• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Parliament Security Breach: चार नहीं छह आरोपी थे घटना में शामिल, एजेंसियां कर रही जांच

Writer D by Writer D
13/12/2023
in राष्ट्रीय, नई दिल्ली
0
Lok Sabha

Lok Sabha

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। संसद की सुरक्षा (Parliament Security Breach) में बुधवार को हुई बड़ी चूक के बाद पुलिस और जांच एजेंसियां जांच में जुट गई हैं। अभी तक की जांच में सामने आया कि इस मामले में चार नहीं छह लोग शामिल हैं। संसद के अंदर और बाहर हंगामा करने वाले चार संदिग्धों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि संसद भवन के आरोपियों की संख्या छह बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि, यह सब लोग गुरुग्राम में रुके थे।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो दिल्ली पुलिस को संसद की सुरक्षा उल्लंघन के मामले में पकड़े गए चार लोगों के साथ दो और लोगों की संलिप्तता होने की आशंका है। जांच में ये भी बातें सामने आ रही हैं कि सभी आरोपी एक दूसरे को जानते थे। वहीं, अब दिल्ली पुलिस संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले में शामिल आरोपियों के मोबाइल फोन की तलाश कर रही है। वहीं, सूत्रों का कहना है कि दिल्ली पुलिस ने पांचवें संदिग्ध को गुरुग्राम से हिरासत में लिया है। पांचवें आरोपी का नाम क्या है अभी इसकी पुष्टी नहीं हुई है।

22 साल बाद संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक, कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से कूदे दो लोग

इस घटना के बाद सवाल उठने लगा है कि आखिर इस घटना के पीछे साजिशकर्ता कौन है? पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर उस तक पहुंचने की कोशिश शुरू कर दी है। इसके साथ ही आरोपियों ने कैसे विजिटर पास बनवाया इसके बारे में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है। इसके साथ ही सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि क्या छह आरोपियों को किसी या संगठन ने संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने का निर्देश दिया था। दिल्ली पुलिस की टीमें छठे आरोपी को पकड़ने की कोशिश कर रही हैं।

इनको पुलिस ने पकड़ा

बता दें कि, दर्शक दीर्घा से कूदे दोनों आरोपियों और संसद के बाहर प्रदर्शन कर रहे आरोपियों से पूछताछ जारी है। इस मामले में सभी चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि संसद में कूदे लोगों की पहचान सागर शर्मा और मनोरंजन के रूप में हुई है। वहीं बाहर क्लर स्मोक का प्रयोग करने वालों की पहचान पहचान नीलम और अमोल शिंदे के रूप में हुई है।

Tags: delhi newsNational newsParliament Security Breach
Previous Post

अयोध्या से दिल्ली के लिए जल्द चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

Next Post

नगरीय विकास कार्यों में स्वच्छता समितियों की संस्तुति पर होगा विचार: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

Savin Bansal
राजनीति

जिला प्रशासन की दर से नहीं लौटता कोई खाली, सब जगह से थकहार संजीव पहुंचा था डीएम द्वार

21/05/2026
R. Rajesh Kumar
राजनीति

बदलेगा केदारघाटी और जोशीमठ का इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन सुविधाओं के विस्तार पर सरकार का फोकस

21/05/2026
Chhattisgarh
Main Slider

विदेशी मेहमानों का दिल जीत रहा है छत्तीसगढ़, इको-टूरिज्म बना बड़ा हब

21/05/2026
Prashant Kishore
Main Slider

चुनाव में हर के बाद PK ने बदला अपना ठिकाना, घर छोड़ यहां डाला डेरा

21/05/2026
Bomb Threat
क्राइम

हाई अलर्ट पर चंडीगढ़: स्कूलों से लेकर CM दफ्तर और रेल ट्रैक तक बम की धमकी

21/05/2026
Next Post
AK Sharma

नगरीय विकास कार्यों में स्वच्छता समितियों की संस्तुति पर होगा विचार: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

CM Dhami

एक जिला-एक मेला मिशन को रफ्तार, चयनित मेले बनेंगे राजकीय मेले: सीएम धामी

17/11/2025

RSS मुख्यालय के पास मिला विस्फोटक, जिलेटिन स्टिक- डेटोनेटर मिलने से मचा हड़कंप

07/04/2026
DCP Ravi Kumar

लखनऊ: SSP ने थाना सुशांत गोल्फ सिटी का किया वार्षिक निरीक्षण

21/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version