• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Ceasefire: हमास ने रिहा किए 25 बंधक, इजरायल के 13 नागरिक भी शामिल

Writer D by Writer D
24/11/2023
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
ceasefire

ceasefire

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। इजरायल और हमास के बीच शुक्रवार से चार दिन का संघर्षविराम (Ceasefire) शुरू हुआ। इस सीजफायर के तहत हमास ने 25 बंधकों को रिहा किया है। जिनमें इजरायल के 13 और थाईलैंड के 12 नागरिक शामिल हैं। थाईलैंड के प्रधानमंत्री श्रेथा थाविसिन ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।

हमास ने गाजा से इन कुल 25 बंधकों को रिहा किया है। दूतावास के अधिकारी जल्द ही इन बंधकों के पास पहुंचने वाले हैं। रिहा किए गए इन बंधकों के नाम और अन्य जानकारी जल्द ही सार्वजनिक किए जाएंगे।

थाईलैंड के प्रधानमंत्री श्रेथा थाविसिन ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि सुरक्षा विभाग और गृह मंत्रालय ने पुष्टि की है कि उनके 12 नागरिकों को रिहा किया गया है। इनके नाम और अन्य जानकारी जल्द साझा की जाएंगी।

समझौते के मुताबिक, हमास चार दिन में 50 बंधकों को रिहा करेगा, जिनमें बच्चे और महिलाएं शामिल होंगी। वहीं, हर इजरायली बंधक के बदले इजरायल अपने जेलों में बंद 3 फिलिस्तीनियों को रिहा करेगा। यानी कुल 150 फिलिस्तीनियों को रिहा किया जाएगा। हमास द्वारा रिहा करने वाले बंधकों में 3 अमेरिकी भी शामिल होंगे। दोनों ओर से और बंधकों के रिहा होने की भी उम्मीद है।

सिर्फ इजरायली नागरिक ही नहीं हैं बंधक

हमास ने जिन लोगों को बंधक बनाया है, उनमें सिर्फ इजरायली नागरिक ही नहीं हैं। बल्कि दुनिया के कई देशों के नागरिक भी हैं। ज्यादातर बंधक वो हैं, जो 7 अक्टूबर को म्यूजिक फेस्टिवल में शामिल हुए थे। हमास ने यहीं से नागरिकों को बंधक बनाया था।

जानकारी के मुताबिक, हमास ने जिन देशों के नागरिकों को बंधक बनाया है, उनमें इजरायल के अलावा अमेरिका, थाईलैंड, जर्मनी, अर्जेंटिना, ब्रिटेन, फ्रांस, नीदरलैंड्स और पुर्तगाल के नागरिक भी शामिल हैं।

7 अक्टूबर से जारी है जंग

सात अक्टूबर को हमास ने गाजा पट्टी से इजरायल पर 5 हजार से ज्यादा रॉकेट दागकर हमला कर दिया था। इसके तुरंत बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया था। इस जंग में गाजा पट्टी पूरी तरह से तबाह हो गई है।

हमास-इजरायल के बीच चार दिवसीय संघर्ष विराम, 30 बच्चों समेत 50 बंधकों की होगी रिहाई

इजरायल और हमास जंग में मरने वालों फिलिस्तीनी नागरिकों की संख्या 12 हजार से ज्यादा हो गई है। अब तक गाजा के 23 लाख में से आधे नागरिकों ने अपना घर छोड़ दिया है। हमास के लड़ाकों ने 200 से ज्यादा नागरिकों को बंधक बनाकर रखा है।

Tags: #CeasefireIsrael-Hamas war
Previous Post

योगी सरकार ने घटाया एसी बसों का किराया

Next Post

अनुच्छेद 348 में संशोधन नहीं तो दिल्ली कूच करेंगे दो करोड़ लोग: चंद्रशेखर उपाध्याय

Writer D

Writer D

Related Posts

अंतर्राष्ट्रीय

जंग पर ब्रेक! अमेरिका-इजराइल ने सीजफायर पर लगाई मुहर

08/04/2026
Main Slider

नहीं रहीं कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई, राजनीतिक जगत में शोक

08/04/2026
CM Yogi
Main Slider

संत किसी विधर्मी के सामने विचलित नहीं होते, हमारी सरकार ने ही संभल को संभालाः सीएम योगी

07/04/2026
CM Vishnudev Sai presented PM Modi with a bell metal artwork titled 'Mata Kaushalya's Ram'.
Main Slider

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को बेल मेटल निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ कलाकृति की भेंट

07/04/2026
CM Dhami
Main Slider

‘पीएम का दौरा उत्तराखण्ड के लिए ऐतिहासिक अवसर’, सीएम धामी ने तैयारियों में जुटने के दिए निर्देश

07/04/2026
Next Post
CS Upadhyay

अनुच्छेद 348 में संशोधन नहीं तो दिल्ली कूच करेंगे दो करोड़ लोग: चंद्रशेखर उपाध्याय

यह भी पढ़ें

horoscope

6 मार्च राशिफल: इनके लिए खास रहेगा आज का दिन

06/03/2023

बालों में हिना लगाने से पहले जान ले ये बात, नहीं तो होगा नुकसान

17/12/2021
Bribe

सीओ के पेशकार 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

12/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version