• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रामोत्सव 2024: योगी सरकार का संकल्प: अयोध्या में यातायात हो सुगम, सुरक्षित हो सफर

Writer D by Writer D
08/01/2024
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या (Ayodhya) को संवारने में प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। अध्यात्म से लेकर पौराणिकता और शिक्षा-चिकित्सा से लेकर यातायात तक हर जगह सरकार की नजर है। यहां के लोगों का सफर सुरक्षित व यातायात सुगम हो, इसके लिए आईटीएमएस (इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) प्रॉजेक्ट भी शुरू किया गया। 2017 के बाद से अयोध्या के यातायात पर भी पूरा ध्यान दिया जाने लगा। सरकार ने इस योजना को शुरू कराया था, जो अब तकरीबन पूरा हो चुका है।

20 चौराहों पर यह सिस्टम काम कर रहा है, वहीं दो अन्य चौराहों पर भी जल्द ही यातायात पर आईटीएमएस की नजर रहेगी। इस प्रॉजेक्ट की लागत लगभग 47.74 करोड़ रुपये है। अक्टूबर 2021 में इस कार्य को प्रारंभ किया गया था। 17 जनवरी 2022 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इसके प्रथम चरण का लोकार्पण किया जा चुका है। यह कार्य स्मार्ट सिटी योजना के तहत कराया गया है।

न्यू बस अड्डा व एयरपोर्ट पर काम शुरू करने की योजना

अयोध्या के 20 स्थानों पर आईटीएमएस प्रॉजेक्ट शुरू हो गया है, जबकि न्यू बस अड्डा अयोध्या व एयरपोर्ट रोड (निर्माणाधीन) पर भी यह काम शुरू करने की योजना है, जिन जगहों से यातायात पर निगाहें रहेंगी, वे रिकाबगंज, सिविल लाइन, हनुमान गुफा, श्री राम अस्पताल, नया घाट, साकेत पेट्रोल पंप, देवकाली बाईपास, सुल्तानपुर बाईपास, रायबरेली बाईपास, सहादतगंज बाईपास, गुरु गोविंद सिंह चौराहा, पुलिस लाइन, टेढ़ी बाजार, उदया चौराहा, देवकाली तिराहा, गुदरी बाजार, पोस्ट ऑफिस चौराहा, नाका तिराहा, गुरु गोविंद सिंह, सहादतगंज हनुमानगढ़ी चौराहा, डीएम चौराहा हैं। यहां कार्य पूर्ण कर ट्रैफिक सिग्नल शुरू किए गए हैं।

वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज ने बनाया प्रभु श्रीराम की ‘अंतर्ध्यान स्थली’ को अयोध्या का बड़ा पर्यटन केंद्र

टेक्नोसिस सिक्योरिटी सिस्टम प्रा. लिमिटेड की तरफ से इस पर काम हुआ। वहीं अमानीगंज जलकल परिषद में बने अस्थायी कंट्रोल कमांड सेंटर से नजर रखी जा रही है। मंगल पांडेय चौराहे पर सर्वे कार्य किया जा रहा है। प्रोजेक्ट मैनेजर निखिल श्रीवास्तव ने बताया कि सिग्नल के साथ कैमरे भी लगाए गए हैं। यातायात को सुगम रखने के लिए यहां एनाउंसमेंट की भी व्यवस्था की गई है। इसके जरिए समय-समय पर लोगों को ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

14 स्थानों पर लगाए गए पब्लिक एड्रेस सिस्टम

योगी सरकार (Yogi Government) ने अयोध्या के 14 स्थानों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाए हैं। इसके जरिए यात्रियों को समय-समय पर ट्रैफिक नियमों के बारे में जानकारी दी जाती है। सिग्नल के उल्लंघन पर मॉनिटरिंग रूम से चेतावनी भी दी जाती है। यही नहीं 20 स्थानों पर इमरजेन्सी कॉल बॉक्स लगाए गए हैं। किसी भी आपातकालीन स्थिति में यह बॉक्स कंट्रोल रूम को सूचना भेज देगा। आपात स्थिति में इससे काफी मदद मिलेगी।

Tags: ayodhya newsLucknow NewsYogi GovernmentYogi News
Previous Post

वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज ने बनाया प्रभु श्रीराम की ‘अंतर्ध्यान स्थली’ को अयोध्या का बड़ा पर्यटन केंद्र

Next Post

हमारी नीयत साफ, लक्ष्य स्पष्ट, सही नीति, सटीक क्रियान्वयन से पूरा होगा $1 ट्रिलियन का लक्ष्य: मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

Jitendra Mishra
Main Slider

दोबारा अंदर आने नहीं देंगे… राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा मीडिया पर भड़के

04/09/2026
CJP spokesperson Ashutosh Ranka meets Akhilesh Yadav.
Main Slider

अखिलेश यादव से CJP प्रवक्ता की बंद कमरे में मुलाकात, बैठक ने बढ़ाया सियासी सस्पेंस

04/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने कान्हा भक्ति स्तंभ मार्ग का किया लोकार्पण, नक्काशीदार स्तंभों के पास मंत्री संग ली सेल्फी

04/09/2026
Ninth board meeting of UP Braj Teerth Vikas Parishad under the chairmanship of CM Yogi
Main Slider

वृंदावन परिक्रमा मार्ग को बनाएं सुरक्षित, इस्तेमाल हों बारिश में न फिसलने वाले पत्थर: मुख्यमंत्री

04/09/2026
Major security lapse during CM Yogi's visit.
Main Slider

सीएम योगी के दौरे के दौरान बड़ी सुरक्षा चूक, काफिले के पास बिजली के तारों में हुआ तेज धमाका

04/09/2026
Next Post
CM Yogi

हमारी नीयत साफ, लक्ष्य स्पष्ट, सही नीति, सटीक क्रियान्वयन से पूरा होगा $1 ट्रिलियन का लक्ष्य: मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

AK Sharma

मधुबन के इतिहास में पहली बार रोजगार मेला, युवाओं को मिला सुनहरा अवसर: एके शर्मा

30/01/2026
arrested

लाखों की मारफीन के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर भेजा जेल

09/09/2021

सोमवती अमावस्या पर लगेगा सूर्य ग्रहण, जानें ग्रहण के दौरान क्या करें

09/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version