• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पुरानी रंजिश को लेकर फावड़ा मार कर युवक की हत्या

Writer D by Writer D
23/01/2024
in उत्तर प्रदेश, औरैया, क्राइम
0
Murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

औरैया। जिले के सहार क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर में सोमवार की सुबह मामूली कहासुनी के बाद विवाद बढ़ने पर गांव के ही लोगों ने एक युवक के सिर में फावड़ा मार कर उसकी हत्या (Murder) कर दी। परिजनों ने पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।

आधिकारिक सूत्रों ने यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह बहादुरपुर सहार निवासी बृजेश कुमार (38 वर्ष) पुत्र जय प्रकाश गांव में ही किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था तभी रास्ते में गांव के ही कुछ लोगों से कहासुनी के बाद विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने युवक के सिर फावड़ा मार दिया, जिससे बृजेश के सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई।

बताया गया कि मृतक शेखू का ट्रेक्टर चलाने के साथ मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। करीब एक वर्ष पूर्व में मृतक की मां सुनीता का शव भी गांव के बाहर खेतो में मिला था। उस समय परिजनों ने गजेन्द्र आदि पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया था लेकिन पुलिस को कोई साक्ष्य न मिल पाने से गजेन्द्र को निर्दोष साबित कर दिया था। बृजेश की भी हुई हत्या में परिजन गजेन्द्र पुत्र शिवपाल को ही दोषी मानकर हत्या (Murder) किए जाने का आरोप लगा रहे हैं।

मृतक ब्रजेश के एक बेटी व दो बेटा है। घटना की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष सहार विनोद कुमार ने उच्च अधिकारियों को घटना से अवगत कराया। घटना की जानकारी व गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चारू निगम, क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह सहित थाना बेला, बिधूना, सहायल आदि का फोर्स मौके पर मौजूद है।

ग्रामीणों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने से मना कर दिया। मृतक के दो भाई जो बाहर रहकर नौकरी करते है उनके आने के बाद ही आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि अभी तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Tags: Auraiya Newscrime news
Previous Post

सीएम धामी ने रामलला के किए वर्चुअल दर्शन, भक्तजनों को किया प्रसाद वितरण

Next Post

अयोध्या राम मंदिर का विवादों और संघर्ष से रहा नाता

Writer D

Writer D

Related Posts

Farmer Registry
उत्तर प्रदेश

फार्मर रजिस्ट्री तैयार कराने के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान

06/04/2026
AK Sharma
Main Slider

एके शर्मा ने सीएमएस लखनऊ में चिल्ड्रन फिल्म फेस्टिवल का किया भव्य शुभारंभ

06/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

प्रदेश की धरती पर गुंडों, माफिया को पनपने नहीं देंगे : मुख्यमंत्री योगी

06/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

देश और समाज के लिए जीता है भाजपा कार्यकर्ता: सीएम योगी

06/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

इमर्जिंग टेक्नोलॉजी में मददगार होगी कंप्यूटर लैब: सीएम योगी

06/04/2026
Next Post
Ram Mandir

अयोध्या राम मंदिर का विवादों और संघर्ष से रहा नाता

यह भी पढ़ें

House Collapse

बारिश से मकान ढहा, बुजुर्ग की मौत

23/08/2023
Railway

RRB ग्रुप डी फेज-3 एग्जाम डेट जारी, इस दिन से मिलेगा एडमिट कार्ड

27/08/2022
CM Vishnudev Sai

बस्तर अंचल का होगा चहुंमुखी विकास: सीएम विष्णुदेव साय

17/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version