• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चंदा मामा से वापस आया चंद्रयान-3 का प्रोपल्शन मॉड्यूल, ISRO ने धरती की कक्षा में बुलाया

Writer D by Writer D
05/12/2023
in Tech/Gadgets
0
Propulsion Module

Propulsion Module

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ISRO ने फिर से पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। उसने साबित कर दिया है कि वह अपने यान को वापस बुला सकता है। चांद के चारों तरफ चक्कर लगा रहे प्रोपल्शन मॉड्यूल (Propulsion Module) को वापस धरती की कक्षा में बुला लिया गया है। अब इसके अंदर लगे SHAPE पेलोड के जरिए धरती की स्टडी की जाएगी।

SHAPE यानी स्पेक्ट्रोपोलैरीमेट्री ऑफ हैबिटेबल प्लैनेट अर्थ। पहले योजना थी कि इस पेलोड को सिर्फ तीन महीने चलाया जाएगा। क्योंकि ये माना जा रहा था कि PM सिर्फ इतने ही दिन काम कर पाएगा। उसके बाद इसकी जिंदगी खत्म। लेकिन प्रोपल्शन मॉड्यूल ( Propulsion Module) में इतना फ्यूल है कि अभी वह सालों तक काम कर सकता है।

Chandrayaan-3 Propulsion Module

शेप के जरिए धरती की स्टडी करने के लिए प्रोपल्शन मॉड्यूल ( Propulsion Module) को धरती के नजदीक और उसकी सही ऑर्बिट में लाना था। तो फैसला हुआ उसे चांद की 100 किलोमीटर ऊंचाई वाली गोलाकार ऑर्बिट से वापस लाने का। इसके बाद 9 अक्टूबर 2023 को इसरो वैज्ञानिकों ने PM को अपनी ऑर्बिट बदलने का निर्देश दिया।

ऐसे बुलाया गया चांद से धरती की ओर प्रोपल्शन मॉड्यूल

प्रोपल्शन मॉड्यूल ( Propulsion Module) चांद के चारों तरफ आगे बढ़ा। उसने अपनी कक्षा 150×5112 km कर ली। पहले वह 100 km वाली ऑर्बिट में चांद के चारों तरफ एक चक्कर 2.1 घंटे में लगा रहा था। फिर यह 7.2 घंटे में लगाने लगा। इसके बाद वैज्ञानिकों ने PM में मौजूद फ्यूल की जांच की। इसके बाद 13 अक्टूबर को दूसरा ऑर्बिट बदलकर 1.8 lakh x 3.8 lakh किलोमीटर किया गया। इसे ट्रांस-अर्थइंजेक्शन (TEI) मैन्यूवर कहा जाता है।

CID फेम ‘फ्रेडरिक्स’ हार गए जिंदगी की जंग, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

इसके बाद 22 नवंबर इसके ऑर्बिट में सुधार किया गया। इसकी पेरिजी 1.15 लाख किलोमीटर की गई। जबकि एपोजी 3.8 लाख किलोमीटर ही है। अब वह ऐसी जगह से धरती पर नजर रख रहा है, जहां उसे किसी अन्य ग्रह, सैटेलाइट, उल्कापिंड या मेटियोर से खतरा नहीं है। अब प्लान के मुताबिक SHAPE पेलोड को धरती की तरफ घुमाया गया।

इस एक्सपेरिमेंट से ISRO को हुआ ये फायदा

SHAPE के जरिए 28 अक्टूबर 2023 को सूर्य ग्रहण के समय भी स्पेशल ऑपरेशन किया गया। शेप लगातार काम कर रहा है। इस एक्सपेरिमेंट से इसरो को चार तरह के फायदे हुए।

पहला– चांद से धरती की तरफ कोई यान वापस लाने के लिए प्लानिंग और एग्जीक्यूशन।
दूसरा- यान को इस तरह वापस लाने के लिए सही सॉफ्टवेयर मॉड्यूल बनाना।
तीसरा- किसी ग्रह के चारों तरफ ग्रैविटी का फायदा उठाते हुए ऑर्बिट बदलना।
चौथा- चांद की सतह पर PM को टकराने से बचाना। ताकि अंतरिक्ष में कचरा न फैले।

Tags: chandrayan 3earth orbitISROPropulsion Modulespace news
Previous Post

CID फेम ‘फ्रेडरिक्स’ हार गए जिंदगी की जंग, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Next Post

घर के अंदर कई राउंड फायरिंग के बाद विस्फोट, एक्शन में पुलिस

Writer D

Writer D

Related Posts

Elon Musk's Starship explodes during test
Tech/Gadgets

एलॉन मस्क का स्टारशिप-36 रॉकेट बना आग का गोला, टेस्टिंग में हुआ ज़ोरदार धमाका

19/06/2025
Trump launched his smartphone
Tech/Gadgets

ट्रम्प ने लॉन्च किया स्मार्टफोन, जानें भारत कब होगी एंट्री

17/06/2025
Ax-04 mission
Tech/Gadgets

अब इस दिन होगी शुभांशु शुक्ला के मिशन की लॉन्चिंग, रॉकेट में लीक की समस्या ठीक

14/06/2025
X's services are down again
Main Slider

X की सर्विसेज एक बार फिर हुई डाउन, कंपनी ने बताई ये वजह

24/05/2025
EOS-09
Tech/Gadgets

ISRO का 101वां मिशन, इस वजह से EOS-09 लॉन्चिंग फेल

18/05/2025
Next Post
Explosion

घर के अंदर कई राउंड फायरिंग के बाद विस्फोट, एक्शन में पुलिस

यह भी पढ़ें

योगी का नाम सुनकर बढ़ जाती है गुंडों की धड़कनें : राजनाथ

25/11/2021

35 लाख की मार्फीन संग तीन मादक तस्कर गिरफ्तार

24/09/2021

गर्भधारण में समस्या? तनाव न लें, इन बातों का रखें ध्यान

04/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version