• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

श्रीरामलला के विग्रह प्रतिष्ठा को लेकर किन्नर भी उत्साहित, शुभ शगुन लेकर घर-घर गाएंगे मंगलगान

Writer D by Writer D
03/01/2024
in उत्तर प्रदेश, अयोध्या
0
Kinnar

Kinnar Kajal, Kinnar Suman

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। अयोध्या में श्रीराम मंदिर में श्रीरामलला के विग्रह प्रतिष्ठा उत्सव में किन्नर भी योगदान करेंगे। यहां तैयार हो रहे नव्य, दिव्य श्रीराम मंदिर में श्रीरामलला के विग्रह प्रतिष्ठा का शुभ शगुन लेकर किन्नर घर-घर मंगलगान गाएंगे। फिर राम का न्योता स्वरूप हल्दी और अक्षत बांटेंगे। इस दौरान माताओं, बहनों, बच्चों और पुरुषों से प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव (Pran Pratistha Mahotsav) में भागीदार बनने का अनुरोध करेंगे।

श्रीराम जन्मभूमि (Shri Ram Janmabhoomi) पर भव्य मंदिर निर्माण को लेकर किन्नरों में भी उल्लास का माहौल है। अपने राम के इस महोत्सव से वे खुद को अलग नहीं कर पा रहे हैं। जिले में रहने वाले किन्नरों के समूह ने अपनी भूमिका तय कर ली है। विग्रह प्रतिष्ठा का न्योता किन्नर भी बांटेंगे। इसमें उनकी मददगार इंदिरा चैरिटेबल ट्रस्ट (Indira Charitable Trust) बन रही है। वह श्रीराम जन्म भूमि न्यास समिति (Shri Ram Janmabhoomi Trust Committee) से संपर्क कर किन्नरों को अवध का हल्दी और अक्षत उपलब्ध कराएगी।

किन्नर काजल (Kinnar Kajal) और किन्नर सुमन इस कार्यक्रम की अगुआई करेंगी। उनके नेतृत्व में सभी किन्नर अपने क्षेत्र के यजमान के घर जाएंगे। द्वार- द्वार मंगल चारण होगा। किन्नर खुद शुभ शगुन लेकर नृत्य, कीर्तन कर पहले जन-जन को प्रभु राम से जोड़ेंगे। माहौल राममय बनाने के बाद लोगों से श्रीराम विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव (Pran Pratistha Mahotsav)  को भव्य स्वरूप देने के लिए अनुरोध करेंगे। किन्नरों का प्रयास है कि इस महोत्सव में जन-जन की भागीदारी सुनिश्चित हो।

किन्नर काजल (Kinnar Kajal)  ने कहा कि प्रभु श्रीराम से किन्नर समाज का त्रेताकाल से अभिन्न नाता है। हमारे पूर्वजों को प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त है। कलयुग में हम जिसे आर्शीवचन देंगे, उसे वह फलीभूत होगा। यह हमारे राम की कृपा से होता है। यही वजह है कि हमें लोग शुभ घड़ी पर बुलाते हैं और उपहार देते हैं। ऐसे में प्रभु श्रीराम के उत्सव में हम पीछे रहने वाले नहीं है। हम मंगल चारण कर जन-जन तक अवध का न्योता पहुंचाकर धन्य होंगे।

रामलला के दर्शन करेंगी तीन तलाक की पीड़िताएं, प्रभु को भेंट करेंगी अपने हाथों से बने वस्त्र

किन्नर सुमन (Kinnar Suman) ने कहा कि कि लंबे संघर्ष के बाद अयोध्या में मेरे प्रभु श्रीराम का नव्य और भव्य मंदिर का स्वरूप देखने को मिल रहा है। यह अद्भुत संयोग हैं। ऐसे में हम अपने राम से अलग कैसे हो सकते हैं। हम लोगों ने योजना बनाई है कि श्री रामलला के विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव (Pran Pratistha Mahotsav) का न्योता खुद घर-घर जाकर पहुंचाएंगे। यदि कोई इस अवसर पर अयोध्या नहीं पहुंच पा रहा है तो अपने घर पर ही दीवाली जैसा उत्सव मनाए। आस्था का दीप जलाने के लिए द्वार-द्वार लोगों को प्रेरित किया जाएगा।

Tags: ayodhya newsayodhya ram mandirpran pratishtharam mandirRamlala's Pran Pratistha
Previous Post

Shramjeevi Express Blast: दोनों आतंकियों को फांसी की सजा, धमाके में 14 लोगों की हुई थी मौत

Next Post

रामोत्सव 2024: योगी का विजन बनाएगा अयोध्या को वैश्विक नगरी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरा डिजिटल स्वगणना प्रपत्र

16/05/2026
CM Yogi
Main Slider

वैश्विक चुनौतियों के प्रति अलख जगाएं एमपीएसपी की संस्थाएं: मुख्यमंत्री

16/05/2026
Prateek Yadav
Main Slider

प्रतीक यादव को मासूम बेटी की अनोखी विदाई, गंगा में बहाया ‘आई लव यू’ का कार्ड

16/05/2026
CM Yogi
Main Slider

अब हफ्ते में 2 दिन Work From Home, श्रम विभाग का बड़ा फैसला

16/05/2026
CM Yogi
Main Slider

मत करिए चिंता, उपचार कराने में भरपूर मदद देगी सरकार : सीएम योगी

16/05/2026
Next Post
Swachchta Abhiyan

रामोत्सव 2024: योगी का विजन बनाएगा अयोध्या को वैश्विक नगरी

यह भी पढ़ें

train

चलती ट्रेन से ताबूत के साथ गायब हुआ महिला का शव, 16 घंटे बाद इस राज्य में मिला

16/09/2021
brutual murder of child

मासूम की आंख फोड़कर की निर्मम हत्या, तालाब में फेंका शव

31/05/2021
Seven smugglers arrested

STF के हत्थे चढ़े गांजे के सात तस्कर, एक करोड़ का गांजा एवं दो वाहन बरामद

30/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version