• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत ऋण देने और डिजिटल पेमेंट में यूपी देश में अव्वल : एके शर्मा

Writer D by Writer D
09/08/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने आज विधानसभा में राष्ट्रीय लोक दल के विधायक अशरफ अली खान के प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि कोरोना कालखंड के दौरान बेरोजगार हुए पटरी दुकानदारों को आर्थिक मदद देने के लिए प्रधानमंत्री जी ने पीएम स्वनिधि योजना की शुरुआत की थी। जिसके तहत पटरी दुकानदारों को ऋण वितरित किये गए थे। प्रदेश सरकार की सतत निगरानी में हुए ऋण वितरण में यूपी देश का अव्वल राज्य बन गया है।

केंद्र सरकार के स्तर पर कराई गई रैंकिंग के मुताबिक पीएम स्वनिधि के अलावा सात अन्य केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन में भी यूपी ने दूसरे प्रदेशों को पीछे छोड़ दिया है। मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि उत्तर प्रदेश पूरे देश में इस योजना में अग्रणीय कार्य कर रहा है। माननीय सदस्य को और सदन को बताते हुए मुझे खुशी हो रही है कि पूरे राज्य में पहला ऋण 10,11,504 लोगों को, दूसरा 2,99,541 और तीसरा 12,996 को दिया गया है. इस योजना की तृतीय वर्षगांठ 01 जून 2023 को उत्तर प्रदेश को पूरे देश में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए भारत सरकार द्वारा पुरस्कृत किया गया। स्वनिधि योजना के अच्छे कार्यों को देखते हुए भारत सरकार ने प्रदेश में पात्रों को लोन देने के लक्ष्य को बढ़ाकर जो कि पहले 9,25,000 था उसे अब 12,30,000 कर दिया है।

स्वनिधि योजना के अंतर्गत देश में कुल 52 लाख 15 हजार लोगों को लोन मिला है, जिसमें से एक चौथाई से ज्यादा मतलब 26.68% लोग उत्तर प्रदेश के हैं तथा उत्तर प्रदेश पहले नम्बर पर है। जिन लोगों को प्रथम लोन (ऋण) दिया गया है, ऐसे 39 लाख 55 हजार लोग हैं उनमें भी 26.40% की प्रगति के साथ उत्तर प्रदेश भारत में प्रथम स्थान पर है। वहीं 10 मिलियन + शहरों की रैंकिंग की गई है, जहां अच्छा काम हुआ है और उसमें से 07 शहर उत्तर प्रदेश के हैं, तथा जो बड़े शहरों की रैंकिंग की गई, उसमें भी 07 शहर हमारे उत्तर प्रदेश के ही हैं।

किसानों की फसलों की सिंचाई में किसी प्रकार का संकट नहीं आयेगा: एके शर्मा

ज्ञातव्य हो कि डिजिटल ट्रांजैक्शन में भी प्रदेश आगे रहा है। पीएम स्वनिधि के साथ वेंडर्स और उनके परिवार को 8 अन्य केंद्रीय योजनाओं में पीएम जीवन ज्योति, पीएम सुरक्षा बीमा, जनधन अकाउंट, वन नेशन वन राशन कार्ड, जननी सुरक्षा योजना, पीएम मातृत्व वंदना योजना, पीएम श्रम योगी मानधन और रजिस्ट्रेशन अंडर बीओसीडब्ल्यू योजना का लाभ दिया जा रहा है। इस योजना का लाभ प्रदेश के स्वनिधि से समृद्धि कार्यक्रम के तहत दिया जा रहा है।

वहीं वेंडर्स द्वारा किए जा रहे डिजिटल ट्रांजैक्शन में भी उत्तर प्रदेश देश का अव्वल राज्य बना है। प्रदेश में वर्तमान में लगभग 05 लाख वेंडर डिजिटल लेनदेन कर रहे हैं। उनके द्वारा अब तक 65 करोड़ ट्रांजैक्शन किया गया है। प्रदेश में सबसे ज्यादा वाराणसी, फिरोजाबाद, प्रयागराज, झांसी व लखनऊ में डिस्टल वेंडर सक्रिय हैं।

Tags: ak sharmaLucknow NewsMonsoon SessionUP Assemblyup news
Previous Post

सीएम धामी पहुंचे आपदा कंट्रोल रूम, दिये ये सख्त निर्देश

Next Post

दहेज हत्या के मामले में होमगार्ड जवान को उम्रकैद

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

खेल महाकुंभ ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का सशक्त मंच बना : धामी

01/11/2026
उत्तर प्रदेश

संकट में सहारा बन रही योगी सरकार : ग्रामीण परिवारों को मिल रहा आर्थिक सुरक्षा कवच

01/11/2026
उत्तर प्रदेश

दिव्यांगजन के हुनर को बाजार देगी योगी सरकार, सभी मंडलों में लगेंगे दीपावली मेले

01/11/2026
Main Slider

दिवाली की तैयारी शुरू करने से पहले देख लें कैलेंडर, जानें कब है धनतेरस और लक्ष्मी पूजा

01/11/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

न देश में राहुल गांधी आएंगे और न उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव: केशव प्रसाद मौर्य

31/10/2026
Next Post
Life Imprisonment

दहेज हत्या के मामले में होमगार्ड जवान को उम्रकैद

यह भी पढ़ें

Dubai company will invest 400 crores in UP

दुबई की कंपनी उत्तर प्रदेश में 400 करोड़ का करेगी निवेश

21/02/2023
vaccine for children

दिवाली बाद शुरू हो जाएगा 5 साल से अधिक बच्चों का वैक्सीनेशन, फाइजर को मिली मंजूरी

03/11/2021
share-market

शेयर बाजार गिरावट के चलते आज मिली राहत

08/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version