• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हमास-इजरायल के बीच चार दिवसीय संघर्ष विराम, 30 बच्चों समेत 50 बंधकों की होगी रिहाई

Writer D by Writer D
22/11/2023
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Israel-Hamas War

Israel-Hamas War

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गाजा। फिलिस्तीनी इस्लामिक प्रतिरोध आंदोलन (हमास) ने चार दिवसीय युद्ध विराम की घोषणा की है।
हमास ने बुधवार को कहा कि घिरे तटीय इलाके में 46 दिनों के खूनी संघर्ष (Israel-Hamas War) के बाद कतर-मिस्र की मध्यस्थता के तहत वह इजरायल के साथ चार दिवसीय युद्धविराम समझौते पर पहुंच गया है।

इसके एवज में हमास इजरायल के 50 बंधकों को छोड़ेगा। हमास के आतंकियों ने 7 अक्टूबर को इजरायल में अचानक हमला कर लगभग 240 बंधकों को किडनैप कर लिया था।

इजरायल सरकार की ओर से जारी बयान के अनुसार अगले 4 दिनों में हमास इन बंधकों को रिहा करेगा। इस इजरायल की ओर से हमला पूरी तरह से बंद रहेगा। रिपोर्ट के अनुसार हमास जिन बंधकों को रिहा करेगा उनमें से ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं। इन्हें 10 से 12 के समूह में रिहा किया जाएगा।

तेल अवीव की मीडिया के अनुसार जिन लोगों को रिहा किया जाएगा उनमें 30 बच्चे, 8 माएं और 12 महिलाएं शामिल हैं।

इजरायल ने कहा, “इजरायली सरकार सभी अपहृत लोगों को घर लाने के लिए प्रतिबद्ध है। आज रात, सरकार ने इस लक्ष्य को प्राप्त करने के पहले चरण की रूपरेखा को मंजूरी दे दी, जिसके तहत कम से कम 50 इजरायलियों को जिन्में महिलाओं और बच्चे शामिल हैं, को चार दिनों की अवधि में रिहा किया जाएगा, इस दौरान लड़ाई में शांति रहेगी।”

10 बंधकों की रिहाई के बदले 1 दिन बढ़ जाएगा सीजफायर

इजरायल ने इसके आगे कहा है कि हमास अगर 10 और बंधकों को छोड़ता है तो सीजफायर की मियाद एक दिन और बढ़ जाएगी। बता दें कि अभी हमास के पास इजरायल के 240 बंधक मौजूद हैं। यानी कि अगर हमास 50 के अलावा 10 और इजरायली बंधकों को छोड़ता है तो इजरायल अपनी ओर से सीजफायर को एक दिन और बढ़ा देगा।

बता दें कि लगभग 7 हफ्तों से चली आ रही जंग में युद्धविराम (Israel-Hamas War) कराने के लिए कतर में लगातार कूटनीतिक हलचलें चल रही थीं। इसमें कतर के अलावा अमेरिका भी शामिल है। राष्ट्रपति बाइडेन ने इस युद्धविराम को संभव कराने में अहम रोल निभाया है।

150 फिलिस्तीनी भी होंगे रिहा

सूत्रों के हवाले से खबर यह भी है कि 50 बंधकों के बदले में इजरायल 150 फिलिस्तीन बंधकों को भी रिहा करेगा। हालांकि इजरायल सरकार की ओर से जारी बयान में इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। सीजफायर की शर्तों अभी भी अस्पष्टता की स्थिति है। खबर है कि ये ऐसे फिलिस्तीनी हैं जिन्में महिलाएं और नाबालिग शामिल हैं। इनमें से ज्यादातर वेस्ट बैंक और पूर्वी जेरुशलम के रहने वाले हैं। ये लोग इजरायल की जेलों में बंद थे। इजरायल ऐसे 150 लोगों को वापस लौटने की अनुमति दे रहा है।

उल्लेखनीय है कि हमास ने सात अक्टूबर को इजरायल में घुस कर और रॉकेट दाग कर हमला किया था। इस हमले में सैकड़ों लोग मारे गए थे और कई लोगों को हमास के हमलावरों ने बंधक बना लिया था। इसके बाद इजरायल में हमास के खिलाफ हमले शुरू की। दोनों पक्षों में जारी संघर्ष में अब तक हजारों लोग मारे गए हैं।

Tags: # world newsinternational NewsIsrael-Hamas war
Previous Post

यूपी के पूर्व डीजीपी ने ली राजनीति में एंट्री, इस नाम से बनाई नई पार्टी

Next Post

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की शादी के 14 साल पूरे

Writer D

Writer D

Related Posts

अंतर्राष्ट्रीय

PM मोदी-डोनाल्ड टस्क की अहम बैठक, व्यापार और रक्षा पर होगी चर्चा

20/10/2026
Main Slider

‘पेरिस जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा’, फ्रांस के हालात पर ट्रंप का मैक्रों को घेरा

20/10/2026
Main Slider

प्रार्थना के दौरान पादरी पर गिरा क्रूस, मौके पर मौत

19/10/2026
अंतर्राष्ट्रीय

जैश कमांडर मुहम्मद आसिम की सड़क हादसे में मौत, पत्नी और बेटा ने भी गंवाई जान

16/10/2026
Main Slider

पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरी, 28 बच्चों समेत 29 की मौत; 40 से ज्यादा घायल

15/10/2026
Next Post
Raj Kundra

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की शादी के 14 साल पूरे

यह भी पढ़ें

dark neck treatment cream

गर्दन की झुर्रियों को गायब करने में मदद करेंगे ये उपाय

11/03/2025

सिंधु बॉर्डर पर निहंगों ने फिर किया जानलेवा हमला, शख्स का तोड़ दिया पैर

21/10/2021
CM Dhami

संयुक्त निदेशक के एस चौहान ने मुख्यमंत्री को भेंट की अपनी पुस्तक, पहलगाम हमले के अनुभवों पर आधारित है कृति

22/04/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version