• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डिंपल यादव को टिकट का ऐलान होते ही सपा को लगा बड़ा झटका, अखिलेश के करीबी नेता ने छोड़ी पार्टी

Writer D by Writer D
31/01/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मैनपुरी, राजनीति
0
Manoj Yadav

Dimple Yadav, Manoj Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मैनपुरी। आम चुनाव की तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी ने यूपी में 16 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने अपनी पत्नी डिंपल यादव (Dimple Yadav) को मैनपुरी सीट से टिकट दिया है। हालांकि, पार्टी को इस ऐलान के कुछ देर बाद ही बड़ा झटका लगा है। मैनपुरी में सपा नेता और उद्योगपति मनोज यादव (Manoj Yadav) ने पार्टी छोड़ने की घोषणा कर दी है। मनोज को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का करीबी माना जाता था।

मनोज यादव (Manoj Yadav) आरसीएल ग्रुप के चेयरमैन हैं। उन्होंने सपा में पारिवारिक कलह अधिक होने के साथ ही स्थानीय स्तर पर नेताओं द्वारा चाटुकारिता और एक-दूसरे की टांग खींचने का आरोप लगाया है। मैनपुरी नगर के स्टेशन रोड निवासी मनोज यादव दो दशक से सपा से जुड़े रहे हैं। वे मूलरूप से करहल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नगला राजा के रहने वाले हैं।

‘आम जनता के लिए काम नहीं कर रही सपा’

मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद हुए लोकसभा उप चुनाव में डिंपल यादव को जिताने में उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई थी। लेकिन अब उन्होंने सपा से इस्तीफा दे दिया है। मनोज यादव (Manoj Yadav) ने कहा, सपा अब जनता के लिए काम नहीं कर पा रही है। बीजेपी सरकार में बिना किसी पक्षपात के काम किया जा रहा है। उनकी कंपनी के पास भी करोड़ों रुपए के काम हैं। जबकि सपा सरकार में उनको काम मिलने बहुत दिक्कत होती थी। खासकर शिवपाल यादव से।

भाजपा महंगाई रोकने में पूरी तरह विफल: अखिलेश यादव

सपा की पहली लिस्ट में 11 OBC, 1 मुस्लिम, 1 दलित, 1 ठाकुर, 1 टंडन और 1 खत्री उम्मीदवार शामिल हैं। 11 OBC उम्मीदवारों में 4 कुर्मी, 3 यादव, 2 शाक्य, 1 निषाद और 1 पाल समुदाय से हैं। सपा ने अयोध्या लोकसभा (सामान्य सीट) पर दलित वर्ग के पासी प्रत्याशी को टिकट दिया है। एटा और फर्रूखाबाद में पहली बार यादव की जगह शाक्य बिरादरी के नेताओं को टिकट दिया गया है।

किस उम्मीदवार को कहां से मिला टिकट

– संभल से शाफिकुर रहमान बर्क
– फिरोजाबाद से अक्षय यादव
– मैनपुरी से डिंपल यादव
– एटा से देवेश शाक्य
– बदायूं से धर्मेंद्र यादव
– खीरी से उत्कर्ष वर्मा
– धौरहरा से आनंद भदौरिया
– उन्नाव से अनु टंडन
– लखनऊ से रविदास मेहरोत्रा
– फर्रुखाबाद से नवल किशोर शाक्य
– अकबरपुर से राजाराम पाल
– बांदा से शिव शंकर सिंह पटेल
– फैजाबाद से अवधेश प्रसाद
– अंबेडकर नगर से लालजी वर्मा
– बस्ती से राम प्रसाद चौधरी
– गोरखपुर से काजल निषाद

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दो लोकसभा सीटों पर प्रभारी घोषित कर दिए हैं। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम को मिर्जापुर सीट प्रभारी और पूर्व मंत्री सुंदर सिंह को वाराणसी सीट प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Tags: akhilesh yadavDimple yadavlok sabha elections 2024mainpuri newsManoj YadavSamajwadi partyup newsup policitcs
Previous Post

डबल डेकर बस और ट्रेलर में भीषण टकर, 19 लोगों की मौत

Next Post

‘हुड़दंग को कोई याद नहीं करेगा’, सत्र शुरू होने से पहले पीएम मोदी की ‘आदतन हुड़दंगी’ सांसदों को नसीह

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

स्कूलों में बेटियों को गरिमा के साथ मिलेगी सुविधा, मास्टर ट्रेनर तैयार कर रही योगी सरकार

13/08/2026
CM Dhami
Main Slider

शिवमहापुराण कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

13/08/2026
CM Yogi
Main Slider

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर सीएम योगी के नेतृत्व में निकलेगी मौन पदयात्रा

13/08/2026
CM Dhami
Main Slider

‘देश के विभाजन का दर्द कभी भुलाया नहीं जा सकता’: मुख्यमंत्री धामी

13/08/2026
Farmers benefit directly from the Yogi government's export policy.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की निर्यात नीति से किसानों को सीधा लाभ, निवेश की नई लहर

13/08/2026
Next Post
PM Modi

'हुड़दंग को कोई याद नहीं करेगा', सत्र शुरू होने से पहले पीएम मोदी की 'आदतन हुड़दंगी' सांसदों को नसीह

यह भी पढ़ें

krushna Abhishek

इंडस्ट्री के कुछ लोग बहुत उड़ रहे थे, अब शांत हो गए : कृष्णा अभिषेक

31/08/2020
steal

पूर्व आयकर अधिकारी के घर लाखों की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर

09/11/2022
Sundar Bhati

सपा नेता हरेन्द्र नागर हत्याकांड में कुख्यात सुंदर भाटी समेत 12 को उम्रकैद की सजा

05/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version