• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रामोत्सव 2024: 30 दिसंबर को त्रेतायुगीन वैभव में नजर आएगी रामनगरी

Writer D by Writer D
26/12/2023
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
Swachchta Abhiyan

Ram Mandir

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। अयोध्या (Ayodhya) हर्ष उमंग व उत्साह से लबरेज है। 22 जनवरी को होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले अयोध्या उल्लासमय हो चुकी है। राम आएंगे तो समूचे घर-आंगन को सजाकर अयोध्या दीवाली मनाएगी, लेकिन उसके पहले 30 दिसंबर 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) अयोध्या को हजारों करोड़ों की परियोजनाओं का उपहार देंगे। वर्षों तक विकास का अभाव झेलने वाली अयोध्या को अब विकास के इस नए सोपान का साक्षी बनने के लिए 30 दिसंबर 2023 की पावन तिथि की इंतजार है। त्रेतायुगीन वैभव से सजी रामनगरी में पीएम मोदी के आगमन को लेकर अयोध्या (Ayodhya) व आसपास के जनपदों में भी गजब का उल्लास है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में पहले ही इसकी तैयारी को अमलीजामा पहनाया जा चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत को लेकर मठ-मंदिरों ने भी खास तैयारी कर रखी है।

अयोध्या व आसपास के जनपदों के लोग भी पीएम के स्वागत को बेताब

30 दिसंबर को पीएम मोदी के आगमन पर अयोध्या व आसपास के जनपदों के लोग भी स्वागत को बेताब हैं। पीएम के स्वागत को लेकर आसपास के जनपद के लोग भी अयोध्या आएंगे। गोंडा के तरबगंज के सुरेंद्र कहते हैं कि पीएम मोदी व सीएम योगी की जोड़ी ने अयोध्या को उसका गौरव लौटा दिया। इनके मार्गदर्शन में अयोध्या दिव्य-भव्य के साथ नव्य भी हो चुकी है। 30 को भी विकास योजनाओं का उपहार अयोध्या को मिलेगा। लिहाजा हम सभी मोदी-योगी के स्वागत को बेताब हैं।

रोड शो पर पुष्पवर्षा करेंगे साधु-संत, बच्चों में भी कौतूहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित रोड शो को लेकर अयोध्या के प्रमुख मठ मंदिरों ने भी खास तैयारी कर रखी है। अयोध्या के प्रमुख संत राजकुमार दास ने बताया कि साधु-संत भी पीएम पर पुष्पवर्षा करेंगे। पुष्पवर्षा के लिए गुलाब, गेंदा के फूल आसपास के जिलों से भी आ रहे हैं।

वीर बाल दिवस पर बोले पीएम मोदी- आज का भारत ‘गुलामी की मानसिकता’ से बाहर निकल रहा है

रोड शो के प्रस्तावित मार्ग पर घरों की साज-सज्जा में भी पुष्पों की विशेष व्यवस्था की जा रही है। वहीं यहां के बच्चों में भी कौतूहल है। बाल स्वरूप में नजर आने वाले बच्चे भी अपनी अलग तैयारी कर रहे हैं। उनका कहना है कि वे भी पीएम मोदी का अलग अंदाज में स्वागत करने की तैयारी बेताब है।

Tags: ayodhya newspm modiram mandir newsup news
Previous Post

‘इस हालत में पहुँचाने के लिए..’, अब विनेश फोगाट ने खेल रत्न और अर्जुन अवार्ड लौटाने का किया एलान

Next Post

सीएम योगी का बड़ा फैसला, सिपाही भर्ती में आयु सीमा में मिलेगी तीन साल की छूट

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

विधान परिषद सदस्यों के साथ सर्वदलीय बैठक में प्रदेश के समग्र विकास पर हुई व्यापक चर्चा : केशव मौर्य

04/08/2026
IAS Transfer
Main Slider

उप्र में 13 आईएएस अफसरों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

04/08/2026
Satish Mahana
Main Slider

Monsoon Session: सपा विधायक पर भड़के सतीश महाना, सदस्यता खत्म करने की दी धमकी

04/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सदन को प्रभावित कर 25 करोड़ जनता के हितों के साथ खिलवाड़ कर रहा विपक्षः मुख्यमंत्री

04/08/2026
Whatsapp
Main Slider

WhatsApp अकाउंट अचानक 24 घंटे के लिए हुआ लॉक? जानिए क्यों हो रही है कार्रवाई और कैसे बचें

04/08/2026
Next Post
Constable Recruitment

सीएम योगी का बड़ा फैसला, सिपाही भर्ती में आयु सीमा में मिलेगी तीन साल की छूट

यह भी पढ़ें

PM मोदी से मिले शाह और राजनाथ सिंह, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

20/06/2021
Rooftop Solar

यूपीनेडा निदेशक ने सोलर रूफटॉप उपभोक्ताओं को किया सावधान

18/09/2023
लखनऊ।  प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि पर्यावरण के अनुकूल हमारी जीवन शैली हो और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए व्यक्तियों के व्यवहार में परिवर्तन आए इसके लिए केंद्र सरकार की मिशन लाइव कार्यक्रम के पहल पर शहरों को साफ सुथरा, स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए योगी सरकार प्रदेश के सभी 762 निकायों में 'ना थ्रो, ना थ्रो ' RRR सेंटर बना रहा है। आगे चलकर इसे सभी निकायों के प्रत्येक वार्ड में बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग का प्रभाव पर्यावरण के साथ हम सभी के जीवन को प्रभावित कर रहा है। प्रकृति का कम से कम दोहन कर हमें अपनी आवश्यकताओं को पूरा करना होगा। साथ ही अच्छे वातावरण के लिए अपने जीवन में रिड्यूस, रीयूज,रीसाइकिल की कार्य पद्धति को भी अपनाना होगा। कहां की मिशन लाइव कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने 20अक्टूबर, 2022 को गुजरात में की थी, जिसके कार्यक्रम आज पूरे देश में चल रहे हैं। हमारे प्रदेश में भी 15 मई से 05जून,2023 तक विशेष अभियान के रूप में संचालित किया जा रहा है। नगर विकास मंत्री एके शर्मा  (AK Sharma) ने आज लखनऊ नगर निगम द्वारा लालबाग के दया निधान पार्क में 'मेरी लाइफ मेरा स्वच्छ शहर ' अभियान के तहत स्थापित 'ना थ्रो, ना थ्रो' RRR सेंटर का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने नागरिकों से अपने घरों की निष्प्रयोज्य सामग्री को इधर उधर न फेंकने के बजाय निकायों में स्थापित RRR सेंटर को देने की अपील की। जिससे कि जरूरतमंदों कि इससे मदद की जा सके। लोगों के घरों में व्यर्थ पड़ी इस सामग्री का रिड्यूस रीयूज रीसाइकिल कर शहरों को और स्वच्छ, सुंदर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस निष्प्रयोज्य सामग्री को इधर-उधर फेंकने से पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है, जल में जाने से पानी अशुद्ध होता है और नाले नालियों में जाने से यह चोक हो जाती है। ये सामग्री शहरों की साफ-सफाई और सुंदरता को भी खराब करती हैं। नगर विकास मंत्री  (AK Sharma) ने कहा की लोगों के घरों में पड़ी अनुपयोगी सामग्री किसी के लिए बहुत उपयोगी हो सकती है। किसी के जीवन का सपना इससे पूरा हो सकता है। वस्तुओं का रीयूज हमारी संस्कृति का भाग रहा है। इससे समाज को जोड़ने में मदद मिली थी, जिसे आज फिर से अपनाना होगा। उन्होंने लोगों को अपने घरों की इस प्रकार की अनुपयोगी सामग्री, जिसमें कपड़े, किताबें, खिलौने, इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मशीनरी, साइकिल आदि RRR सेंटर को दे सकते हैं। इन केंद्रों को कपड़ा बैंक, किताब बैंक, बर्तन बैंक, खिलौना बैंक, फर्नीचर बैंक के रूप में विकसित किया जाएगा। इसमें जनभागीदारी बढ़ाने के लिए स्वयं सहायता समूहो, जनप्रतिनिधियों, व्यापारी वर्ग, स्टूडेंट, सर्विस क्लास का भी सहयोग लिया जाएगा। सामग्री को एकत्रित करने के लिए स्वच्छता रथ संचालित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के 810 सेंटर पूरे प्रदेश में अभी खोले जा चुके हैं।  श्री शर्मा  (AK Sharma) ने कहा कि सुबह बनारस शाम ए अवध  तथा मुस्कुराइए कि आप लखनऊ में हैं, हमारे प्रदेश की पहचान रही है। कहां थी पर्यावरण फ्रेंडली बनने के लिए हमें अपने जीवन में आरआरआर फार्मूले को अपनाना अपनाना होगा। प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन से स्वच्छता के प्रति लोगों की धारणा बदली है,हमें अपने आसपास कूड़ा कचरा फैलने को रोकना होगा। इस पर ध्यान देना होगा कि कौन कूड़ा इधर उधर फेक रहा है। इसके पहले भी अनेकों प्रयास शहरों को सुंदर बनाने के लिए किए गए,जिसका परिणाम रहा कि जी-20 की बैठकों में आए विदेशी मेहमानों ने लखनऊ की स्वच्छता और सुंदरता की तारीफ की। इसके पहले चलाए गए सफ़ाई अभियानो से 4000 से अधिक कूड़ा स्थलों को साफ किया गया। अनेकों स्थानों पर नेकी की दीवार भी बनाई गई,जहां पर निष्प्रयोज्य सामग्री को इकट्ठा किया जाता है। केंद्र सरकार का यह अभियान उसका बृहद रूप ही है। कार्यक्रम में निकाय निदेशक  नेहा शर्मा, नगर आयुक्त  इंद्रजीत सिंह, अपर नगर आयुक्त  पंकज सिंह व अन्य अधिकारीयों के साथ शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

घरों में पड़ी अनुपयोगी सामग्री किसी के लिए बहुत उपयोगी हो सकती है: एके शर्मा

20/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version