main Slider

देवभूमि पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य स्वागत, सीएम धामी व महेंद्र भट्ट ने किया अभिनंदन

28/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

तकनीक, संवेदनशीलता और प्रोफेशनल दक्षता से लैस रहे यूपी पुलिस: मुख्यमंत्री

28/05/2026
Next Post
Indira Marathon

इंदिरा मैराथन : 'रन फॉर स्वच्छता नो प्लास्टिक' में दौड़े देशभर के धावक

यह भी पढ़ें

loan

संकटग्रस्त कर्जदारों से बैंक वसूल रहे हैं 10000 रुपये तक प्रोसेसिंग फीस

24/09/2020
yogi

योगी सरकार नर्सिंग पैरामैडिकल में करेगी गुणात्‍मक सुधार

30/04/2022
Arrested

अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा, चार आरोपित गिरफ्तार

24/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version