• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पहले मेरे पति की हत्या करो, फिर निकाह करना…

Writer D by Writer D
26/05/2022
in क्राइम, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली से रिश्तों को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। एक पत्नी ने अपने कथित प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या (Murder) की वारदात को अंजाम दिया। मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी दोस्त से कहा- पहले मेरे पति की हत्या (Murder) करो, फिर मेरे साथ निकाह (Nikah) करना। यह बात सुनकर प्रेमी दोस्त भी चौंक गया। फिर सुपारी किलर से बात करके हत्या को अंजाम दिया गया।

दरअसल, दरियागंज की रहने वाली तीन बच्चों की मां जेबा दोस्त शोएब से प्यार करती थी। एक दिन जेबा ने शोएब के साथ मिलकर पति की हत्या की(Murder)  पूरी प्लानिंग की। शोएब ने एक सुपारी किलर से बात की और चोरी की बाइक का इंतजाम किया। 17 मई की रात जेबा के पति मोइनुद्दीन की दिल्ली के भीड़ भरे इलाके दरियागंज में गोली मारकर हत्या कर दी गई।

आसपास के मौजूद लोगों ने दिल्ली पुलिस को कॉल कर कहा कि बाइक सवार दो बदमाशों ने एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी है। कॉल मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। मरने वाले की पहचान 45 साल के मोइनुद्दीन कुरैशी के रूप में हुई। मोइनुद्दीन प्रॉपर्टी का काम करता था।

जांच के दौरान दिल्ली पुलिस को घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर ही वारदात में इस्तेमाल बाइक मिली। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि यह बाइक उत्तर प्रदेश के मेरठ इलाके से चोरी की गई थी। दिल्ली पुलिस ने करीब 500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की, करीब 100 लोगों से पूछताछ की और उसके बाद जाकर पुलिस को पता लगा कि कत्ल में शामिल आरोपी मेरठ के रहने वाला है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में विनीत गोस्वामी को गिरफ्तार किया। विनीत गोस्वामी ने मर्डर के लिए 6 लाख रुपयों की सुपारी मांगी थी। इसमें से 3 लाख उसे एडवांस मिल चुके थे।

सेक्स वर्क को SC ने माना प्रोफेशन, पुलिस-मीडिया के लिए जारी किए सख्त निर्देश

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान जेबा ने बताया कि उसकी शादी करीब 25 साल पहले मोइनुद्दीन से हुई थी। जेबा और मोइनुद्दीन के दो बेटे और एक बेटी है। दो साल पहले ही सोशल मीडिया के जरिए शोएब से संपर्क में आई थी। दोनों की दोस्ती हो गई और फिर दोनों मिलने भी लगे। एक दिन जेबा ने शोएब से कहा कि वह अगर मोइनुद्दीन का कत्ल कर देगा तो वह उससे निकाह कर लेगी। जिसके बाद शोएब ने सुपारी किलर विनीत से बात की और 17 मई को दोनों ने साजिश को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में जेबा कुरैशी, उसके दोस्त शोएब और कॉन्ट्रैक्ट किलर विनीत गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ चोरी की बाइक, एक तमंचा और कत्ल के लिए दिए गए 3 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं।

Tags: crime newsdelhi newsNational news
Previous Post

हॉकी एशिया कप में टीम इंडिया की बड़ी जीत, इंडोनेशिया को 16-0 से रौंदा

Next Post

ये बजट छठा है, पर इसमें कुछ बढ़ा नहीं, सब कुछ घटा है : अखिलेश यादव

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

उत्तराखंड के 500 नर्सेज और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य

23/10/2026
Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में विकास कार्यों के लिए ₹496 करोड़ की स्वीकृति

23/10/2026
पंजाब

आपत्तिजनक शब्दावली पर घिरे सुखपाल खैहरा, पंजाब विधानसभा से हुए निलंबित

23/10/2026
पंजाब

किसानों को बड़ी राहत, पंजाब के 80% खेतों तक पहुंचा नहरी पानी: भगवंत मान

23/10/2026
Next Post
Akhilesh Yadav

ये बजट छठा है, पर इसमें कुछ बढ़ा नहीं, सब कुछ घटा है : अखिलेश यादव

यह भी पढ़ें

Prakashan Group

आयकर टीम ने प्लाईवुड के कारोबारी के ठिकानों में मारा छापा

08/03/2022
तेजस्वी यादव Tejashwi Yadav

तेजस्वी यादव साइकिल से पहुंचे विधान सभा, पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों का किया विरोध

26/02/2021

हेलिकॉप्टर हादसे में पंजाब का लाड़ला भी हुआ शहीद, गांव में छाया मातम

09/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version