• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दारा सिंह चौहान की हुई यूपी के उच्च सदन में एंट्री, निर्विरोध जीतकर पहुंचे विधान परिषद

Writer D by Writer D
24/01/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Dara Singh Chauhan

Dara Singh Chauhan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उच्च सदन यानी विधान परिषद की एक सीट के लिए हुए उपचुनाव के औपचारिक नतीजे आ गए हैं। इस उपचुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ ही किसी भी दूसरे दल ने उम्मीदवार नहीं उतारा था। सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने घोसी के पूर्व विधायक और सूबे की सरकार के पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान (Dara Singh Chauhan) पर दांव लगाया था। दारा सिंह चौहान का निर्विरोध निर्वाचन नामांकन की आखिरी तारीख बीतने के साथ ही तय हो गया था और अब इसका औपचारिक ऐलान भी हो गया है।

लखनऊ के विधानभवन में दारा (Dara Singh Chauhan) को उपचुनाव में उनके एमएलसी निर्वाचित होने से संबंधित प्रमाण पत्र सौंपा गया। दारा को जब जीत का प्रमाण पत्र सौंपा गया, तब उनके साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के साथ ही यूपी बीजेपी के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, दयाशंकर सिंह भी मौजूद थे। सभी ने दारा को जीत की बधाई दी।

यूपी विधान परिषद के उपचुनाव के लिए बीजेपी के प्रत्याशी बने दारा सिंह चौहान

सूबे के उच्च सदन के लिए निर्वाचन के साथ ही अब ये कयास भी तेज हो गए हैं कि जल्दी ही योगी मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है और दारा (Dara Singh Chauhan) को मंत्री बनाया जा सकता है। कहा जा रहा है कि पूर्वांचल में वोटों का जातीय गणित साधने के लिए लोकसभा चुनाव से पहले राजभर वोटर बेस वाली सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कोटे से ओमप्रकाश राजभर और दारा को मंत्री बनाया जा सकता है।

दिनेश शर्मा के इस्तीफे से रिक्त हुई थी सीट

योगी सरकार 1.0 में डिप्टी सीएम रहे डॉक्टर दिनेश शर्मा को बीजेपी ने राज्यसभा भेज दिया था। दिनेश शर्मा ने राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद विधानपरिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। दिनेश शर्मा के इस्तीफे से रिक्त हुई सीट से बीजेपी ने दारा को टिकट दिया। दारा के खिलाफ किसी भी पार्टी ने उम्मीदवार नहीं उतारा और वह अब विधानपरिषद सदस्य निर्वाचित हो गए हैं।

Tags: dara singh chauhanLucknow Newsup legislative council electionup news
Previous Post

‘राम मंदिर की हम निंदा करते हैं…’, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर भड़का मुस्लिम देशों का संगठन OIC

Next Post

‘INDIA’ गठबंधन पर गहराए संकट के बादल, ममता बनर्जी ने बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने का किया ऐलान

Writer D

Writer D

Related Posts

Ashish Chauhan
राजनीति

डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने नारी निकेतन, बाल सुधार गृह एवं किशोरी गृह का किया निरीक्षण

25/06/2026
Dhami government gave big relief to economically weak families
राजनीति

धामी सरकार की बड़ी सौगात: सिर्फ 3 लाख रुपये में मिलेगा आधुनिक फ्लैट, रुद्रपुर में तैयार हुई 1872 आवासों की बड़ी परियोजना

25/06/2026
CM Dhami
राजनीति

कैप्टन अजय पंत प्रकरण में CM धामी के अनुरोध पर लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग लगातार सक्रिय

25/06/2026
CM Dhami
राजनीति

आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय : CM धामी

25/06/2026
Pooja Pal
Main Slider

BJP ने किया नई प्रदेश टीम का ऐलान, पूजा पाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

25/06/2026
Next Post
Mamta Banerjee

'INDIA' गठबंधन पर गहराए संकट के बादल, ममता बनर्जी ने बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने का किया ऐलान

यह भी पढ़ें

allahabaad university

फेल होने से नाराज छात्रों ने मार्कशीट की कॉपियां जलाई

11/11/2020
Vehicle tramples lady inspector

वाहन चेकिंग के दौरान वाहन ने महिला दरोगा को रौंदा, मौत

20/07/2022
Black heads

नाक के जिद्दी ब्लैकहेड्स को दूर करेंगे ये घरेलू उपाय

07/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version