• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

OTS को मिली ऐतिहासिक सफलता, एक लाख से ज्यादा विद्युत चोरी के मामले हुए निस्तारित

ऊर्जा मंत्री ने उपभोक्ताओं के साथ विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को दी बधाई

Writer D by Writer D
17/01/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को बिलम्बित भुगतान अधिभार (सरचार्ज) में छूट देने के लिए शुरू की गयी एकमुश्त समाधान योजना ओटीएस (OTS) को एतिहासिक सफलता प्राप्त हुई है। इस योजना को सफल बनाने में जनता ने भी भरपूर सहयोग देते हुए जमकर लाभ उठाया है। ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने इस एतिहासिक सफलतम योजना के लिए जनता के साथ ही विध्युत कर्मियों को शुभकामनायें एवं बधाई दी है। साथ ही ऊर्जा मंत्री ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को सादर नमन किया। मंत्री शर्मा (AK Sharma) ने बताया की इस योजना के तहत लगभग 52 लाख उपभोक्ताओं ने पंकरण कराकर 1830 करोड़ रुपए का लाभ लिया है। साथ ही ऊर्जा विभाग को 5600 करोड़ रूपये से ज्यादा का बकाया राजस्व भी प्राप्त हुआ और एक हज़ार करोड़ आने अभी शेष है।

प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने सूबे की जनता को बिलम्बित भुगतान अधिभार (सरचार्ज) में छूट देने के लिए 8 नवम्बर 2023 को ‘एक मुश्त समाधान योजना’ (OTS) की शुरूआत की थी। यह योजना 4 चरणों के बाद 16 जनवरी 2024 को समाप्त हो गयी है। यह एक मुश्त समाधान योजना (OTS) आज तक के विध्युत विभाग के इतिहास की सफलतम योजना के रूप में उभरी है। इतिहास में कभी भी विध्युत चोरी के मामले एक मुश्त समाधान योजना के अंतर्गत निस्तारित नहीं किए जाते थे। जबकि इस एतिहासिक सफलतम योजना के अंतर्गत एक लाख से ज्यादा विध्युत चोरी के मामले निस्तारित किए गए हैं। मंत्री शर्मा (AK Sharma) ने योजना का अत्यधिक लाभ लेने के लिए विद्युत उपभोक्ताओं से अपील भी की थी कि वे ‘जल्दी आयें, ज़्यादा लाभ पाएँ’। जिसके अंतर्गत 52 लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं ने पंजकीकरण कराकर 1830 करोड़ रुपए का भरपूर लाभ उठाया है। जिसके वहीं इस योजना में 5600 करोड़ से ज्यादा का बकाया राजस्व भी ऊर्जा विभाग के खाते में आया है। वहीं 1000 करोड़ रुपया अभी आना बाकी है।

Image

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने बताया कि 8 नवम्बर 2023 से 16 जनवरी 2024 तक चलायी गयी एक मुश्त समाधान योजना में पिछले वर्ष के सापेक्ष दो गुना से ज्यादा का राजस्व एकत्रित हुआ है। पिछले वर्ष चलायी गयी योजना के अंतर्गत 2900 करोड़ रुपये का बकाया राजस्व प्राप्त हुआ था वहीं इस वर्ष 5600 करोड़ रुपया राजस्व विभाग को मिल चुका है वहीं शेष एक हजार मिलना बाकी है।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा इस योजना के एतिहासिक परिणाम के लिए हमारे विध्युत कर्मियों का बहुत बड़ा योगदान है। विद्युत कर्मचारियों ने देर रात तक कार्यलय खोलकर की गई मेहनत का ही परिणाम है जो एकमुश्त समाधान योजना आजतक की सबसे लोकप्रिय और सफलतम योजना बनकर उभरी है। विद्युत चोरी के लगभग एक लाख से अधिक मामलों का निस्तारण के साथ ही इस वर्ष की योजना के अंतर्गत बड़ी संख्या में लोगों ने विद्युत कनेक्शन भी लिये हैं।

उन्होने (AK Sharma) कहा कि उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ लेने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में अपना पंकरण कराया। 8 नवंबर से 16 जनवरी 2024 तक कुल 70 दिनों तक 4 चरणों में चली योजना का पहला चरण 8 से 30 नवंबर तक, दूसरा चरण 1 दिसंबर से 15 दिसंबर तक, तीसरा चरण 16 दिसंबर से 31 दिसंबर तथा 1 जनवरी से 16 जनवरी 2024 तक चौथा चरण चलाया गया। जनता को अधिक से अधिक योजना का लाभ देने के लिए प्रदेश के सभी विद्युत उपकेन्द्रों पर कैम्प लगाये गये। जिसके अन्तर्गत मौके पर ही विद्युत बिल से सम्बन्धित, मीटर से सम्बन्धित शिकायतों का निस्तारण किया गया।

OTS न सिर्फ उपभोक्ताओं के लिए बल्कि ऊर्जा विभाग के लिए भी लाभप्रद साबित हो रही

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि इस एतिहासिक सफलतम एक मुश्त समाधान योजना का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया गया है। गांव-गांव में डुग्गी पिटवाकर, लाउडस्पीकर के माध्यम से उद्घोषणा करायी गयी। शहर के मुख्य स्थानों पर बड़े-बड़े बैनर पोस्टर लगवाये गये तथा सभी पात्र उपभोक्ताओं को सूचना पत्र के माध्यम से एस0एम0एस0 के माध्यम से व्हाट्स एप के माध्यम से प्रेषित की गयी और रेडियो जिन्गल बनाया गया। इस योजना को सफल बनाने में प्रदेश के जनप्रतिनिधियों ने भी खूब प्रचार किया।

विभागीय अधिकारियों के साथ स्वयं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने योजना की लगातार समीक्षा की तथा कार्मिकों को कुशल नेतृत्व और प्रोत्साहन दिया। जिसका परिणाम है की योजना इतनी सफल हुई। वहीं अध्यक्ष पावर कॉर्पोरेशन और सभी डिस्कोम के एमडी द्वारा इस योजना के दौरान क्षेत्रों का दौरा कर सघन अनुश्रवण किया गया। मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने बताया इस कि इस योजना के अंतर्गत पूर्वांचल में 1463 लाख, मध्यांचल में 1416 लाख, दक्षिणांचल में 1027 लाख , पश्चिमांचल में 1157 लाख और केस्को में 22 हजार उपभोक्ताओं ने पंकरण करा कर लाभ लिया।

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने कहा कि प्रदेश सरकार उपभोक्ताओं के हितों को सर्वोपरि रखते हुए छूट की एक बेहतर योजना लायी थी। जिसमें प्रदेश की जनता ने भरपूर सहयोग देते हुए जमकर लाभ उठाया है। इसके लिए ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने जनता के साथ ही विध्युत कर्मियों को भी हार्दिक शुभकामनायें एवं बधाई दी है। ऊर्जा मंत्री ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को सादर नमन किया।

Tags: ak sharmaone time settelment schemeOTSup newsuppclurja mantri
Previous Post

‘मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे, राम आएंगे…’, सीमा हैदर ने जताई अयोध्या जाने की इच्छा

Next Post

IND vs AFG: रोहित शर्मा ने फिर रचा इतिहास, बनें शतकों के बादशाह

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल को मिल रही मजबूती, यूपी की दीदियों की सफलता से सीखेगा पूरा देश

23/10/2026
Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

योगी सरकार के दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगरी में जलेंगे 30 लाख दीप

23/10/2026
अयोध्या

दीपोत्सव से पहले चमकेगी रामनगरी, अयोध्या के प्रमुख मार्गों का होगा कायाकल्प

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

श्रद्धा दुबे को नहीं मिली राहत, शिवा शर्मा केस में कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी

23/10/2026
Next Post
Rohit Sharma

IND vs AFG: रोहित शर्मा ने फिर रचा इतिहास, बनें शतकों के बादशाह

यह भी पढ़ें

empty stomach water benefits

कब्ज से चाहिए छुटकारा, तो करें ये उपाय

23/09/2025
Financial Investment

कोरोनाकाल में सेविंग अकाउंट से आप बना सकती है लखपति

17/08/2020
kalyan singh

राम मंदिर जाने वाली सड़क का नाम होगा ‘कल्याण सिंह मार्ग’, केशव मौर्य ने किया ऐलान

23/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version