• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी रोडवेज ने खाली दौड़ा दीं 727 बसें, 11 अफसरों से जवाब तलब

Writer D by Writer D
30/12/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
UP Roadways

UP Roadways

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी रोडवेज (UP Roadways) बसों में पैसेंजरों से होने वाली आय को लेकर अफसरों की लापरवाही सामने आई है। अफसरों ने 727 बसों में 25 से कम सवारी के साथ बसों को दौड़ा दिया, जिसके चलते 11 अफसरों से जवाब तलब किया गया है।

प्रति बस यात्री और आय को लेकर गत 25 व 26 दिसम्बर को सर्वे कराया गया, जिसमें 11 क्षेत्रीय अफसरों की लापरवाही उजागर हुई है। इन अफसरों ने अपने बसों की निगरानी ही नहीं की, उनके कुप्रबंधन से रोडवेज (UP Roadways ) की आय प्रभावित हुई है। कई बसें ऐसी भी जांच में मिली, जिसमें एक से पांच यात्री ही सवार थे।

ऐसे में लापरवाही बरतने वाले 11 अफसरों के खिलाफ एमडी मासूम अली सरवर ने तीन दिनों में जवाबतलब किया है। रिपोर्ट में एमडी ने लिखा है कि क्षेत्रीय प्रबंधक लखनऊ, अयोध्या, नोएडा, गाजियाबाद, अलीगढ़ और गोरखपुर को उनकी चरित्र पंजिका में क्यों न परिनिंदा प्रविष्टि दर्ज की जाए।

इनके कार्य संतोषजनक नहीं पाए गए हैं। बता दें कि जिन अफसरों से जवाबतलब किया गया है, उसमें लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी, अयोध्या के विमल राजन के अलावा गोरखपुर, नोएडा, हरदोई, आगरा, बरेली, मुरादाबाद, अलीगढ़, गाजियाबाद और इटावा के आरएम शामिल हैं।

उन्हें पहली जनवरी तक जवाब देना होगा। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई होगी। अधिकारियों ने बताया कि ठंड और कोहरे को देखते हुए रोडवेज बसों में 25 से कम सवारी लेकर जाना मना है। ऐसे में सवारियां कम होने पर उन्हें दूसरी बसों में बिठाया जाना चाहिए था, लेकिन ड्राइवर व कंडक्टरों ने ऐसा नहीं किया। इसी वजह से एमडी ने प्रदेश के 11 अफसरों से जवाब तलब करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।

महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आज उतरेगी पहली कॉमर्शियल फ्लाइट

लखनऊ परिक्षेत्र की 152 बसों में से 49 में पैसेंजर कम पाए गए। ऐसे ही अयोध्या परिक्षेत्र की 136 बसों में से 42 में, नोएडा क्षेत्र की 77 बसों में से 28 में, हरदोई क्षेत्र की 117 बसों में से 68 में, आगरा क्षेत्र की 56 बसों में से 48 में, बरेली क्षेत्र की 137 बसों में से 120 में, मुरादाबाद क्षेत्र की 242 में से 119 में, इटावा क्षेत्र की 43 बसों में से 20 में, गोरखपुर क्षेत्र की 163 बसों में 74 में, अलीगढ़ क्षेत्र की 128 बसों में से 74 में व गाजियाबाद क्षेत्र की 210 बसों में से 92 में कम यात्री मिले।

दो एआरएम पर गाज गिरी

काम में लापरवाही बरतने के मामले में एमडी मासूम अली सरवर ने दो एआरएम को शुक्रवार को निलंबित कर दिया। इसमें सिद्धार्थनगर डिपो गोरखपुर क्षेत्र के एआरएम कैलाश राम व बड़ौत डिपो मेरठ क्षेत्र के प्रभारी एआरएम रामदास शामिल हैं, जिन्होंने काम में तत्परता नहीं दिखाई।

Tags: Lucknow Newsup newsUP Roadways
Previous Post

महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आज उतरेगी पहली कॉमर्शियल फ्लाइट

Next Post

रामनगरी पहुंचे पीएम मोदी, मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने किया स्वागत

Writer D

Writer D

Related Posts

UP Cabinet
Main Slider

मातृत्व अवकाश को लेकर बदले नियम, जानिए यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले

22/08/2026
An IMA delegation met CM Yogi.
उत्तर प्रदेश

आईएमए के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी से की मुलाकात

22/08/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन पर माताओं, बेटियों और बहनों को दिया फ्री बस यात्रा का उपहार

22/08/2026
CCTV
उत्तर प्रदेश

यूपी के स्कूलों की सुरक्षा होगी सख्त, बाहर लगेंगे CCTV कैमरे

22/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

बाबा साहब आंबेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना को प्रदेश के प्रत्येक गाँव तक पहुँचाएँ: केशव मौर्य

22/08/2026
Next Post
PM Modi reached Ayodhya airport

रामनगरी पहुंचे पीएम मोदी, मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने किया स्वागत

यह भी पढ़ें

नक्सलियों ने उखाड़ा रेल ट्रैक, मालगाड़ी के इंजन समेत 19 डिब्बे हुए बेपटरी

27/11/2021
Aryan Khan

आर्यन खान समेत सभी 8 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

07/10/2021
suicide

पुलिस बूथ में लटका मिला पुलिसकर्मी का शव

13/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version