• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

8264 केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड परीक्षा

Writer D by Writer D
05/01/2024
in Main Slider, शिक्षा
0
UP Board

UP Board

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। एशिया की सबसे बड़ी परीक्षा कराने वाली संस्था उत्तर माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) की 2024 हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए प्रदेश में कुल 8264 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। वर्ष 2023 की तुलना में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की वर्ष 2024 में 489 परीक्षा केन्द्र कम बनाए गए हैं।

अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रदेश में UP Board की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं के लिए 8264 केन्द्र बनाए गए हैं जिसमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए कुल 55 लाख 25 हजार 288 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। बोर्ड की तरफ से कहा गया है कि इसके बाद कोई भी नया केंद्र नहीं बनाया जाएगा।

वर्ष 2023 की तुलना में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की वर्ष 2024 में 489 परीक्षा केन्द्र कम बनाए गए हैं। वर्ष 2023 में कुल 8753 परीक्षा केन्द्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं करायी गई थी जबकि 2024 में 8264 केन्द्रों पर परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। नकल विहीन पारदर्शी बोर्ड परीक्षा कराने के लिए इस बार परीक्षा केन्द्र कम रखे गए हैं।

उन्होंने बताया कि केंद्रों की सूची में सबसे अधिक परीक्षा केंद्र प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत आने वाले जिलों में बनाए गए हैं। प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत 2408, दूसरे स्थान पर वाराणसी में 2084, तीसरे स्थान पर मेरठ में 1528, चौथे स्थान पर गोरखपुर में 1351 जबकि सबसे कम बरेली क्षेत्रीय कार्यालय में 893 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि हाईस्कूल में और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 55,25,288 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। इसमें दसवीं की परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की संख्या 29,47,324 है जबकि इंटर में 25,77,964 हैं। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल में 1571687 बालक और 1375637 बालिकाएं शामिल है जबकि इंटरमीडिएट में 1428731 बालक और 1149233 बालिकाएं शामिल हैं।

UP Board 2024 की इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 25 जनवरी 2024 से एक फरवरी 2024 तक आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, फैजाबाद, आजमगढ़, देवीपाटन और बस्ती मंडल में होगी। दूसरे चरण की प्रयोगात्मक परीक्षा दो फरवरी से नौ फरवरी के बीच अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी और गोरखपुर मंडल में आयोजित होगी।
उन्होंने बताया कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू होकर 9 मार्च के बीच आयोजित होंगी।

Tags: UP Boardup board 10th examup board 12th examUP Board2024
Previous Post

मुख्य सचिव ने अम्ब्रेला ब्राण्ड ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ की प्रगति की समीक्षा की

Next Post

सीएम धामी ने किया 5 दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का शुभारंभ

Writer D

Writer D

Related Posts

Lalu Yadav
Main Slider

लालू यादव को चारा घोटाला मामले में सुप्रीम राहत, जमानत रद्द करने से कोर्ट ने किया इनकार

14/07/2026
Days
Main Slider

वार के अनुसार काम करना होता है शुभ, मिलेगी सफलता

14/07/2026
cardamom
Main Slider

इस दर्द में आराम दे सकती है ये छोटी सी चीज

14/07/2026
onion-curd curry
Main Slider

अचानक आए मेहमानों के लिए बनाएं ये टेस्टी सब्जी, मिनटों में हो जाएगी तैयार

14/07/2026
Honey Face Pack
Main Slider

डल हो गए चेहरे पर लगाएं ये फेस पैक, खिल जाएगी स्किन

14/07/2026
Next Post
CM Dhami

सीएम धामी ने किया 5 दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का शुभारंभ

यह भी पढ़ें

Firing

हर्ष फायरिंग से मजदूर की मौत

19/11/2021
navneet sahgal

कोविड-19 महामारी से राज्य की अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई : डा. नवनीत सहगल

29/08/2020
Mission Olympic Games

मिशन ओलम्पिक गेम्स के लिए योगी सरकार ने झोंकी ताकत, बनेंगे 30 हजार नये खेल के मैदान

18/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version