• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रामलला के दर्शन करेंगी तीन तलाक की पीड़िताएं, प्रभु को भेंट करेंगी अपने हाथों से बने वस्त्र

Writer D by Writer D
03/01/2024
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
RamLalla

RamLalla

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। रामलला (RamLalla) से प्रेम में धार्मिक बंधन छूट रहे हैं। तीन तलाक पीड़िताएं 26 जनवरी के बाद रामलला के दर्शन करने पहुंच रही हैं। वे न सिर्फ रामलला (RamLalla) को निहारेंगी, बल्कि अपने हाथों से बना वस्त्र भी भेंट करेंगी। यह वस्त्र बरेली की मशहूर जरी जरदोजी से तैयार हो रहा है।

मंदिर निर्माण में योगदान देने के लिए तीन तलाक के खिलाफ मुखर मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी के नेतृत्व में मुस्लिम महिलाएं अभियान चलाकर सहयोग राशि जुटा रही हैं। ये महिलाएं बरेली, बदायूं, रामपुर, मुरादाबाद, मेरठ, प्रयागराज समेत 30 जनपदों से चंदा जुटाएंगी। फरहत कहती हैं, जो भी राशि एकत्रित होगी, उसे वे राम मंदिर ट्रस्ट को सौंप देंगी। कई वर्षों से सामाजिक कार्यों से जुड़ीं फरहत कहती हैं, ईदगाह के लिए हिंदू समुदाय ने जमीन दान में दी, तो हम मंदिर निर्माण में सहयोग क्यों नहीं कर सकते?

मोती जड़ित होंगे वस्त्र

रामलला (RamLalla) को जो वस्त्र सौंपे जाएंगे, वे मोती जड़ित होंगे। महिलाओं का कहना है कि उन्हें ट्रस्ट से अनुमति मिले, तो वे हर साल रामलला के लिए अपने हाथ से वस्त्र तैयार करेंगी। दरअसल, मेरा हक फाउंडेशन से जुड़ी महिलाएं जरी जरदोजी का काम करती हैं। इसका बारीक काम हाथ से ही किया जाता है।

नेपाल की 16 नदियों का पवित्र जल पहुंचा अयोध्या, प्राण प्रतिष्ठा में होगा रामलला का अभिषेक

मंदिर निर्माण के लिए संघ के अभियान को कई जगहों पर मुस्लिम समाज का खुलकर सहयोग मिला। दो साल पहले पाटन, नेपाल के डॉक्टर दंपती हामिद मंसूरी और मुमताज ने दान देने के साथ ही रामलला (RamLalla) के दर्शन किए थे। तमिलनाडु के डब्ल्यूएस हबीब ने दान देते हुए कहा कि वह हिंदू-मुसलमान में सौहार्द देखना चाहते हैं। हाल में काशी प्रांत के 27 जिलों से 4 हजार से अधिक मुसलमानों ने सहयोग राशि दी।

Tags: ayodhya newsayodhya ram mandirram mandirram mandir pran pratishtharamlala mandirramlala pran pratistharamlala virajmaanup news
Previous Post

Hindenberg मामले में अदाणी समूह को सुप्रीम राहत, कोर्ट ने SIT जांच से किया इंकार

Next Post

वैदिक आचार्यों का दल पहुंचा अयोध्या, आज से शुरू होगा मंडप और हवनकुंड का निर्माण

Writer D

Writer D

Related Posts

Murder
Main Slider

बुर्का न पहनने पर युवक ने पत्नी की कर दी हत्या, फिर बेटियों की बजी ले ली जान

17/12/2025
Christmas
Main Slider

इन देशों में नहीं मनाया जाता हैं क्रिसमस का फेस्टिवल

17/12/2025
kiss
Main Slider

किसिंग स्टाइल खोलती हैं रिलेशनशिप के राज, बताती हैं आपकी फीलिंग्स

17/12/2025
Mattress
Main Slider

गद्दे के नीचे भूलकर भी न रखें ये चीजें, नाराज हो जाती हैं मां लक्ष्मी!

17/12/2025
Amavasya
Main Slider

पौष अमावस्या कब है?, जानें पूजा विधि एवं महत्व

17/12/2025
Next Post
Dashrath Deep

वैदिक आचार्यों का दल पहुंचा अयोध्या, आज से शुरू होगा मंडप और हवनकुंड का निर्माण

यह भी पढ़ें

Vegetable Manchao Soup

सर्दियों में मज़ा लीजिये गरमा गर्म ‘वेजिटेबल मंचाओ सूप’ का

09/02/2022
murder

ट्यूशन पढ़ाने वाले ने अपहरण कर की छात्र की हत्या, हत्यारोपी शिक्षक गिरफ्तार

03/01/2021
Mayank's bat as captain, Punjab aims for 167 runs to Delhi

बतौर कप्तान मयंक का चला बल्ला, पंजाब ने दिल्ली को 167 रन का लक्ष्य

02/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version