• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सिर्फ नारों से विकसित नहीं होगा देश: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
09/01/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर भ्रष्टाचार,गरीबी और बेरोजगारी को बढ़ाने का आरोप लगाते हुये समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि विकसित भारत का झूठा सपना दिखाने वाली भाजपा को समझना चाहिये कि सिर्फ नारों से देश को विकसित नहीं बनाया जा सकता है।

श्री यादव (Akhilesh Yadav) ने सोमवार को पार्टी दफ्तर में जिला एवं महानगर अध्यक्षों की बैठक को संबोधित करते हुये कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों के चलते जनता लोकसभा चुनावों में उसे हराने को तैयार है। भाजपा लोकतंत्र और संविधान के साथ खिलवाड़ करती है। वह इस तरह की रणनीति अपनाती है जिससे मुख्य मुद्दों से जनता का ध्यान भटके। इस बार के चुनाव में लोकतंत्र, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की उपेक्षा, महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध, अन्याय और भ्रष्टाचार सबसे बड़े मुद्दे होंगे।

उन्होने (Akhilesh Yadav)  कहा कि भाजपा सरकार प्रधानों के बजट से प्रचार करके जनता को विकसित भारत का झूठा सपना दिखा रही है। उन्होंने कहा कि सिर्फ नारों से देश विकसित नहीं होगा। महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। जीएसटी ने महंगाई और बढ़ा दी है। महंगाई बढ़ाकर सरकार मुनाफा कमा रही है। ज्यादा मुनाफा कमाना और लाभ लेना भी भ्रष्टाचार है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी पार्टी संगठन को सेक्टर और बूथस्तर तक मजबूत कर रही है। सभी जिलाध्यक्ष कार्यकर्ताओं को बूथस्तर पर चिह्नित करके जिम्मेदारी देंगे। कई जिलों में वोटर लिस्ट पर अच्छा काम हुआ है। बूथ स्तर पर नेता और कार्यकर्ता अधिकारियों के मिलकर कहां वोट कटा और कहां वोट बढ़ा उसकी जानकारी करेंगे और उस पर नज़र भी रखेंगे। क्योंकि चुनाव में भाजपा हर तरह का हथकंड्डा अपना सकती है। वह चुनाव आयोग को दबाव में भी ले सकती है।

श्री यादव ने कहा कि किसानों की आय दुगुनी नहीं हुई। नौजवान बेरोजगार है। भाजपा की 10 साल की सरकार में देश में एक लाख से ज्यादा किसानों ने आत्महत्या कर ली है। भाजपा ने किसानों के साथ धोखा किया है। पहले खाद की बोरी से पांच किलो खाद कम किया गया अब एक बार फिर पांच किलो खाद कम कर दिया गया जबकि कीमत उतनी ही है। जो खाद की बोरी 50 किलो की थी अब वह 40 किलो की रह गई है। भाजपा सरकार ने उद्योगपतियों का 10 लाख करोड़ से ज्यादा का कर्ज माफ कर दिया लेकिन किसानों का कोई कर्ज माफ नहीं हुआ। भाजपा सरकार में किसानों के साथ अन्याय हो रहा है।

उन्होने (Akhilesh Yadav) कहा कि किसानों की तरह नौजवानों से भी भाजपा सरकार ने धोखा किया है। भाजपा सरकार नौजवानों को सम्मान जनक नौकरी नहीं देना चाहती है। भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश में 40 लाख करोड़ के एमओयू होने का झूठा प्रचार किया। आज तक कोई भी जमीन पर नहीं पहुंचा। प्रदेश में कहीं भी कोई फैक्ट्री नहीं लगी। घर-घर नौजवान बेरोजगार है।

श्री यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि भाजपा सरकार ने दावा किया था कि नोटबंदी से भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा। लेकिन नोटबंदी के बाद भ्रष्टाचार और बढ़ गया। पूरी सरकार में जिसको जहां मौका मिल रहा है, लूट रहा है। उत्तर प्रदेश में गड्ढ़ामुक्त के नाम पर भाजपा सरकार ने 40 हजार करोड़ रूपया लुटा दिया लेकिन सड़कों के गड्ढ़े नहीं भरें। इस सरकार ने प्रदेश में बिजली का एक भी कारखाना नहीं लगाया। बिजली से भी सरकार मुनाफा कमा रही है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश को बहुत पीछे कर दिया है। भाजपा निर्दोषों का उत्पीड़न कराती रही है।

श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की कोशिश है कि जो गठबंधन बना है उसे मजबूत करे। गठबंधन में जो दल जहां से लड़ेगा समाजवादी पार्टी पूरी ताकत से उसकी मदद करेगी।

Tags: akhilesh yadavLucknow News
Previous Post

अर्जुन पुरस्कार मिलने पर सीएम योगी ने मो. शमी और पारुल चौधरी को दी बधाई

Next Post

योगी रामनगरी में आज करेंगे विकास कार्यों की समीक्षा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

भाजपा विधायक को पाकिस्तानी नंबर से धमकी, जांच में जुटी पुलिस

30/09/2026
Main Slider

महंत अवेद्यनाथ ने सामाजिक समता से हिंदू समाज को किया एकजुट: मुख्यमंत्री योगी

30/09/2026
उत्तर प्रदेश

अखिलेश पर बृजभूषण का बयान, बढ़ी सियासी चर्चा

30/09/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

म्योहार गांव में रोशन हुई गलियां, बच्चों की गुहार पर लगी स्ट्रीट लाइटें

30/09/2026
उत्तर प्रदेश

राजभर का अखिलेश पर हमला- ‘PDA में परिवार, दौलतमंद और अपराधियों को राज्यसभा भेजने की जुगत में लगे हैं’

30/09/2026
Next Post
CM Yogi

योगी रामनगरी में आज करेंगे विकास कार्यों की समीक्षा

यह भी पढ़ें

Lucknow University

लखनऊ विश्वविद्यालय की चुनौतियां

23/11/2020

शुक्रवार व्रत के दिन ना करें ये काम, नहीं तो मां लक्ष्मी होंगी नाराज

08/10/2021
arrested

पीआरवी के हत्थे चढ़े लुटेरे, माल बरामद

26/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version