• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एयर एंबुलेंस से देहरादून ले जाए गए जगदगुरु रामभद्राचार्य

Writer D by Writer D
03/02/2024
in उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
Jagadguru Rambhadracharya

Jagadguru Rambhadracharya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आगरा। तुलसी पीठाधीश्वर जगदगुरु रामभद्राचार्य महाराज (Jagadguru Rambhadracharya) को शुक्रवार रात आगरा से एयर एंबुलेंस के माध्यम से देहरादून ले जाया गया।

उन्हें सीने में सिनर्जी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पूर्व में भी उनकी इस हॉस्पिटल में उनकी देखभाल होती रही है, इसलिए शिष्यों के जोर देने पर उन्हें यहां से देहरादून शिफ्ट किया गया।

पड़ोसी जिले हाथरस में रामकथा कह रहे जगदगुरु रामभद्राचार्य (Jagadguru Rambhadracharya) की आज सुबह तबीयत बिगड़ गई थी, सीने में दर्द की शिकायत पर उनको आगरा के पुष्पांजलि हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम तुरंत उनके इलाज में जुट गई। आते ही कुछ देर के लिए उन्हें ऑक्सीजन भी दी गई, जिसे बाद में हटा लिया गया। कई जांच की गईं जिनमें उनके सीने में संक्रमण का पता चला।

डॉक्टरों ने आईसीयू में पूरी तरह अपनी निगरानी में रखा और जांच के बाद उनकी हालत को खतरे से बाहर बताया। मेडिकल ऑफिसर डॉ. राकेश शर्मा और डॉ. नवनीत शर्मा अपने सहयोगियों के साथ उपचार में जुटे रहे।

जगदगुरू (Jagadguru Rambhadracharya) के शिष्यों के अनुरोध पर उन्हें देहरादून ले जाने के लिए दिल्ली में एयर एंबुलेंस का इंतजाम किया गया। रात करीब आठ बजे और एंबुलेंस आगरा पहुंची। पुष्पांजलि हॉस्पिटल की प्रबंधक एचआर माधवी सिंह राना ने बताया कि इसके तुरंत बाद करीब सवा आठ बजे उन्हें पुष्पांजलि हॉस्पिटल से एंबुलेंस द्वारा हवाई अड्डे ले जाया गया, जहां से एयर एंबुलेंस उन्हें लेकर देहरादून के लिए रवाना हो गई। एयर एंबुलेंस में चिकित्सकीय स्टाफ मौजूद था, तथापि एहतियातन पुष्पांजलि हॉस्पिटल के भी दो चिकित्सकों डा गौरव शर्मा और डॉ पुनीत मित्तल को एयर एंबुलेंस में उनके साथ भेजा गया।

जगद्गुरु रामभद्राचार्य की अचानक तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में किए गए भर्ती

जगद्गुरु रामभद्राचार्य जितने समय पुष्पांजलि हॉस्पिटल में भर्ती रहे उनके शुभचिंतकों की भीड़ लगी रही। हॉस्पिटल स्टाफ को इस भीड़ को संभालने में कड़ी मेहनत करनी पड़ी।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामभद्राचार्य के उत्तराधिकारी को फोन करके उनका हालचाल जाना। बताया गया है कि रामभद्राचार्य महाराज की चार साल पहले बाईपास सर्जरी हो चुकी है। पुष्पांजलि हॉस्पिटल के संचालक वीडी अग्रवाल ने बताया कि हालांकि फिलहाल खतरे की कोई बात नहीं थी लेकिन उनके शिष्यों का कहना था कि महाराज का पहले भी देहरादून के सिनर्जी हॉस्पिटल में इलाज हो चुका है इसलिए वे उन्हें वहीं ले जाना चाहते हैं। उनके अनुरोध पर ही देहरादून ले जाने का निर्णय लिया गया।

Tags: dehradun newsJagadguru RambhadracharyaNational newsUttarakhand News
Previous Post

बीजेपी विधायक ने शिवसेना नेता को मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार

Next Post

भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी को छह महीने की सजा, जानें क्या है पूरा मामला

Writer D

Writer D

Related Posts

JSSC CGL cancelled; all TDPL recruitments also scrapped.
Main Slider

24 दिन का आंदोलन रंग लाया, JSSC CGL रद्द, TDPL की सभी भर्तियां भी निरस्त

17/08/2026
40 civil service officers from Sri Lanka visited USDMA.
Main Slider

श्रीलंका के 40 सिविल सेवा अधिकारियों ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण

17/08/2026
CM Vishnudev Sai worshiped Shri Faleshwarnath Mahadev
Main Slider

मुख्यमंत्री साय ने श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि की कामना की

17/08/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा के निधन पर जताया शोक

17/08/2026
CM Dhami
Main Slider

1,002 एकड़ भूमि NUITL के कब्जे में, परियोजना स्थल पर कोई बाधा नहीं: धामी

17/08/2026
Next Post
Rita Bahuguna Joshi

भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी को छह महीने की सजा, जानें क्या है पूरा मामला

यह भी पढ़ें

Transfer

यूपी में IPS अफसरों का ट्रांसफर, प्रशांत कुमार का फिर बढ़ा कद

19/05/2023

BB 15: अफसाना खान ने अकासा की फाड़ी स्कर्ट, घर में मचा बवाल

16/10/2021

केंद्र सरकार ने कहा- स्कूलों में अब इस तरह देखी जाएगी बच्चे की परफॉर्मेंस

30/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version