• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गरीब की बेटी के भी हाथ पीले हो सके और सम्मान के साथ ससुराल जा सके, सरकार की मंशा: एके शर्मा

Writer D by Writer D
16/01/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, सिद्धार्थनगर
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सिद्धार्थनगर। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) मंगलवार को सिद्धार्थनगर जनपद पहुंचकर जिले के बीएसए ग्राउण्ड (जिला कारागार के सामने) में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह (Mukhyamantri Samuhik Vivah) कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। उन्होंने सामूहिक विवाह कार्यक्रम में आये वर-वधू को अपना आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य एवं खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना की।

सिद्धार्थनगर जनपद में जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह (Mukhyamantri Samuhik Vivah) योजनान्तर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस विवाह कार्यक्रम में 706 जोड़ों की शादी पूरे विधि विधान एवं परम्पराओं व रीति-रिवाजों का पालने करते हुए करायी गयी। वर-वधू के इन जोड़ों में 637 हिन्दू जोड़े तथा 69 मुस्लिम जोड़े शामिल थे।

जनपद के प्रभारी मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने बीएसए ग्राउण्ड में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के आशीर्वाद व प्रेरणा से इतना विशाल व भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, जिसका मैं साक्षी बना। जिला प्रशासन ने बेहतर व्यवस्था की और हिन्दू-मुस्लिम के लड़के-लड़कियों को मिलाकर 706 जोड़ो की शादी सकुशल सम्पन्न करायी गयी।

AK Sharma

एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीबों, असहायों व निर्धनों की बेटियों की शादी कराने के लिए समाज कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह (Mukhyamantri Samuhik Vivah) योजना संचालित की जा रही है, जिससे कि एक गरीब की पुत्री के भी हाथ पीले हो सकें और सम्मान के साथ अपने पति के साथ विदा होकर ससुराल जा सके।

उन्होंने कहा (AK Sharma) कि यह एक ऐसा शादी समारोह होता है, जिसमें जिले के शीर्ष अधिकारियों से लेकर क्षेत्रीय सांसद, विधायक एवं अन्य जन-प्रतिनिधि व गणमान्य नागरिकों के साथ-साथ वर-वधू के रिश्तेदार, माता-पिता शामिल होकर वर-वधू को आशीर्वाद देते हैं और उनके उज्ज्वल जीवन की कामना करते हैं साथ ही वर-वधू के विवाह के साक्षी भी बनते हैं।

सीएम योगी ने दीवार पर बनाया कमल, बोले- एक बार फिर मोदी सरकार

प्रभारी मंत्री (AK Sharma) ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह (Mukhyamantri Samuhik Vivah) योजनान्तर्गत 51 हजार रूपये विवाह में खर्च किये जाते हैं, जिसमें 35 हजार रूपया नगद खाते में भेजा जाता है। 10 हजार रूपये की सामग्री दी जाती है। 600 रूपये का अतिरिक्त सामान वधू को प्रदान किया जाता है।

कार्यक्रम में सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, विधायक श्याम धनी राही, चेयरमैन गोविन्द माधव, जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह के साथ जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, सीडीओ, जिला समाज कल्याण अधिकारी के साथ वर-वधू के माता-पिता, नाते-रिश्तेदारों सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

Tags: ak sharmamukhyamantri samuhik vivak yojnasidharthnagar newsup news
Previous Post

सीएम योगी ने दीवार पर बनाया कमल, बोले- एक बार फिर मोदी सरकार

Next Post

एके शर्मा ने हनुमानगढ़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रांगण में की साफ-सफाई

Writer D

Writer D

Related Posts

Successful organization of a seminar on “Groundwater Conservation and River Rejuvenation”
उत्तर प्रदेश

राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, उत्तर प्रदेश द्वारा “भूजल संरक्षण एवं नदी पुनरुद्धार” विषयक संगोष्ठी का सफल आयोजन

21/07/2026
cm bhagwant mann
Main Slider

3 अगस्त से शुरू होगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र, 10 लाख नए राशन कार्ड बनाने का भी ऐलान

21/07/2026
CM Yogi lashed out at the opposition in Shravasti.
उत्तर प्रदेश

सुहेलदेव की विरासत नहीं, गाजी मियां का मेला पसंद था इसलिए विपक्ष की हुई दुर्गति: सीएम योगी

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
उत्तर प्रदेश

यूपी आउटसोर्स सेवा निगम को मिलेगा 20 करोड़ का ब्याजमुक्त ऋण

21/07/2026
cm dhami
Main Slider

कांवड़ यात्रा की तैयारियां समय से पूरी हों, सुरक्षा और सुविधा में कोई कमी न रहे: मुख्यमंत्री

21/07/2026
Next Post
AK Sharma

एके शर्मा ने हनुमानगढ़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रांगण में की साफ-सफाई

यह भी पढ़ें

Parliament

कोरोना प्रोटोकॉल्स के साथ नवंबर में शुरू होगा शीतकालीन सत्र

26/10/2021
Rose

अपने गार्डन में गुलाब लगाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

11/10/2025
cm yogi

योगी ने UPPCL के MD को किया निलंबित, कहा- लापरवाह अफसर जनता के बीच नहीं चाहिए

19/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version