• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बृजभूषण पर साक्षी मलिक ने लगाया एक और बड़ा आरोप, कहा- परिवार को है जान का खतरा

Writer D by Writer D
03/01/2024
in खेल
0
Sakshi Malik

Sakshi Malik

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय कुश्ती जगत इस समय काफी उथल-पुथल के दौर से गुजर रहा है। बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पिछले साल हुए खिलाड़ियों के प्रदर्शन के बाद भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के चुनाव दिसंबर में हुए थे और संजय सिंह को अध्यक्ष चुना गया था लेकिन खेल मंत्रालय ने उन्हें बर्खास्त कर दिया। अब रियो ओलिंपिक-2016 में भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाने वाली साक्षी मलिक (Sakshi Malik) ने एक और खुलासा किया है। उन्होंने बुधवार को अपने घर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगया है कि उन्हें और उनके परिवार को धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि बृजभूषण सिंह के लोग उन्हें कॉल कर रहे हैं।

साक्षी मलिक (Sakshi Malik) उन पहलवानों में शामिल थीं जिन्होंने बृजभूषण के खिलाफ पिछले साल जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया था। उनके अलावा इस प्रदर्शन में बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट के नाम शामिल थे। इन सभी ने बृजभूषण पर महिला खिलाड़ियों से यौन शोषण के आरोप लगाए थे। इसके बाद भूषण को पद से हटना पड़ा था और फिर दोबारा चुनाव कराए गए थे लेकिन नई डब्ल्यूएफआई ने नेशनल्स के आयोजन में जो जल्दबाजी दिखाई उसे देखने के बाद खेल मंत्रालय ने उसे बर्खास्त कर दिया।

साक्षी (Sakshi Malik) ने बुधवार को अपने दिल्ली आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बताया कि उनकी मां को किसी का फोन आया और वो शख्स कह रहा था कि उनके घर में किसी पर केस होने वाला है। साक्षी ने कहा कि बृजभूषण के लोग उन्हें फोन कर रहे हैं। उन्होंने भारतीय सरकार से सुरक्षा मांगी है। साक्षी ने साथ ही कहा है कि वह इस मामले की पूरी जानकारी पुलिस को देंगी।

योगी सरकार का बड़ा फैसला, नाबालिग को दी कार-स्कूटी तो जाना पड़ेगा जेल

साक्षी ने कहा कि उन्होंने इंसाफ के लिए लड़ाई लड़ी और फिर भी उन्हें धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव होने के बाद भी बृजभूषण का आदमी संघ में आया था। इस दिग्गज पहलवान ने कहा कि वह नहीं चाहती कि संजय सिंह की या बृजभूषण के किसी खास आदमी की वापसी हो। साक्षी ने संजय सिंह के अध्यक्ष चुने जाने के बाद कुश्ती से संन्यास से लिया था।

Tags: Brij Bhushan Saran SinghSakshi Maliksports newssports news in hindi
Previous Post

योगी सरकार का बड़ा फैसला, नाबालिग को दी कार-स्कूटी तो जाना पड़ेगा जेल

Next Post

विकसित भारत की दिशा में एक अहम भूमिका निभाएगा लक्षद्वीप: पीएम मोदी

Writer D

Writer D

Related Posts

खेल

आज आखिरी बार अर्जेंटीना की जर्सी में उतरेंगे मेसी, 21 साल के सुनहरे सफर का होगा अंत

06/10/2026
Main Slider

फ्लिंटॉफ से बहस के बाद युवराज का तूफान, ब्रॉड के ओवर में जड़े 6 छक्के

19/09/2026
Harmanpreet Kaur
Main Slider

हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, धोनी और कोहली भी रह गए पीछे

05/09/2026
National Sports Awards 2025
खेल

अर्जुन अवॉर्ड में 17 नाम, दिव्या-तेजस्विन समेत कई सितारे चमके

18/08/2026
Virender Sehwag
Main Slider

अयोध्या में वीरेंद्र सहवाग ने किए रामलला के दर्शन, हनुमानगढ़ी में भी टेका माथा

15/08/2026
Next Post
PM Modi

विकसित भारत की दिशा में एक अहम भूमिका निभाएगा लक्षद्वीप: पीएम मोदी

यह भी पढ़ें

formation of Bengal Legislative Council

ममता बनर्जी ने पांच जून को बुलाई पार्टी की अहम बैठक

29/05/2021
PMEGP Scheme

PMEGP Scheme: गांव की बेटी ने खड़ा किया 25 लाख का उद्योग, ऑयल मिल से 27 लोगों को मिला रोजगार

20/03/2026
Transformers

बिजली विभाग की लापरवाही के चलते चार महीने में फुंक गए 450 ट्रांसफार्मर

21/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version