• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अब रिश्तेदार नहीं हड़प सकेंगे आपके बीमा का पैसा, ये कानून बनेगा बीवी-बच्चों का रक्षा कवच

Writer D by Writer D
26/12/2023
in Business
0
MWP Act

MWP Act

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

क्या आपने कोई लोन ले रखा है? क्या आपके ऊपर किसी का उधार बकाया है? क्या आप अपने रिश्तेदारों से बहुत ज्यादा परेशान हैं और आपको अंदेशा है कि वो आपका पैसा हड़प सकते हैं? तब ये खबर आपके बहुत काम की है। अंग्रेजों के जमाने का कानून आपको इस बात की गारंटी देगा कि आपकी मृत्यु की स्थिति में आपके बीमा (Insurance) का पैसा सिर्फ आपके बीवी और बच्चों के काम आए।

जी हां, 1874 का एक ‘मैरिड वूमेन प्रॉपर्टी एक्ट’ है। शॉर्ट में इसे MWP Act भी कहते हैं। अगर आप अपना टर्म इंश्योरेंस इस कानून के दायरे में लेते हैं, तब आपकी मृत्यु की स्थिति में बीमा का पैसा सिर्फ बीवी और बच्चों को मिलेगा। ना तो इसे रिश्तेदार हड़प पाएंगे और ना ही कोई बैंक या लोन कंपनी इसे जब्त कर सकेगी।

कैसे काम करता है MWP Act?

मैरिड वूमन प्रॉपर्टी एक्ट (MWP Act) की धारा-6 ये सुनिश्चित करती है कि एक शादीशुदा महिला या उसके बच्चों को पति के बीमा का पूरा सम एश्योर्ड मिलता है। इस कानून के तहत ली गई टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी के क्लेम अमाउंट पर ना तो कोई कर्जदाता दावा ठोक सकता है और ना ही कोई रिश्तेदार। इतना ही नहीं अदालत भी आपके कर्ज को चुकाने के लिए एमडब्ल्यूपी एक्ट के तहत ली गई पॉलिसी का पैसा जब्त नहीं कर सकती है।

नए साल के पहले महीने इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देख लीजिये पूरी लिस्ट

बीमा के मामले में एमडब्ल्यूपी एक्ट एक ट्रस्ट की तरह काम करता है। ऐसे में सिर्फ ट्रस्टी का ही पॉलिसी पर नियंत्रण रहता है। वही इसकी रकम के लिए क्लेम दाखिल कर सकते हैं। इसके लिए वसीयत में हिस्सेदार कोई शख्स भी दावा नहीं कर सकता है, ये रकम सिर्फ पुरुष की पत्नी और बच्चों के लिए ही होता है।

कैसे खरीदें MWP Act इंश्योरेंस पॉलिसी?

इसके लिए आपको बहुत ज्यादा मेहनत नहीं करनी है। जब भी आप टर्म इंश्योरेंस खरीदें, तब आपको अपने बीमा सलाहकार से इस बारे में पूछना चाहिए। वहीं इसके लिए फॉर्म में पहले से ऑप्शन होता है, जिस पर आपको बस टिक करके अपनी सहमति देनी होती है। एक और बात जो ध्यान देने वाली है वो ये कि अगर आपने MWP Act के साथ पॉलिसी ली है, तो ये इसे बाद में बदला नहीं जा सकता है।

Tags: insurance moneylife insuranceMWP Act
Previous Post

नए साल के पहले महीने इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देख लीजिये पूरी लिस्ट

Next Post

साहिबजादों के बलिदान की गाथा हर बच्चे और युवा को सुनाई जानी चाहिए: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Stock Market
Business

शेयर बाजार में बिकवाली हावी, सेंसेक्स 388 अंक फिसला; निफ्टी 24,500 के नीचे

11/08/2026
Gold
Business

सोना की चमक पड़ी फीकी, चांदी भी लुढ़की

10/08/2026
Gold
Business

सोना की चमक हुई और तेज, जानें चांदी का रेट

07/08/2026
Gold
Business

सोना की चमक हुई तेज, चांदी ने भी लगाई छलांग

06/08/2026
CCPA takes major action against dark patterns.
Business

Zepto, BookMyShow, IndiGo समेत 9 प्लेटफॉर्म पर लाखों का जुर्माना, जानें पूरा मामला

06/08/2026
Next Post
CM Yogi

साहिबजादों के बलिदान की गाथा हर बच्चे और युवा को सुनाई जानी चाहिए: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

CM Bhajanlal Sharma

प्रधानमंत्री मोदी ने पूरे देश का मिजाज बदला है: मुख्यमंत्री भजनलाल

03/04/2024

‘मन्नत’ पहुंची NCB की टीम, अनन्या पांडे को किया तलब

21/10/2021
बनवारी लाल पुरोहित

तमिलनाडु : राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव

14/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version