• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रामोत्सव 2024: 22 जनवरी के महाआयोजन जैसा ही 30 दिसंबर को दिखेगा नजारा

Writer D by Writer D
22/12/2023
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
RamLalla

RamLalla

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। अयोध्या में अपने दिव्य, भव्य और नव्य मंदिर में श्रीराम लला ( Ramlala) की प्राण प्रतिष्ठा अब से ठीक एक माह की देरी पर है। ऐसे में प्रदेश की योगी सरकार आगामी 22 जनवरी 2024 को होने वाले ग्रैंड इवेंट का ग्रैंड रिहर्सल कराने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में आगामी 30 दिसंबर को अयोध्या में एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन के उद्घाटन के अवसर पर अयोध्या की साज-सजावट का इंतजाम ठीक वैसा ही होगा, जैसा आगामी 22 जनवरी के दौरान प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए किया जाएगा।

इसलिए 30 दिसंबर की तैयारियों को 22 जनवरी 2024 के लिए ग्रैंड रिहर्सल के तौर पर माना जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रैंड रिहर्सल की तैयारियां करने का निर्देश दिया है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 30 दिसंबर को अयोध्या को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, भव्य रेलवे स्टेशन सहित हजारों करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे। इसे लेकर मुख्यमंत्री ने गुरुवार को ही अयोध्या का दौरा किया था। उन्होंने प्रदेश के मुख्य सचिव को निर्देशित किया है कि 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों के दौरान अयोध्या को ठीक वैसे ही सजाया जाए, जैसे 22 जनवरी 2024 के लिए तैयारी है।

सुंदर फूलों से सड़कों को सजाया जाए

सीएम योगी के स्पष्ट निर्देश हैं कि अयोध्या में चार प्रमुख मार्ग (राम पथ, भक्ति पथ, जन्मभूमि पथ व धर्म पथ) को आकर्षक ढंग से पुष्पों से सजाया जाए। इस दौरान फुटपाथ पर सुंदर फूलों वाले गमलों से साज सज्जा की जाए। साथ ही राम पथ के फुटपाथ व मुख्य कैरेज वे के बीच में आकर्षक रेलिंग लगाई जाएं। चारों प्रमुख मार्गों पर लाइट एवं फसाड के कार्य एक हफ्ते में ही पूरे कर लिए जाएं। इसमें पीडब्लूडी, राजकीय निर्माण निगम, विकास प्राधिकरण और अयोध्या नगर निगम के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होना चाहिए। अयोध्या विश्व स्तरीय पर्यटन सिटी के रूप में नजर आनी चाहिए।

चमकनी चाहिए सड़कें, सजावटों से आनी चाहिए शाइनिंग

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया है कि प्रधानमंत्री मोदी के आगामी अयोध्या दौरे को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के ग्रैंड रिहर्सल के रूप में आयोजित किया जाए। हाईवे से नयाघाट की तरफ आ रहे धर्म पथ की भी सजावट आकर्षक होनी चाहिए और एयरपोर्ट से नयाघाट के मार्ग को उसी प्रकार आकर्षक फूलों से सजाया जाय जिस प्रकार सुल्तानपुर रोड से एयरपोर्ट फोरलेन मार्ग को सजाया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ-गोरखपुर में अयोध्या बाईपास की रेलिंग को आकर्षक रंगों से पेंट किया जाय तथा उसकी मीडियन में आकर्षक फूल व गमले आदि रखे जाएं। एनएचआई बाईपास मार्ग के डिवाइडर पर जो सजावट की जा रही है उनमें बेहतर शाइनिंग दिखाई आनी चाहिए। अयोध्या में कही भी सड़कों पर धूल तथा गन्दगी नहीं दिखनी चाहिए। अयोध्या में प्रधानमंत्री का स्वागत पुष्पवर्षा करके किया जाए। अयोध्या एयरपोर्ट से लेकर शहर के अन्य विभिन्न स्थानों पर गेट बनाये जाएं तथा उन्हें बेहतर ढंग से सजाने की व्यवस्था की जाए।

भारत के इतिहास में अबतक का सबसे बड़ा इवेंट होगा रामोत्सव

बता दें कि रामोत्सव-2024 की तैयारी में जुटी योगी सरकार इस एक माह में ना सिर्फ अयोध्या को बल्कि पूरे प्रदेश को राममय बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर के उद्घाटन और रामलला ( Ramlala) की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के सुअवसर को देखते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। भारत के इतिहास में अबतक के इस सबसे बड़े ग्रैंड इवेंट के लिए 100 करोड़ रुपए से अधिक खर्च कर रही है।

माना जा रहा है कि 30 दिसंबर से अयोध्या में उत्सवों की शुरुआत हो जाएगी। यही नहीं प्रदेश के सभी जनपदों में विभिन्न सांस्कृतिक आयोजन भी होंगे। भजन-कीर्तन, रामकथा, प्रवचन और रामलीलाओं के मंचन के साथ ही अन्य भक्तिमय सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। इस एक माह में देश के प्रख्यात कथावाचक और सुप्रसिद्ध गायकों को अयोध्या में अपनी प्रस्तुति देने का अवसर भी मिलेगा।

Tags: ayodhya nescm yogiLucknow Newsramlala pran pratistharamotsav 2024
Previous Post

सार्वजनिक उद्यम एवं निगमों को 3 श्रेणियों में बांटा जाए: मुख्य सचिव

Next Post

ईडी ने सीएम केजरीवाल को भेजा तीसरा समन, अब इस दिन होगी पूछताछ

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

‘टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल जनहित में हो’, CM योगी ने साइबर सुरक्षा और फॉरेंसिक पर दिया जोर

24/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल को मिल रही मजबूती, यूपी की दीदियों की सफलता से सीखेगा पूरा देश

23/10/2026
Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

योगी सरकार के दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगरी में जलेंगे 30 लाख दीप

23/10/2026
अयोध्या

दीपोत्सव से पहले चमकेगी रामनगरी, अयोध्या के प्रमुख मार्गों का होगा कायाकल्प

23/10/2026
Next Post
7 MLAs left AAP party before Delhi elections

ईडी ने सीएम केजरीवाल को भेजा तीसरा समन, अब इस दिन होगी पूछताछ

यह भी पढ़ें

petrol

दो दिन की राहत के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने फिर पकड़ी रफ्तार

20/10/2021
In Ramadan, actresses leave the western look and adopt the desi look

रमजान में अभिनेत्रियों ने वेस्टर्न लुक छोड़ देसी लुक को अपनाया

15/04/2021
ajay kumar lallu

भाजपा भ्रम फैलाकर, झूठे सपने दिखाकर लोगों को गुमराह कर रही है : लल्लू

01/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version