• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘… जस की तस रख दीनी चदरिया’, हाथ जोड़कर बोले शिवराज सिंह चौहान

Writer D by Writer D
13/12/2023
in मध्य प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Shivraj Singh Chauhan
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर बुधवार को डॉ मोहन यादव ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इससे पहले शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने कहा, मुझे विश्वास है कि नए मुख्यमंत्री राज्य में समृद्धि, विकास और जन कल्याण को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे…”

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज (Shivraj Singh Chauhan) ने आगे कहा, ”मोहन यादव को शुभकामनाएं। आज प्रधानमंत्री मोदी पधारे हैं, उनका स्वागत। गृहमंत्री अमित शाह का स्वागत। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्वागत। और मित्रों अब विदा… जस की तस रख दीनी चदरिया।”

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, देश के गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को एयरपोर्ट पर रिसीव करने पहुंचे शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की।

मध्य प्रदेश के निवर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan)  ने मंगलवार को कहा था कि वह अपनी पार्टी से अपने लिए कुछ मांगने के बजाय ‘मर जाना’ पसंद करेंगे। शिवराज बोले कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उन्हें जो भी काम देगी, वह उसे पूरा करेंगे।चौहान ने भोपाल में पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में कहा, मैं विनम्रतापूर्वक कहना चाहता था कि मैं (दिल्ली) जाकर अपने लिए कुछ मांगने के बजाय मर जाना पसंद करूंगा। पिछले हफ्ते अगले मुख्यमंत्री को लेकर जारी अटकलों के बीच चौहान ने कहा था कि वह दिल्ली नहीं जाएंगे और दावा किया था कि वह कभी भी राज्य में शीर्ष पद की दौड़ में नहीं रहे हैं।

संसद पर हमले की 22वीं बरसी, पीएम मोदी ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

शिवराज (Shivraj Singh Chauhan)  ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद और पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के साथ-साथ राज्य सरकार और केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं, विशेषकर ‘लाडली बहना’ योजना के कारण भाजपा ने मध्य प्रदेश में बहुमत की सरकार बनाई।

बता दें कि ‘लाडली बहना’ योजना चौहान सरकार की एक प्रमुख योजना है जिसके तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को हर महीने 1,250 रुपये दिए जाते हैं। उन्होंने अन्य चीजों के अलावा सड़कों, बिजली आपूर्ति और कृषि विकास की बेहतर स्थिति का हवाला देते हुए कहा कि राज्य ने भाजपा शासन के दौरान सर्वांगीण विकास किया है। महिला सशक्तिकरण और किसानों का कल्याण उनके लिए कभी भी वोट पाने का जरिया नहीं रहा।

Tags: bhopal newsmadhya pradesh newsmp newsNational newsnew cm manoj yadavshivraj singh chauhan
Previous Post

संसद पर हमले की 22वीं बरसी, पीएम मोदी ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

Next Post

आग का गोला बनी यात्रियों से भरी बस, टोलकर्मियों ने बचाई लोगों की जान

Writer D

Writer D

Related Posts

पंजाब

पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले झोटा की हत्या

13/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सेवाकाल पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया

12/10/2026
उत्तराखंड

हरिद्वार में कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर, ऋषिकुल में बनेगा प्राच्य शोध संस्थान

12/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में ग्रामीण सड़क कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार, PMGSY-IV के तहत ₹2,708 करोड़ के प्रस्तावों पर बनी सहमति

12/10/2026
Main Slider

कुंभ-2027 का शंखनाद: धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और गीत

12/10/2026
Next Post
Burning Bus

आग का गोला बनी यात्रियों से भरी बस, टोलकर्मियों ने बचाई लोगों की जान

यह भी पढ़ें

20वीं सदी के सबसे बड़े सैनिक व कूटनीतिज्ञ थे सावरकर : राजनाथ

13/10/2021
praodsh vrat

भौम प्रदोष व्रत से भक्तों को ऐसे मिलेगा इसका लाभ

16/09/2020
सूर्य प्रताप शाही Surya Pratap Shahi

उर्वरक की जमाखोरी व कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई : सूर्य प्रताप शाही

21/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version