• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आग का गोला बनी यात्रियों से भरी बस, टोलकर्मियों ने बचाई लोगों की जान

Writer D by Writer D
13/12/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बाराबंकी
0
Burning Bus

Burning Bus

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बाराबंकी। यूपी के बाराबंकी स्थित अकबरपुर से 60 यात्रियों को लेकर कानपुर जा रही रोडवेज बस (Roadway Bus) में लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर अहमदपुर टोल प्लाजा पर पहुंचते ही आग लग गई। चालक ने तेजी से बस को बैक कर प्लाजा से दूर किया। चंद सेकेंडों में ही बस से आग की लपटें उठने लगीं। इस दौरान टोलकर्मियों ने यात्रियों को बाहर निकाला तो कुछ खिड़कियों से कूदकर बाहर आए। बस आग का गोला बनी रही। अफरातफरी के बीच फायर बिग्रेड व पु़लिस ने करीब दो घंटे बाद आग पर तब काबू पाया जब बस जल गई।

अकबरपुर डिपो की बस अयोध्या से 60 यात्रियों को लेकर लखनऊ की ओर जा रही थी। बस जैदपुर थाना क्षेत्र में स्थित अहमदपुर टोल प्लॉजा पर पहुंचकर लेन संख्या एक पर रुकी तो उसके इंजन से धुंआ निकलने लगा। टोलकमियों ने इसकी जानकारी बस के चालक ब्रजलाल यादव को दी तो चालक ने तेजी से बस बैक की। क्योंकि टोल प्लॉजा के ऊपर शेड था और आसपास केबिन आदि बने हैं। अभी वह 100 मीटर पीछे ही गया था कि इंजन से उठ रही आग की लपटें बस को आगोश में लेने लगी। यह देख यात्री चीख पड़े।

चालक परिचालक ने सबको तत्काल भागने को कहा। ऐसे में टोलकर्मियों ने हिम्मत दिखाई और वह बस के अंदर पहुंचकर बाहर लाने लगे। बस के अंदर धुंए का गुबार भर गया था। चीख व पुकार के बीच दर्जनों यात्री खिड़कियों से कूद पड़े। सभी के चेहरे पर दहशत फैली थी। यात्रियों में करीब डेढ़ दर्जन महिलाएं थी। गनीमत थी कि सभी यात्री बाहर आ चुके थे क्योंकि पांच मिनट के अंदर बस आग का गोला बन चुकी थी।

‘… जस की तस रख दीनी चदरिया’, हाथ जोड़कर बोले शिवराज सिंह चौहान

सूचना पाने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने बस पर करीब दो घंटे तक पानी की बौछार की मगर बस जल गई तभी आग शांत हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक अंबेडकर नगर जिला निवासी ब्रजलाल व परिचालक रामसकल गुप्ता के बयान दर्ज किए। परिचालक ने बताया कि बस का फिटनेस प्रमाण पत्र भी है। दोनों ने हाईवे से गुजर रही अन्य बसों को रोकवाकर यात्रियों को गंतव्य की ओर भेजा। जैदपुर के कोतवाल अमित प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया इंजन में शार्ट सर्किट से बस में आग लगी।

वहीं, बस का इमरजेंसी गेट भी नहीं खोला जा सका। एआरटीओ अंकिता शुक्ला ने बताया कि बस में किस खराबी से आग लगी इसकी जांच की जा रही है।

Tags: barabanki newsburning busup newsUP roadways bus
Previous Post

‘… जस की तस रख दीनी चदरिया’, हाथ जोड़कर बोले शिवराज सिंह चौहान

Next Post

मध्यप्रदेश के 19वें मुख्यमंत्री बने डॉ. मोहन यादव, पीएम की मौजूदगी में ली शपथ

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

ट्रेड शो में यूपी की महिला उद्यमियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सजाए अपने उत्पाद

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Next Post
Mohan Yadav

मध्यप्रदेश के 19वें मुख्यमंत्री बने डॉ. मोहन यादव, पीएम की मौजूदगी में ली शपथ

यह भी पढ़ें

UP Board 12th class practical exam

12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

25/12/2023
INSAS rifle

बदमाशों ने गश्त कर रहे सिपाही की इंसास राइफल लूटी, CCTV खंगाल रही पुलिस

19/08/2021
PM Modi

“मेरी मां जितनी सरल हैं, उतनी ही असाधारण हैं”: पीएम मोदी का अपनी मां के लिए भावनात्मक ब्लॉग

18/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version