• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Swachh Survekshan 2023: यूपी ने रचा इतिहास, पहली बार दो शहरों को मिला स्वच्छता के लिए सर्वोच्च राष्ट्रपति पुरस्कार

Writer D by Writer D
11/01/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
Swachh Survekshan 2023: Varanasi and Prayagraj received President's Award

Swachh Survekshan 2023: Varanasi and Prayagraj received President's Award

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। Swachh Survekshan 2023 में इस बार यूपी के वाराणसी और प्रयागराज को श्रेष्ठ नगर का दर्जा मिला है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Murmu) ने गुरुवार 11 जनवरी को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में नगर विकास मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) को पुरस्कार दिया। भारत सरकार के आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के परिणामों की घोषणा की है। इस सर्वे में यूपी के दो महानगरों को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। इसमें वाराणसी और प्रयागराज शामिल हैं। यह एक बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि पूरे देश में कुल 13 शहरों को यह राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। जिनमें से दो यूपी के ही हैं। इसके पहले इतनी बड़ी संख्या में यूपी को यह राष्ट्रीय पुरस्कार नहीं मिला है।

Image

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों से गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय पुरस्कार लेने के बाद यूपी के नगर विकास मंत्री एके शर्मा (AK Sharma)  ने कहा कि यूपी ने एक इतिहास रच दिया है। यह पहली बार है कि प्रदेश के दो प्रमुख शहरों को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। एके शर्मा ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आशीर्वाद और सीएम योगी के मार्गदर्शन में हमने यूपी के शहरी प्रबंधन में बहुत बड़ा बदलाव लाया है। नगर विकास विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए मंत्री एके शर्मा ने कहा कि हम अगले साल और भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे। उनके साथ विभाग एवं पुरस्कृत नगर निकायों के उच्च अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Swachch Survekshan 2023: यूपी ने रचा इतिहास, पहली बार दो प्रमुख शहरों ने पाया राष्ट्रीय पुरस्कार@aksharma @AKSharmaOffice @NagarVikasUP @myogiadityanath @myogioffice #HumarauP #SwachhSurvekshanAwards #swachhsurvekshan pic.twitter.com/zDxxwcXIv9

— 24 Ghante (@24ghanteonline) January 11, 2024

मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि यूपी के दो शहरों को पहली बार स्वच्छता के लिए सर्वोच्च राष्ट्रपति पुरस्कार मिल रहा है। इतना ही नहीं, राष्ट्रीय पुरस्कार पाने वाले 13 शहरों में से 2 यूपी के ही हैं। तीन अन्य शहरों को पहली बार क्षेत्रीय पुरस्कार मिला है उत्तर भारत क्षेत्र में।

इसके अलावा देश में जोनल स्तर पर यूपी के तीन शहरों को उत्तरी जोन का पुरस्कार दिया गया है। इनमें बरवर, अनूपशहर और गजरौला शामिल हैं। नोएडा को भी राज्य स्तर का पुरस्कार मिला है। साथ ही MOHUA ने GFC और ODF परिणाम भी घोषित किए हैं।

वहीं नोएडा, ग़ाज़ियाबाद, अलीगढ़, आगरा, फ़िरोज़ाबाद, लखनऊ, कानपुर , झाँसी, गोरखोर और वाराणसी को राज्य पुरस्कार मिला है। यूपी ने कचरा मुक्त शहरों (जीएफसी) में उत्कृष्ठ प्रदर्शन और रैंकिंग में जबरदस्त सुधार हुआ है। ऐसे शहरों में पिछले दो वर्षों में 13 गुना की वृद्धि हुई है। दो वर्षों में यूपी ने अपने सभी शहरों और कस्बों को खुले में शौच मुक्त (ODF) बनाने में भी बड़ी सफलता हासिल ही है।

यूपी के 65 शहर कचरामुक्त

• यूपी में 65 शहरों को कचरामुक्त शहर के रूप में प्रमाणित किया गया है। 2021 में केवल पांच शहर जीएफसी थे. इस प्रकार दो वर्षों में इसमें 13 गुना की वृद्धि हुई है।

• इस वर्ष यूपी के सभी शहर ओडीएफ हो गए हैं। ओडीएफ की विभिन्न श्रेणी में 2 यूएलबी ने पहली बार वाटर प्लस प्रमाणन हासिल किया है।

• ओडीएफ की अन्य श्रेणी में 129 यूएलबी को ओडीएफ++ के रूप में प्रमाणित किया गया है।

• पिछले साल यह आंकड़ा 40 था। 435 यूएलबीएस को ओडीएफ + के रूप में प्रमाणित किया गया है जबकि पिछले साल यह संख्या 411 थी।

Tags: ak sharmadelhi newsLucknow Newsnagar vikas mantriNational newsswachch bharat abhiyanSwachh Survekshan 2023up news
Previous Post

बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

Next Post

रामनगरी पहुंचा 500 किलो का विशाल नगाड़ा

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Next Post
A huge 500 kg drum reached Ayodhya

रामनगरी पहुंचा 500 किलो का विशाल नगाड़ा

यह भी पढ़ें

AAP

भगवंत मान को केजरीवाल से मिलने के लिए मिली इजाजत, ‘मुलाकात जंगला’ के जरिए होगी वार्ता

04/04/2024
खालिस्तानी आतंकी की चुनौती

खालिस्तानी की पंजाब सरकार को चुनौती, कहा- श्री अकाल तख्त साहिब पर होगी अरदास, रोक सको तो रोक लो

21/08/2020
PM Modi

पीएम मोदी को नाइजीरिया करेगा ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ नाइजर से सम्मानित

17/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version