• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘माेदीजी की गारंटी वैन’ सुरक्षा,समृद्धि और खुशहाली की वाहक: योगी

Writer D by Writer D
12/12/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को कहा कि ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ (Viksit Bharat Sankalp Yatra) के तहत गांव-गांव नगर-नगर पहुंच रही ‘मोदी जी की गारंटी वैन’ हर एक नागरिक के जीवन में सुरक्षा, समृद्धि और खुशहाली का वाहक है।

श्री योगी (CM Yogi) ने ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के अंतर्गत एक साथ चार लाख से अधिक लोगों से वर्चुअल संवाद करते हुए कहा कि जिस भी गांव में/नगर में गारंटी वैन पहुंचे, वहां स्थानीय लोग गाजे-बाजे के साथ स्वागत इसका करें। जिन लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है, वह मोदी जी की गारंटी वैन के पास आएं। ‘अपनी जुबानी अपनी कहानी’ सुनाएं। लोगों को अपने अनुभव बताएं, यह औरों के लिए प्रेरणास्पद होगा। जो लोग गांव में आवास, शौचालय, रसोई गैस सिलिंडर, निःशुल्क राशन, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान बीमा जैसी किसी भी योजना से अब तक किन्हीं कारणों से वंचित रह गए हों, उन्हें वैन के पास लाएं और तत्काल योजना से लाभान्वित करायें।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा है कि हर प्रदेशवासी वैन पर प्रधानमंत्री का संदेश सुनें, सरकार की योजनाओं से परिचित होकर लाभान्वित हों। उन्होंने यह भी कहा है कि सरकार का लक्ष्य डबल इंजन सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं से पूरे प्रदेश को 100 प्रतिशत संतृप्त करने का है।

पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत लाभार्थियों के सत्यापन में तेजी ला रही योगी सरकार

उन्होने (CM Yogi) कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए ‘सबका साथ-सबका विकास’ एक नारा भर नहीं है, बल्कि यह एक संकल्प है, एक कार्यसंस्कृति है। बीते साढ़े नौ वर्षों में पूरे देश ने इस संकल्प को देखा, जाना और स्वीकार किया है और यथार्थ में बदलते देखा है। वर्ष 2014 से पहले सरकारी योजनाओं का लाभ चेहरा देखकर दिया जाता था, लेकिन श्री मोदी के शासनकाल में गरीब, महिला और वंचित तबके तक बिना भेदभाव हर योजना का लाभ मिल रहा है।

‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के महत्व की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि लोककल्याण के लिए योजनाएं संचालित करना भर पर्याप्त नहीं होता, आवश्यक है कि योजना का लाभ पात्र व्यक्ति तक आसानी से और समय पर मिले। तमाम प्रयासों के बाद भी बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जो लोककल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित नहीं हो सके हैं। ऐसे लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा जनजातीय दिवस (15 नवंबर) को भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली से ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ प्रारंभ की गई है।

उन्होंने जनप्रतिनिधियों , बुद्धिजीवी वर्ग सहित हर जागरूक नागरिक का आह्वान करते हुए कहा कि यह हम सभी की साझा जिम्मेदारी है कि सरकार की योजनाओं से वंचितअपने आस-पास के प्रत्येक व्यक्ति को लाभ जरूर दिलायें।

Tags: cm yogiLucknow Newsup newsViksit Bharat Sankalp Yatra
Previous Post

पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत लाभार्थियों के सत्यापन में तेजी ला रही योगी सरकार

Next Post

मोहित पांडे होंगे राम मंदिर के पुजारी, प्रशिक्षण के बाद करेंगे भगवान राम की सेवा

Writer D

Writer D

Related Posts

Nand Gopal Nandi visited flood affected areas of Chitrakoot
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार सतर्क, कई जिलों में 6 सितंबर तक भारी बारिश-बाढ़ का पूर्वानुमान

01/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर मथुरा में पहली बार होगा भव्य ड्रोन शो, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

01/09/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

हमारी बेटियों में है अपार प्रतिभा और आत्मविश्वास : असीम अरुण

01/09/2026
CM Yogi
Main Slider

‘सेवा संकल्प अभियान’ को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाएं : मुख्यमंत्री

01/09/2026
Self-Help Groups
उत्तर प्रदेश

साढ़े दस लाख स्वयं सहायता समूहों से जुड़े सवा करोड़ ग्रामीण परिवारों की बदली तकदीर

01/09/2026
Next Post
Dashrath Deep

मोहित पांडे होंगे राम मंदिर के पुजारी, प्रशिक्षण के बाद करेंगे भगवान राम की सेवा

यह भी पढ़ें

CM Vishnudev Sai

ईडी की न‍ियम‍ित जांच, प्रदेश सरकार का कोई लेना-देना नहीं : मुख्‍यमंत्री साय

10/03/2025
UPSCR

अगले सप्ताह पीएम मोदी बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे को करेंगे जनता को समर्पित : सीएम योगी

04/07/2022
cm yogi

CM योगी का एक्शन, मथुरा छात्रवृत्ति घोटाले में समाज कल्याण अधिकारी सस्पेंड

23/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version