• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तर प्रदेश में लगेगी 1600 मेगावॉट की नई विद्युत परियोजना

Writer D by Writer D
20/11/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Anapara-E

Anapara-E

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश में विद्युत उत्पादन बढ़ाने के लिए योगी सरकार 1600 मेगावॉट की नई उत्पादन इकाई ‘अनपरा-ई’ (Anapara-E) का निर्माण करेगी। उत्तर प्रदेश राज्य उत्पादन निगम ने सोमवार को निगम की बोर्ड मीटिंग में इस प्रस्ताव को अनुमोदित कर दिया है। इसकी स्वीकृति हेतु प्रस्ताव जल्द ही शासन को भेजा जाएगा।

18624 करोड़ रुपए का व्यय अनुमानित

उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन एवं राज्य विद्युत उत्पादन निगम के अध्यक्ष डॉ आशीष गोयल ने बताया कि इन इकाईयों के निर्माण में लगभग 18624 करोड़ रुपए का व्यय अनुमानित है। इसे एनटीपीसी एवं उत्पादन निगम लि. के संयुक्त उपक्रम मेजा उत्पादन निगम लि. के अन्तर्गत स्थापित किया जाएगा। अभी तक अनपरा (Anapara-E) में अनपरा-अ, अनपरा-ब, अनपरा-द की कुल 2630 मेगावॉट की इकाइयां उत्पादन निगम की हैं तथा अनपरा-स 1200 मेगावाट की परियोजना है।

अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम की समीक्षा बैठक की जिसमें उन्होंने उत्पादन निगम लि. की नई तापीय परियोजनाओं ओबरा ‘सी’ (2×660 मेगावाट) एवं जवाहरपुर (2×660 मेगावाट) की प्रथम इकाईयों में चल रहे कोल फायरिंग ट्रायल को सम्पन्न कराते हुए इन इकाईयों से नियमित रूप से जल्द विद्युत उत्पादन प्रारम्भ करने के निर्देश दिए।

ये महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए गए

>> उत्तर निगम लि. की नई तापीय परियोजना पनकी (1×660 मे0वा0) की इकाई के दिनांक 18 नवंबर को सम्पन्न हुये ब्वायलर लाइटअप के उपरान्त इकाई से आगामी ग्रीष्म काल तक विद्युत उत्पादन प्रारम्भ करने के निर्देश दिए।

>> आगामी ग्रीष्म काल में प्रदेश की जनता को अबाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने के लिए निगम के अनपरा, पारीछा एवं ओबरा तापीय परियोजनाओं पर इकाईयों की चल रही एवं आगामी ओवरहॉलिंग को शेड्यूल के अनुसार माह जनवरी-24 तक पूर्ण किए जाएं।

>> अनपरा की बन्द चल रही इकाई सं0-04 (500 मे0वा0) में एल0पी0 टरबाइन की समस्या को दूर करते हुए इसे अति शीघ्र भार पर लाएं।

>> निगम की इकाईयों को लम्बी अवधि में बन्द होने से बचाने के लिए क्रिटीकल/इंश्योरेंस स्पेयर्स क्रय करें।

>> उत्पादन निगम लि. के ताप विद्युत गृहों द्वारा उत्सर्जित राख को भारत सरकार पर्यावरण मंत्रालय के नियमों की अनुरूपता में उपयोग करने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाए।

अब मऊ से मुंबई दूर नहीं : ए.के. शर्मा

>> निगम में नई भर्तियों के अन्तर्गत नए 43 लेखा लिपिक, 04 मुख्य रसायनज्ञ, 04 अपर निजी सचिव, 08 सहायक समीक्षा अधिकारियों एवं 30 कम्प्यूटर सहायकों को निर्गत किए गए नियुक्त पत्रों के सापेक्ष इन्हें निगम में ज्वाइन कराने के लिए आवश्यक कार्यवाही शीघ्र सम्पन्न हो।

>> निगम में नए 123 सहायक अभियंताओं को नियुक्ति पत्र शीघ्र निर्गत करने के निर्देश दिए गए। निगम में चल रही अन्य नयी भर्तियों को ससमय सम्पन्न कराते हुए नियुक्ति की कार्यवाही यथाशीघ्र सम्पन्न कराई जाए।

>> उत्पादन निगम लि. की आगामी नई तापीय परियोजनाओं ओबरा ‘सी’ (2×660 मे0वा0) एवं जवाहरपुर (2×660 मे0वा0) एवं पनकी (1×660 मे0वा0) के परिचालन एवं अनुरक्षण हेतु सभी आवश्यक अनुबन्धों को शीघ्र निर्गत कराएं।

Tags: Anapara-ELucknow NewsuppclYogi News
Previous Post

अब देव दीपावाली पर बनेगा रिकॉर्ड, वाराणसी के गंगा घाटों पर जलेंगे 11 लाख दीप

Next Post

विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में हर नागरिक की बड़ी भूमिका: योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Akshaya Tritiya
Main Slider

अक्षय तृतीया के दिन जरूर करें ये उपाय, घर आएगी सुख-समृद्धि

19/04/2026
Akshaya Tritiya
Main Slider

अक्षय तृतीया पर न करें ये काम, रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी

19/04/2026
Akshaya Tritiya
Main Slider

अक्षय तृतीया पर कर लिए ये काम तो हो जाएगी बल्ले-बल्ले, बरसेगा धन

19/04/2026
Pearl
Main Slider

मोती कैसे धारण करें, जानें इस पहनने के फायदे

19/04/2026
Suryapratap Shahi
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में 24 से शुरू होगा रश्मिरथी पर्व, दिनकर की कृति पर तीन दिवसीय भव्य आयोजन

18/04/2026
Next Post
CM Yogi

विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में हर नागरिक की बड़ी भूमिका: योगी

यह भी पढ़ें

corona

यूपी में 38 जिले हुए कोरोना मुक्त, 24 घंटे में मिले मात्र 93 नए मामले

07/07/2021
shri ganesh

बिजनेस में लगातार बढ़ोतरी के लिए श्री गणेश अर्पित करें ये खास चीज

08/08/2020
CM Dhami

विस में व्यापक चर्चा के बाद उत्तराखंड में लागू होगा यूसीसी: धामी

02/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version