• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फ़ैक्ट चेकर जुबैर की बढ़ी मुश्किले, दिल्ली पुलिस ने FIR में जोड़ी नई धाराएं

Writer D by Writer D
02/07/2022
in Main Slider, क्राइम, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Mohammad Zubair

Mohammad Zubair

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने पत्रकार और फैक्ट चेक से जुड़ी वेबसाइट ऑल्ट न्यूज के संस्थापक मोहम्मद जुबैर (Zubair)  के खिलाफ नई धाराएं जोड़ी हैं। स्पेशल सेल ने जुबैर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 120बी, 201 और एफसीआरए की धारा 35 की धारा को भी जोड़ा है। आज जुबैर को पुलिस हिरासत अवधि खत्म होने पर पटियाला हाउस कोर्ट के चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट स्निग्धा सरवरिया की कोर्ट में पेश किया गया।

जुबैर (Zubair) की ओर से वकील वृंदा ग्रोवर और दिल्ली पुलिस की ओर से स्पेशल पब्लिक प्रोसिक्यूटर अतुल श्रीवास्तव पेश हो रहे हैं। कोर्ट आज जुबैर की जमानत याचिका पर भी सुनवाई करेगा। 28 जून को कोर्ट ने जुबैर को 02 जुलाई तक की पुलिस हिरासत में भेजा था। जुबैर को 27 जून को गिरफ्तार किया गया था। जुबैर ने पुलिस हिरासत के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया था। 01 जुलाई को जुबैर की याचिका पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने कोई भी राहत देने से इनकार कर दिया था। हाई कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया था।

जुबैर की वकील वृंदा ग्रोवर ने कहा था कि दिल्ली हाई कोर्ट ने 2019 में जुबैर को सुरक्षा दी थी। उस मामले में दिल्ली पुलिस ने जांच संबंधी स्टेटस रिपोर्ट दाखिल किया था और कहा था कि जुबैर के ट्वीट में कुछ भी गलत नहीं है। ग्रोवर ने कहा कि एफआईआर नंबर 194/2020 में जुबैर को नोटिस के जरिये 27 जून को पूछताछ के लिए बुलाया गया। 27 जून की शाम पांच बजे पूछताछ शुरू हुई। पूछताछ के बाद जुबैर को गिरफ्तार कर लिया गया।

सुहाग की निशानी ने ले ली महिला की जान, जानें ये खौफनाक हादसा

वृंदा ग्रोवर ने कहा कि गिरफ्तार करने के बाद उसे ड्यूटी मजिस्ट्रेट के पास ले जाया गया जहां दिल्ली पुलिस ने सात दिन की हिरासत की मांग की। ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने एक दिन की पुलिस हिरासत का आदेश दिया। ग्रोवर ने कहा कि एफआईआर में भारतीय दंड संहिता की धारा 153ए और 295 लगाई गई है। धारा 153 ए में अधिकतम तीन साल की सजा और धारा 295 में अधिकतम दो साल की सजा का प्रावधान है।

दिल्ली पुलिस ने कहा था कि आजकल फेमस होने के लिए धार्मिक विरोध का ट्रेंड बन गया है। आरोपित के मोबाइल से सारे ऐप डिलीट कर दिए गए हैं। ये खाली फोन लेकर आए थे। तब ग्रोवर ने कहा था कि ये दूसरा केस है। वो दूसरा था। हर केस में आरोपित को सुरक्षा मिली हुई है। उन्होंने कहा था कि दिल्ली पुलिस अगर आरोप लगा रही है, तो उसे बताए।

दिल्ली पुलिस ने कहा था कि शिकायतकर्ता महज एक सूचनाकर्ता है। वो अनाम नहीं है। उसका पूरा डिटेल मौजूद है। बिना डिटेल के कोई ट्विटर अकाउंट नहीं चला सकता है। उससे लैपटॉप और वो उपकरण रिकवर करना है जहां से ये पोस्ट की गई हैं। आरोपित जांच में सहयोग नहीं कर रहा है। इसलिए पुलिस को पूछताछ के लिए पांच दिन की रिमांड दी जाए।

अचानक नसबंदी करने वाले पुरुषों की बढ़ी संख्या, हैरान कर देगी वजह

पुलिस के मुताबिक जुबैर को 27 जून को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। पूछताछ के बाद 27 जून की शाम को जुबैर को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके बाद रात में ही ड्यूटी मजिस्ट्रेट के बुराड़ी स्थित आवास पर पेश किया गया था जहां ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने एक दिन की पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया था।

Tags: alt newsdelhi newsmohamad zubairNational news
Previous Post

उर्फी जावेद ने पहनी जंजीर, शरीर का हो गया ये हाल

Next Post

UPSC IFS मेन 2021 के जारी हुए फाइनल मार्क्स, यहां देखें लिस्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

Transfer
Main Slider

यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को निर्वाचन कार्यालय में तैनाती

22/10/2026
Earthquake
Main Slider

तिब्बत में भूकंप के तेज झटके, 7.0 तीव्रता से दहला इलाका

22/10/2026
Main Slider

पंजाब विधानसभा के दरवाजे विद्यार्थियों के लिए खुले, CM मान ने बढ़ाया हौसला

22/10/2026
Main Slider

कुछ लोग भारत को भी नेपाल और बांग्लादेश बनाना चाहते थे : धामी

22/10/2026
Main Slider

अखिलेश ने आजम खान के साथ किया सबसे बड़ा अन्याय: राजभर

22/10/2026
Next Post
UPSC EPFO

UPSC IFS मेन 2021 के जारी हुए फाइनल मार्क्स, यहां देखें लिस्ट

यह भी पढ़ें

CM Yogi planted a mango tree at his residence.

सीएम योगी ने अपने आवास पर लगाया ‘एक पेड़ मां के नाम’

05/06/2026
Police Encounter

पुलिस मुठभेड़ में छह बदमाश गिरफ्तार एक को लगी गोली, दो फरार

26/01/2022

इत्र कारोबारी के घर से मिले नोटों का अंबार, 24 घंटे से जारी है रुपयों की गिनती

24/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version